Beyond the Breaking News

Suzuki XL7 फेसलिफ्ट में दिखेगा नया डिजाइन, टेस्टिंग के दौरान दिखी कार की पहली झलक - suzuki xl7 facelift spotted what it means for maruti xl6

Suzuki XL7 Facelift News

Suzuki XL7 फेसलिफ्ट में दिखेगा नया डिजाइन, टेस्टिंग के दौरान दिखी कार की पहली झलक - suzuki xl7 facelift spotted what it means for maruti xl6
Maruti XL6 UpdateXL7 7-SeaterNew Suzuki XL7 Grille

Suzuki XL 7 Facelift: Maruti Suzuki की अब 7-सीटर विदेशी मॉडल, Suzuki XL7 का नया फेसलिफ्ट लुक टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

Suzuki XL7 फेसलिफ्ट में दिखेगा नया डिजाइन, टेस्टिंग के दौरान दिखी कार की पहली झलक Suzuki XL 7 Facelift: Maruti Suzuki की अब 7-सीटर विदेशी मॉडल, Suzuki XL7 का नया फेसलिफ्ट लुक टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।Maruti Suzuki भारतीय बाजार के लिए दो MPV, Eritga और XL6 का निर्माण करती है। इन दोनों MPV को साल 2025 में अपडेट किया गया था। इस अपडेट में तीसरी रो के यात्रियों के लिए हेड रूम बढ़ाने के लिए पीछे की तरफ शीट मेटल में बदलाव किए गए थे। इंडोनेशिया और वियतमान देशों के लिए XL6 का 7-सीटर वर्जन भी है जिसे Suzuki XL7 कहा जाता है। अब इस मॉडल को फेसलिफ्ट मिल सकता है।वियतमान में Suzuki अपनी 7-सीटर MPV, XL7 के फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। वर्तमान में इस गाड़ी का डिजाइन भारत में मिलने वाली XL6 जैसा ही है। इसे देखकर अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह नया डिजाइन सिर्फ वियतमान और इंडोनेशिया जैसे बाजारों तक ही रहेगा या फिर भारत वाली XL6 में भी इसे लाया जाएगा।शुरुआत के लिए इस नए फेसलिफ्ट मॉडल में एक बिल्कुल नई ग्रिल देखी जा सकती है। अभी के मॉडल में ऊपर की तरफ एक बड़ी ग्रिल और उसके नीच छोटी ग्रिल मिलती है। लेकिन, नए फेसलिफ्ट मॉडल में एक ही ग्रिल एरिया दिया गया है जो XL7 के पूरे अगले हिस्से की ऊंचाई तक फैला हुआ है।गाड़ी की फॉग लाइट्स अब पहले से ज्यादा स्लीक हो गई हैं जो कि प्रोजेक्टर यूनिट्स हो सकती हैं। इसके साथ ही इन्हें एक नया हाउसिंग भी मिला है। हालांकि, LED हेडलाइट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उन्हें पुराने मॉडल की तरह ही आगे बढ़ाया गया है। गाड़ी क साइड में अलॉय व्हील्स के डिजाइन भी दिखते हैं।आने वाले Suzuki XL7 फेसलिफ्ट का पिछला हिस्सा काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही लगता है। इसकी टेल लाइट्स पहले जैसी ही हैं लेकिन अब इन्हें स्पोर्टी लुक देने के लिए स्मोक्ड इफेक्ट दिया गया है। इसके अलावा, टेलगेट से क्रोम हटा दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इसका रियर बंपर मौजूदा मॉडल के जैसा ही दिखाई देता है।गाड़ी के अंदर फीचर्स और इक्विपमेंट में बदलाव देखने को मिल सकता है। वर्तमान में, वियतनाम में Suzuki XL7 का इंटीरियर काफी हद तक भारत में मिलने वाली Maruti XL6 जैसा ही है सिर्फ XL7 में 7-सीटर लेआउट मिलता है। इस गाड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा और पुराना वाला है 1.

