A deadly fire at a Malviya Nagar hotel in Delhi killed 21 people, including 17 foreign nationals. Residents allege serious fire safety violations, lack of emergency exits, and unauthorized hotel operations in Hauz Rani's residential area
दिल्ली अग्निकांड में 21 मौतें, नाराज लोग बोले- रिहायशी इलाका कैसे होटल हब बनासुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच। दिल्ली के हौजरानी में रहने वाले मोहम्मद शाहरुख काम पर जा रहे थे। मालवीय नगर पहुंचे, तो फ्लरिश स्टे होटल से धुआं निकलता दिखा। भागकर होटल के पास पहुंचे, देखा चाचा और भाई अंदर फंसे लोगों को बचाने के इंतजाम कर रहे हैं। दोनोंशाहरूख बताते हैं कि गद्दे लगाते ही होटल की खिड़की से सबसे पहले स्टाफ कूदकर बाहर आया। उन्हीं से पता चला कि अंदर 40 से ज्यादा लोग फंसे हैं। इनमें से ज्यादातर विदेशी हैं। कुछ गेस्ट सो रहे हैं, उन्हें आग लगने की खबर भी नहीं है। आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस बुलाई। आस-पास जाम था, इसलिए फायर ब्रिगेड की टीम को पहुंचने में थोड़ा वक्त लग गया। आग में झुलसकर 21 लोगों की मौत हुई, जिसमें 17 विदेशी नागरिक हैं। ये बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों के हैं।होटल के सामने अरमान खान की गद्दे की दुकान है। वे बताते हैं, ‘होटल के ग्राउंड फ्लोर पर भीषण आग लगी थी। न कोई अंदर जा सकता था और न बाहर निकल सकता था। होटल के तीनों फ्लोर पर फंसे लोग खिड़कियों से कूदने की कोशिश कर रहे थे। हमने दुकान से गद्दे निकाले और होटल के पास 5 से 6 गद्दे एक के ऊपर एक करके लगा दिए। करीब 8 लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।‘ ‘तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझानी शुरू कर दी थी। आग बुझी, तो हम 10-12 लोग होटल के अंदर गए। धुएं में दम घुटने की वजह से अंदर कई लोग बेहोश पड़े थे। उन्हें चादरों में लपेटकर बाहर लाया गया। हमने करीब 40-45 लोगों को निकाला। अंदर जो जैसे बैठा या लेटा था, वैसे ही जलकर खाक हो गया था।‘ ‘पहले फ्लोर से एक महिला हेल्प-हेल्प की आवाज दे रही थी। हम सब कई लोग रेस्क्यू में लगे थे, इसलिए पता नहीं कि महिला बची या नहीं।‘ होटल में गेस्ट के साथ स्टाफ भी था क्या। इस पर अरमान बताते हैं, ‘हमें शुरू में ही स्टाफ के लोग दिखे। फिर वो कहां गए, पता नहीं।‘ होटल की पहली और दूसरी फ्लोर से कई लोगों ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान कई लोगों के हाथ-पैर में चोटें भी आई हैं।रेस्क्यू में शामिल आमिर खान बताते हैं, ‘ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर भयानक आग लगी थी। बुझने के बाद भी मंजर इतना भयानक था कि कमजोर दिल वाला इंसान अंदर का हाल नहीं देख सकता। अंदर इतना धुआं भरा था कि सांस लेना मुश्किल था। फर्स्ट फ्लोर के रिसेप्शन पर बैठी लड़की, हमें उसी हालत में जली मिली।' ‘बेसमेंट तक आग नहीं पहुंची थी, इसलिए हम शटर काटकर वहां फंसे लोगों को देखने पहुंचे, लेकिन अंदर बहुत अंधेरा था। हमने बाथरूम और कमरों से लोगों को ढूंढकर निकाला। ज्यादातर बेहोश थे। करीब 20 से 25 लोगों को चादरों के जरिए बाहर लाए। इनमें ज्यादातर विदेशी गेस्ट थे, सिर्फ 3 ही भारतीय थे। इनमें से कई लोगों को सीपीआर देकर हॉस्पिटल भेजा।होटल के पास मेडिकल शॉप चलाने वाले शैलेंद्र तिलक बताते हैं, ‘मैक्स अस्पताल की वजह से इलाके में हमेशा भीड़ रहती है। यहां दूसरे देशों से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। मरीज के साथ जो परिवार वाले आते हैं, वो इन्हीं होटलों में रूकते हैं। पिछले 6-7 साल से यहां के 10-12 होटल इन्हीं लोगों से चल रहे हैं।‘ ट्रैफिक जाम के चलते टाइम पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने पर वे कहते हैं, ‘यहां 6 लेन की सड़क पास हुए 40 साल बीत गए, लेकिन उस पर अब तक अमल नहीं हो सका। दो लेन की सड़क पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं, इसलिए गाड़ियों के आने-जाने के लिए भी रास्ता नहीं होता।‘रिहायशी इलाका बना होटल हब, सेफ्टी इंतजाम भी नहीं इस घटना के बाद हौजरानी में रहने वाले लोग रिहायशी इलाके में होटल चलाने पर सवाल उठा रहे हैं। शाहीन खान कहती हैं कि यहां BNB सर्टिफाइड होम स्टे के नाम पर होटल चल रहे हैं। इनमें ज्यादातर विदेशी गेस्ट ठहरते हैं, जिनमें साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान से आने लोग ज्यादा है। गेट नंबर-1 पर होटल रजिस्टर देखेंगे, तो करीब 20 होटलों का रिकॉर्ड मिल जाएगा। BNB के तहत 5 से 6 कमरों के होम स्टे चलाने की परमिशन होती है, लेकिन उसके सर्टिफिकेट पर यहां 25 कमरे का 3 से 4 मंजिला होटल चल रहा है। इनमें न फायर सेफ्टी के इंतजाम हैं और न इमरजेंसी एग्जिट। पिछले कुछ सालों में पुराने घर होटल की नई बिल्डिंग में बदल गए हैं। फ्लरिश स्टे में आग लगने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस होटल मालिक लवकेश बजाज के घर पहुंची थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।