Tesla India Entry: टेस्ला की कारों का पहला सेट भारत आ चुका है. संभावना है कि कंपनी पहले Tesla Model Y को यहां के बाजार में उतारेगी. लगभग 4000 वर्ग फुट में फैला टेस्ला का इंडिया में पहला शोरूम मुंबई में शुरू किया जाएगा.
Tesla India Operation : आखिरकार सालों के लंबे इंतजार के बाद एलन मस्क के नेतृत्व वाली अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की इंडिया में एंट्री होने जा रही है. अलग-अलग मौकों पर कई बार टेस्ला की कारों को भारतीय सड़कों पर स्पॉट किया गया था, लेकिन अब इन कारों का इंतजार खत्म होने जा रहा है.
टेस्ला इंडिया में अपने ऑफिशियल ऑपरेशन की शुरुआत करने जा रही है और कंपनी के पहले शोरूम की शुरुआत मुंबई में होगी. कहां खुलेगा टेस्ला का शोरूम?रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक आगामी 15 जुलाई को टेस्ला का इंडिया में पहला शोरूम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लैक्स में शुरू किया जाएगा. इस शोरूम की शुरुआत के साथ टेस्ला की साउथ एशिया में एक फॉर्मल एंट्री होगी. लगभग 4000 वर्ग फुट में फैले टेस्ला के इस पहले शोरूम से इंडिया ऑपरेशन की शुरुआत होगी.मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में शोरूम का काम तकरीबन खत्म हो चुका है. ये शोरूम ग्राहकों के लिए टेस्ला के 'एक्सपीरिएंस सेंटर' के तौर पर काम करेगा, जिसमें ग्राहकों को टेस्ला की कारों को नजदीक से देखने और समझने का मौका मिलेगा. टेस्ला भारत में डायरेक्ट-टू-कस्टमर रिटेल मॉडल के साथ वाहनों की बिक्री करेगी. लेकिन कारों की बिक्री के बाद सहायता के लिए ब्रांड के पास स्थानीय साझेदार भी होंगे. जो आफ्टर सेल्स सपोर्ट मुहैया कराएंगे. Advertisement टेस्ला ने मुंबई और पुणे में हाल ही में जॉब वैकेंसी निकाली थी. Pic: अमेरिका में कार लॉन्च के दौरान Elon Musk. फाइल फोटोटेस्ला ने निकाली थी जॉब वैकेंसीमुंबई के बाद टेस्ला देश की राजधानी दिल्ली में भी अगला शोरूम खोलेगी. हाल ही में टेस्ला ने मुंबई और पुणे में अलग-अलग पदों पर वैकेंसी भी निकाली थी. जिसमें सेल्स एक्जीक्यूटिव, सप्लाई चेन, इंजीनियरिंग और आईटी, ऑपरेशन बिजनेस सपोर्ट, चार्जिंग इंफ्रा, एआई और रोबोटिक, सेल्स और कस्टमर सपोर्ट सहित कई अलग-अलग डिविजन में नौकरियों के लिए आवदेन मांगे गए थें.भारत पहुंची चीन में बनी टेस्ला की कारेंब्लूमबर्ग की पिछली रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि, टेस्ला की कारों का पहला सेट भारत पहुंच चुका है. टेस्ला की मशहूर इलेक्ट्रिक एसयूवी - मॉडल वाई रियर-व्हील ड्राइव को चीन में स्थित टेस्ला की फैक्ट्री से भारत भेजा गया है. कंपनी ने इस कार के कुल 5 यूनिट को चीन के शंघाई से भारत में इंपोर्ट किया है. Model Y दुनिया की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कारों में से एक है और संभवत: कंपनी इसी कार से भारत में अपने सफर की शुरुआत कर सकती है.रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि, टेस्ला ने अमेरिका, चीन और नीदरलैंड से सुपरचार्जर कंपोनेंट, कार एक्सेसरीज, मर्चेंडाइज और स्पेयर्स को भी इंपोर्ट किया है. दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला इस समय यूरोप और चीन के बाजार में बिक्री में भारी गिरावट से जूझ रही है. यही कारण है कि टेस्ला जल्द से जल्द दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजार यानी भारत में प्रवेश करने की योजना बना रही है. Advertisement क्या होगी कीमत?हालांकि आधिकारिक लॉन्च से पहले टेस्ला की पहली कार की कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. लेकिन ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि, इंपोर्ट की गई इन कारों में से प्रत्येक मॉडल की कीमत 27.7 लाख रुपये घोषित की गई है और इन पर 21 लाख रुपये से अधिक का इंपोर्ट ड्यूटी लगाई गई है. अब लॉन्च के बाद ही इस कार की कीमत का खुलासा हो सकेगा.क्या भारत में लगेगा टेस्ला का प्लांट?फिलहाल टेस्ला भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है. केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पिछले महीने मीडिया को दिए अपने एक बयान में कहा था कि, "टेस्ला की प्राथमिकता भारत में अपने शोरूम का विस्तार करने में है. कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि, "हालांकि टेस्ला ने बहुत कम रुचि दिखाई है, लेकिन कई ग्लोबल ब्रांड्स - जिनमें हुंडई, मर्सिडीज-बेंज, स्कोडा और किआ शामिल हैं - ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू करने की इच्छा व्यक्त की है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Tesla India Showroom Tesla India Launch Date Tesla India Mumbai Showroom Tesla India Operation Tesla First Car Lunch In India Tesla Elon Musk Tesla India News Tesla Model Y टेस्ला इंडिया एंट्री टेस्ला न्यूज
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Sarkari Naukari: UPSC में 400 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई?UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी ने 462 पदों पर भर्ती निकाली है. इस खबर में जानें कैसे और कौन अप्लाई कर सकता है?
और पढो »
Most Dangerous Job: एक क्लिक और ढह जाती करोड़ों की इमारत, जानें कैसे बनते हैं ब्लास्टर? कितनी मिलती है सैलरीMost Dangerous Job in India: अगर आपको ब्लास्टिंग में करियर बनाना है तो इस खबर में जानें इसके लिए आपको कौन से कोर्स करने होंगे.
और पढो »
3 दिन में टपकाए 6 कैच... टीम इंडिया के नाम हुआ फील्डिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड, लीड्स में कटाई नाकभारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के फील्डर्स ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया है।
और पढो »
24 June 2025 Ka Panchang: 24 जून का ये है पूरा दैनिक पंचांग, जान लें कब से कब तक होगा शुभ मुहूर्त और राहुकालHindi Panchang Today 24 June 2025: 24 जून को कब से कब तक होगा शुभ मुहूर्त और कब से तक रहने वाला है और राहुकाल. कौन कौन से योग इस दिन बनेंगे और कौन सी तिथि इस दिन होगी. आइए जानें.
और पढो »
25 June 2025 Ka Panchang: 25 जून का पूरा दैनिक पंचांग अभी देखिए, शुभ मुहूर्त और राहुकाल से लेकर योग और नक्षत्र जानेंHindi Panchang Today 25 June 2025: 25 जून को कब से कब तक होगा शुभ मुहूर्त और कब से तक राहुकाल रहने वाला है.कौन कौन से योग इस दिन बनेंगे और नक्षत्र व तिथि इस दिन कौन सी होगी. आइए जानें.
और पढो »
कैसे बनें सर्जन, बच्चों और महिलाओं के डॉक्टर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?How to Become Surgeon: अगर आपको सर्जन, गायनेकोलॉजिस्ट या फिर बच्चों के डॉक्टर बनना है तो इस खबर में जानें इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी.
और पढो »




