Tesla Cybertruck Video: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और एलन मस्क ने खुद अपने एक्स हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें ढेरों साइबरट्रक का काफिला अमेरिका की सड़कों पर बलखा रही हैं। आप भी देखें...
Tesla Cybertruck Viral Video: टेस्ला साइबरट्रक के कद्रदानों के लिए बेहद अच्छी खबर है, जो कि वीडियो के रूप में सामने आई है। एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म एक्स पर टेस्ला के एक काफिले का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा। मजबूत स्टेनलेस स्टील बॉडी, पैनोरमिक ग्लास रूफ और अडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस फीचर्स से लैस ये साइबरट्रक अमेरिका की सड़कों पर ऐसे बलखाती चल रही है, जैसे हवा में पेड़ों के पत्ते झूमते हैं। आइए, आपको टेस्ला साइबरट्रक के इस वायरल वीडियो के साथ ही इस लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक के बारे में विस्तार से बताते हैं।2023 से मैन्यूफैक्चरिंग शुरूआपको बता दें कि टेस्ला साइबरट्रक की मैन्युफैक्चरिंग साल 2023 से शुरू हुई है। यह एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक है, जिसकी शुरुआती कीमत भारतीय करंसी में 50.
70 लाख रुपये है। टेस्ला साइबरट्रक की सबसे खास बात इसका अनोखा डिजाइन है। इसकी बॉडी फ्लैट पैनल स्टेनलेस स्टील शीट से बनी है, जो इसे न सिर्फ मजबूत बनाती है बल्कि एक फ्यूचरिस्टिक लुक भी देती है। यह किसी भी दूसरे पिकअप ट्रक से बिल्कुल अलग दिखता है। इसका पैनोरमिक ग्लास रूफ केबिन में रोशनी और खुलेपन का एहसास देता है।फीचर्स के मामले में शानदारटेस्ला साइबरट्रक के केबिन की बात करें तो इसमें 6 लोगों के बैठने की जगह है। बाद बाकी इसमें 17 इंच का टचस्क्रीन है, जो कि टेस्ला के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से लैस है। ग्लास रूफ और फ्यूचरिस्टिक डैशबोर्ड इसे एक अलग पहचान देते हैं। यह डैशबोर्ड किसी स्पेसशिप के कॉकपिट जैसा लगता है। साइबरट्रक में टेस्ला की सबसे अडवांस्ड सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक फुल सेल्फ-ड्राइविंग भी दी गई है। यह फीचर सेफ्टी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। बाद बाकी इसमें 15-स्पीकर साउंड सिस्टम, मल्टी-जोन ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जर और एयर प्यूरीफायर जैसी खूबियां भी हैं।ऐसी खूबियां और कहां मिलेंगीटेस्ला साइबरट्रक में एडेप्टिव एयर सस्पेंशन सिस्टम है, जो सड़क की स्थिति के अनुसार ट्रक की ऊंचाई को एडजस्ट करता है। इससे ऑफ-रोडिंग और ऑन-रोड ड्राइविंग, दोनों में बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। बाद बाकी इसमें वीइकल-टू-लोड और वीइकल-टू-वीइकल चार्जिंग सपोर्ट है। टेस्ला साइबरट्रक की अनुमानित रेंज 400 से 545 किलोमीटर तक की है। आने वाले समय में भारतीय बाजार में भी टेस्ला साइबरट्रक को लॉन्च किया जा सकता है।
Tesla Cybertruck Price Features Tesla Cybertruck Power Range Speed Tesla Cybertruck Elon Musk Tesla Cybertruck Bharat Mein Kab Launch Hogi टेस्ला साइबरट्रक वायरल वीडियो टेस्ला साइबरट्रक टेस्ला साइबरट्रक की कीमत खासियत
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
डिब्बे से दाल निकालने का युवक ने किया ऐसा देसी जुगाड़, वीडियो देख सिर चकरा जाएगाMan desi jugaad: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख पब्लिक हैरान रह Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
अमेरिका ने गाजा में कंडोम के लिए 50 मिलियन डॉलर खर्च किए थे: व्हाइट हाउसएलन मस्क ने टिप्पणी की कि यह पैसे का बर्बादी है और यह हमास की जेब में चला गया होगा
और पढो »
रशियन बच्चों ने 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' का रिक्रिएट किया, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन!रशियन बच्चों ने 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' गाने का एक सीन रिक्रिएट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छोटे-छोटे रशियन बच्चों ने शम्मी कपूर और मुमताज की तरह आउटफिट भी पहने हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर abdullajanovagulnoz नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
और पढो »
एक रुपये के सिक्कों से सजी कार ने इंटरनेट पर मचाया तहलकाभारत में एक व्यक्ति ने अपनी कार को एक रुपये के सिक्कों से पूरी तरह सजाया है। इस अनोखे कलात्मक कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढो »
एलन मस्क के 13वें बच्चे की मां कौन है?इंफ्लुएंसर एशली सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि वो टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की 13वीं बच्ची की मां हैं। उन्होंने इस संबंध की जानकारी न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में दी है। उन्होंने बताया कि उनकी और मस्क की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी और उनके बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। सेंट क्लेयर ने कहा कि मस्क ने उन्हें एक लग्जरी अपार्टमेंट और सिक्योरिटी दी, लेकिन रोमांस नहीं। उन्होंने बताया कि जब टैब्लॉइड्स को उनकी प्रेग्नेंसी की भनक लग गई, तो उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर सच का खुलासा करने का फैसला किया। एलन मस्क ने अभी तक इन दावों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है।
और पढो »
ब्रिटेन में गैर-मुस्लिमों का हो धर्म परिवर्तन , मौलाना के बयान पर ठनका मस्क का माथा; वीडियो वायरलElon Musk: टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में अपने Xअकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस्लामिक धर्मगुरु कुछ विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं.
और पढो »