मालवीय नगर के जिस फ्लरिश स्टे होटल में आग लगी, उसके 400 से 500 मीटर के दायरे में 8 से 10 होटल हैं। वहीं 100 मीटर के दायरे में फ्लरिश स्टे समेत तीन होटल हैं। तीनों के मालिक लोकेश बजाज ही हैं। इनके नाम-इनमें फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा इंतजाम देखने के लिए हम फ्लरिश इन गेस्ट हाउस पहुंचे। फ्लरिश स्टे की तरह यहां भी बेसमेंट में 5 कमरे और किचन मिला। बेसमेंट में न कोई फायर एक्सटिंग्विशर लगा मिला, न ही वेंटिलेशन का इंतजाम था। बेसमेंट में एंट्री और एग्जिट के लिए एक सकरा सा गेट है, जिसमें एक बार में एक व्यक्ति ही निकल सकता है। इसके अलावा कोई इमरजेंसी एग्जिट नहीं है। एक व्यक्ति के आने-जाने लायक कॉरिडोर है और इसी से कमरों में जाने का रास्ता है।बेसमेंट के ऊपर 3 फ्लोर हैं। हर फ्लोर पर 6-6 कमरे हैं और बाहर दो-दो फायर एक्सटिंग्विशर लगे हैं, लेकिन वेंटिलेशन ऊपर के फ्लोर पर भी नहीं है। विंडो में फिक्स ग्लास लगे हैं, जिसे इमरजेंसी की स्थिति में तोड़कर निकलने के सिवा बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं है। जब हम अंदर पहुंचे, तो होटल खाली मिला। अंदर कोई स्टाफ नहीं था। एक कमरे में बुजुर्ग रूके हुए थे, लेकिन वो बातचीत करने के लिए तैयार नहीं हुए।दिल्ली के जिस फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई, उसका मालिक पास में ऐसे ही दो और होटल चला रहा है। लवकेश बजाज के इन दोनों होटलों में बेसमेंट के अंदर ही किचन और कमरे हैं। इनमें इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं है।महापौर-निगम कमिश्नर ने की बारिश की तैयारियों की समीक्षायूपी में पारा 42°C, गंगा में रेत के टीले दिखेइंदौर की आदर्श जीरो वेस्ट कॉलोनी परमाणु नगरअयोध्या में तेज धूप-उमस, पारा 39°C पहुंचा1.
70 लाख-हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में होगी खेती
Malviya Nagar Hotel Fire Flourish Stay Hotel Fire Hauz Rani Fire Incident Delhi Fire Tragedy Foreign Nationals Killed In Hotel Fire Hotel Safety Violations Delhi Fire Safety Norms Emergency Exit Violations BNB Homestay Rules Unauthorized Hotels Delhi South African Guests Delhi Afghan Guests Delhi Delhi Hotel Hub Fire Brigade Response Delhi Hotel Fire Rescue Operation Delhi Breaking News Malviya Nagar News Hotel Fire Investigation Delhi Civic Safety Concerns
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
एमपी में 1 जुलाई से 1164 रूटों पर दौड़ेंगी सरकारी बसें, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा | Government Buses To Run On 1164 Routes In Mp Starting July 1stGovernment buses - सीएम ने बैठक में लगाई मुहर, 21 साल बाद पटरी पर लौटेंगी सुविधाएं 'लोक' को लुभाएगा 'परिवहन'
और पढो »
इंटरनेट इस्तेमाल करने के मामले में भारतीय महिलाओं की संख्या हुई दोगुनी, 4 साल में 64 पर पहुंचा आंकड़ा - indian women using net doubled to 64 percent in 4 yrsराष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण NFHS-6 के अनुसार, भारतीय महिलाओं द्वारा इंटरनेट के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 2019-21 के 33.3 से बढ़कर 2023-24 में 64.
और पढो »
दिल्ली आग: मालवीय नगर के ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौतदिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे की पूरी जानकारी और दिल्ली में ऐसे बड़े हादसों का ऐतिहासिक प्रकार।
और पढो »
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुईदिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में लगी आग से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। अधिकांश मृतक विदेशी नागरिक हैं।
और पढो »
Delhi Fire: ‘आग बढ़ती गई, लोग गद्दे बिछाकर बचाते रहे जानें; तीसरी मंजिल से बच्चे संग कूदी महिला’, चश्मदीद ने बताई पूरी घटना | Delhi Malviya Nagar Fire 21 People Dead 37 Injured Latest UpdateDelhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर विदेशी थे।
और पढो »
विवेक और उनका परिवार हुआ खत्म!: अग्निकांड में फैमिली के आठ लोगों की मौत, मां-बेटी, मामा व मौसा-मौसी की गई जानमालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्तरां में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
और पढो »




