Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार (4 मार्च) को भारी गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 1122 अंक टूट कर बंद हुआ. वहीं निफ्टी लुढ़ककर 24,500 के नीचे चला गया. इस गिरावट से निवेशकों की कुल संपत्ति में लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ
Stock Market Today : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार ों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है. इस भारी गिरावट ने निवेशकों के होली के रंग में भंग डाल दिया है.
कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40% की गिरावट के साथ 79,116.19 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 385.20 अंक या 1.55% गिरकर 24,480.50 के लेवल पर बंद हुआ. निवेशकों की संपत्ति में बड़ी गिरावट शेयर बाजार में आई कमजोरी का सीधा असर निवेशकों की दौलत पर पड़ा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 446.80 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 456.90 लाख करोड़ रुपये था यानी एक ही दिन में बीएसई की कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज हुई. आसान भाषा में कहें तो निवेशकों की कुल संपत्ति में लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इन 5 कारणों से बाजार में हाहाकार 1. मिडिल ईस्ट में भड़कता संघर्ष पिछले तीन दिनों में मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़े हैं और इसका सीधा असर वैश्विक शेयर बाजारों पर दिख रहा है. निवेशक अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह संघर्ष कहां तक जाएगा और इसका किन सेक्टर्स व स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. 2. कमजोर ग्लोबल संकेत वैश्विक बाजारों में जारी कमजोरी का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों पर भी दिखा. अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के आर्थिक प्रभाव को लेकर निवेशक सतर्क नजर आए. 3. कच्चे तेल का झटका तेल की कीमतें इस समय बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गई हैं. ब्रेंट क्रूड की कीमत 81-82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है. एनालिस्ट्स का कहना है कि कच्चे तेल में लगातार तेजी भारत के लिए बड़ा आर्थिक जोखिम बन सकती है, क्योंकि देश अपनी करीब 85 फीसदी तेल जरूरतें आयात के जरिए पूरी करता है. 4. विदेशी निवेशकों की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली भी बाजार की कमजोरी को बढ़ा रही है. सोमवार, 2 मार्च के कारोबार में FIIs ने शुद्ध रूप से 3,295.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बीते 8 महीनों से विदेशी निवेशक लगातार शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं, जिससे बाजार का सेंटीमेंट दबाव में बना हुआ है. 5. इंडिया VIX में तेज उछाल बाजार में डर और अस्थिरता का संकेत देने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX करीब 14 फीसदी उछलकर 19.51 पर पहुंच गया. यह दर्शाता है कि निवेशकों के बीच अनिश्चितता बढ़ रही है.
भारतीय शेयर बाजार Stock Market Today शेयर बाजार आज Sensex सेंसेक्स Nifty निफ्टी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stock Market Holiday: 3 या 4 मार्च, होली के मौके पर किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार?होली पर शेयर बाजार की छुट्टी को लेकर निवेशकों में भ्रम है। एनएसई और बीएसई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, शेयर बाजार 3 मार्च, 2026 को बंद रहेगा। इस दिन इक्विटी और डेरिवेटिव्स में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
Read more »
Share Market Holiday 2026: आज शेयर बाजार खुला रहेगा या नहीं? किस दिन है होली की छुट्टी? दूर कर लें कंफ्यूजनभारतीय शेयर बाजार BSE और NSE होली Stock Market Holidays 2026 के कारण आज बंद रहेंगे। हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX शाम के सत्र में ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा।
Read more »
Stock Market Holiday: शेयर बाजार में कब रहेगी होली की छुट्टी? जानें आज बंद या खुला रहेगा बाजारStock Market Holiday: अगर भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको हर दिन सुबह 9 बजे शेयर बाजार के खुलने का इंतजार रहता होगा. देशभर में आज तड़के होलिका दहन किया गया. जिसके चलते बहुत से निवेशक ये जानना चाहते हैं कि क्या शेयर बाजार आज खुला है.
Read more »
War Impact Stock Market: भयानक गिरावट... बर्बाद हुआ ये स्टॉक मार्केट, कल भारत में क्या होगा?मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण एशियाई बाजारों में भारी गिरावट आई है. खासकर साउथ कोरिया शेयर बाजार भरभराकर टूटा है. यह एक ही दिन में 7 फीसदी से ज्यादा गिर गया और 270 अरब डॉलर झटके में साफ हो गए.
Read more »
Stock Market Live : युद्ध की आग में झुलसा भारतीय बाजार, निफ्टी-सेंसेक्स डूबेStock Market Live – भारतीय शेयर बाजाज में आज जोरदार गिरावट आई है. अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण 'पैनिक सेलिंग' देखी जा रही है, जिससे बाजार एक झटके में नीचे आ गया है. वैश्विक जोखिम और महंगाई बढ़ने की आशंका से लोग डरे हुए हैं और बाजार से पैसा निकाल रहे हैं.
Read more »
Stock Market Today: मध्य पूर्व की जंग से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स में 1700 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी टूटाStock Market Today: मध्य पूर्व में चल रही महाजंग के चलते दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. भारतीय बाजार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. सोमवार के बाद आज बाजार में भारी गिरावट बनी हुई है.
Read more »
