सेबी ने सोने की रिफाइनिंग और जूलरी मेकिंग कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स पर कड़ी कार्रवाई की है। मार्केट रेगुलेटर की जांच में सामने आया है कि कंपनी ने अपना रेवेन्यू 99 फीसदी तक बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया था। सेबी ने अगले आदेश तक राजेश मेहता को कंपनी के शेयर खरीदने, बेचने या किसी भी तरह का लेन-देन करने से रोक दिया...
Rajesh Exports Share: 99% बढ़ाकर दिखाया रेवेन्यू!
राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर हुए धड़ाम, सेबी ने लगाया मालिक पर बैनसेबी ने सोने की रिफाइनिंग और जूलरी मेकिंग कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स पर कड़ी कार्रवाई की है। मार्केट रेगुलेटर की जांच में सामने आया है कि कंपनी ने अपना रेवेन्यू 99 फीसदी तक बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया था। सेबी ने अगले आदेश तक राजेश मेहता को कंपनी के शेयर खरीदने, बेचने या किसी भी तरह का लेन-देन करने से रोक दिया है।सोने की रिफाइनिंग और जूलरी मेकिंग कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर आज बाजार खुलते ही लोअर सर्किट पर पहुंच गया। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कंपनी और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ एक अंतरिम आदेश जारी किया है। कंपनी पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं, जांच के दौरान सहयोग न करने और कंपनी के रेवेन्यू को 97 से 99% तक बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का आरोप है। सेबी ने अगले आदेश तक राजेश मेहता को कंपनी के शेयर खरीदने, बेचने या किसी भी तरह का लेन-देन करने से रोक दिया है।पर पिछले सत्र में 110.15 रुपये पर बंद हुआ था और आज यह 5 फीसदी गिरावट के साथ 104.65 रुपये पर खुला। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 239 रुपये और न्यूनतम स्तर 80.11 रुपये है। सेबी ने 3 जून को जारी अंतरिम आदेश में कहा कि उसकी जांच और फोरेंसिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं के कई प्रमाण मिले हैं। कंपनी ने अपना रेवेन्यू 97-99% बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया। रेगुलेटर ने इसे बेहद गंभीर और अभूतपूर्व मामला बताया है। Share Market Crash: शेयर बाजार में लगातार चौथे सत्र में गिरावट, सेंसेक्स 508 अंक टूटा, आईटी शेयरों में तेजीने कंपनी को जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने और अपने वित्तीय विवरणों तथा संबंधित पक्षों के साथ किए गए लेन-देन की सही जानकारी देने को कहा है। मार्च 2024 में सेबी को एक शिकायत मिली थी। इसमें कंपनी के खातों में दिखाए गए बड़े पैमाने पर ट्रेड रिसीवेबल्स पर चिंता जताई गई थी। सेबी ने अप्रैल 2020 से मार्च 2024 के बीच की अवधि को कवर करते हुए एक विस्तृत जांच शुरू की। साथ ही BDO India Services को फोरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किया। राजेश एक्सपोर्ट्स एनएसई तथा बीएसई दोनों पर लिस्टेड है। कंपनी घरेलू और विदेशी बाजारों में सोने के उत्पादों की मार्केटिंग करती है। साथ ही शुभ जूलर्स ब्रांड के तहत आभूषणों के आउटलेट चलाती है। सेबी ने साथ ही सिंगापुर और स्विट्जरलैंड में राजेश एक्सपोर्ट्स की सहायक कंपनियों की वित्तीय रिपोर्टिंग की भी जांच की। राजेश मेहता को कंपनी की सिक्योरिटीज में लेन-देन करने से रोकने के अलावा ने राजेश एक्सपोर्ट्स 30 दिन के भीतर सारी जानकारी देने को का है।