5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ आगे भी मिलता रहेगा। Delhi-NCR की सड़कों से गायब होंगी ये गाड़ियां; सरकार ला रही है नया प्लान, 9,585 करोड़ के स्कीम को मंजूरी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Maruti XL6 Update XL7 7-Seater New Suzuki XL7 Grille XL7 Fog Lights XL7 Rear Design XL7 Interior Maruti Suzuki MPV Vietnam Auto News Upcoming Car Models

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Chhattisgarh Forest: नेपाल और पाकिस्तान में मिलने वाली दुर्लभ मेंढक प्रजाति छत्तीसगढ़ में दिखी, वन्यजीव विशेषज्ञ भी हैरान | Rare Frog Species Found In Nepal And Pakistan Has Been Spotted In ChhattisgarhChhattisgarh Forest: नेपाल और पाकिस्तान में मिलने वाली दुर्लभ मेंढक प्रजाति छत्तीसगढ़ में दिखी, वन्यजीव विशेषज्ञ भी हैरान | Rare Frog Species Found In Nepal And Pakistan Has Been Spotted In ChhattisgarhBastar Forest: बारिश के बाद जंगल के रास्ते पर नजर आए इस दुर्लभ उभयचर की पहचान वन्यजीव विशेषज्ञों ने की, जिसके बाद वैज्ञानिक समुदाय में उत्सुकता बढ़ गई है।
Read more »

Redmi का 7,560mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर - redmi turbo 5 india launch date spotted in leaked promotional materials expected specifications featuresRedmi का 7,560mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर - redmi turbo 5 india launch date spotted in leaked promotional materials expected specifications featuresरेडमी जल्द ही भारत में अपना नया Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसका डिजाइन सामने आ गया है। यह फोन 16 जून को लॉन्च हो सकता है और इसमें 7,560mAh बैटरी व MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिल सकता है।
Read more »

किसी ने बेच दी हजारों कारें, तो कोई 239 पर सिमट गया, Maruti-Tata से Jeep तक कितनी हुई सेलकिसी ने बेच दी हजारों कारें, तो कोई 239 पर सिमट गया, Maruti-Tata से Jeep तक कितनी हुई सेलभारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मई 2026 ने नई रफ्तार दिखाई है. मई में कुल पैसेंजर व्हीकल डिस्पैच 4.40 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया है. जहां मारुति सुजुकी ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी, वहीं टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बीच दूसरे स्थान के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली. कुछ ब्रांड्स ऐसे भी हैं, जिनकी सेल हजार यूनिट से भी कम है.
Read more »

Maruti, TATA या Hyundai? यहां देखें देश की बेस्ट CNG कारों की लिस्ट, 27 का माइलेज और कीमत 7 लाख - maruti tata aur hyundai which is the most affordable cng car in india top mileageMaruti, TATA या Hyundai? यहां देखें देश की बेस्ट CNG कारों की लिस्ट, 27 का माइलेज और कीमत 7 लाख - maruti tata aur hyundai which is the most affordable cng car in india top mileageAffordable CNG Cars: डीजल इंजन बंद होने की वजह से खरीदारों में CNG कारों की मांग काफी बढ़ गई है। ज्यादा कीमत और शानदार माइलेज इन्हें रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं।
Read more »

35 kmpl से ज्यादा की माइलेज वाली कार लाने की तैयारी में मारुति सुजुकी, चलेगा हाइब्रिड का जादू35 kmpl से ज्यादा की माइलेज वाली कार लाने की तैयारी में मारुति सुजुकी, चलेगा हाइब्रिड का जादूMaruti Suzuki Upcoming Hybrid Cars: जब से पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है, तब से अच्छी माइलेज वाली कारों के महत्व का लोगों को अंदाजा हो गया है। ऐमें हाइब्रिड कारें बेहतरीन विकल्प के रूप में दिख रही हैं और खबर आ रही है कि मारुति सुजुकी एक ऐसा हाइब्रिड इंजन डेवलप कर रही है, जो किफायती होने के साथ ही 35 किलोमीटर तक की माइलेज देने...
Read more »



Render Time: 2026-06-11 00:09:59