दिल प्रकाश, नवभारत टाइम्स डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर है। वह 20 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने खेल, राजनीति, संसद, विदेश, विज्ञान, रक्षा और बिजनेस जैसे कई विषयों पर रिपोर्टिंग की है। दिल प्रकाश पांच साल से भी अधिक समय से एनबीटी डिजिटल के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वह देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता और बिजनेस स्टैंडर्ड में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बीबीसी हिंदी में भी आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के रूप में कई साल काम किया है। यूनीवार्ता में कई साल तक स्पोर्ट्स डेस्क पर काम करने के बाद नेशनल ब्यूरो में कई विषयों पर रिपोर्टिंग की। इस दौरान उन्हें हॉकी वर्ल्ड कप, क्रिकेट वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स को कवर करने का मौका मिला। साथ ही उन्होंने डिफेंस करेंसपोंडेंट कोर्स भी किया है। इस दौरान उन्हें रक्षा बलों के काम करने के तरीके को करीब से देखने का मौका मिला। दिल प्रकाश ने नई दिल्ली के भारतीय विद्या भवन संस्थान से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
Rajesh Exports Share Price Rajesh Exports Share Fall Rajesh Exports SEBI News SEBI Latest Update शेयर मार्केट न्यूज राजेश एक्सपोर्ट्स शेयर प्राइस राजेश एक्सपोर्ट्स सेबी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बांग्लादेश की बड़ी जीत: विदेश मंत्री खलीलुर रहमान चुने गए UNGA अध्यक्ष, भारत-पाकिस्तान ने बधाई दीबांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान UNGA के 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने साइप्रस के उम्मीदवार राजदूत एंड्रियास एस काकौरिस को 8 वोटों से हराया। खलीलुर रहमान को 99 वोट मिले, जबकि साइप्रस के राजदूत को एंड्रियास एस काकौरिस 91 वोट हासिल हुए। UNGA का 81वां सत्र 8 सितंबर 2026 को शुरू...
Read more »
Share Market Crash: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 800 अंक टूटापश्चिम एशिया में एक बार फिर संकट गहराने लगा है। इसका असर आज घरेलू शेयर बाजार में भी दिख रहा है। एक दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में फिर गिरावट आई है। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले गिरावट के साथ 95.45 पर खुला।
Read more »
Stock Market Fall: IT शेयरों में भारी बिकवाली से टूटा मार्केट, सेंसेक्स 800 पॉइंट डाउन, RBI की पॉलिसी बैठक पर है निवेशकों की नजर | Market Crashes Due To Heavy Selling In It Stocks Sensex Down 800 PointsShare Market on 3rd June 2026: सभी सेक्टर्स में जारी बिकावली से शेयर मार्केट आज काफी गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूट गया है।
Read more »
Smartphone Superdevice: सुपरडिवाइस है आपका स्मार्टफोन, कॉलिंग-इंटरनेट के अलावा करता है 5 बड़े काम, 99% लोग होंगे अनजानSmartphone Features 2026: आपका फोन सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि सुपरडिवाइस है। अगर आप अपने फोन को सिर्फ कॉलिंग या इंटरनेट चलाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप उसकी आधे से ज्यादा क्षमता को बेकार जाने दे रहे हैं। असल में आप अपने फोन से वेबकैम या स्कैनल से लेकर पूरे के पूरे पीसी का काम ले सकते हैं। ऐसे में अपने स्मार्टफोन की असल ताकत को...
Read more »
भारत-अमेरिका ट्रेड डील 99 प्रतिशत पूरी, शेष एक प्रतिशत पर चल रहा है काम: सर्जियो गोरभारत-अमेरिका ट्रेड डील 99 प्रतिशत पूरी, शेष एक प्रतिशत पर चल रहा है काम: सर्जियो गोर
Read more »
Share Market क्या है और इसको इन्वेस्ट और कमाई का सबसे बड़ा मंच क्यों माना जाता है?Stock Market में कंपनियों के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं. भारत में मुख्य रूप से दो बड़े स्टॉक एक्सचेंज Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange हैं.
Read more »




