अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन पहुंचने पर रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ट्रंप की अगवानी करने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति हान झेंग कई दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूद थे। ट्रंप ने भी इस दौरान मुठ्ठी लहराकर भीड़ का अभिवादन किया। वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक...
बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के लिए आधिकारिक तौर पर बीजिंग पहुंचे हैं। इस दौरान ट्रंप का रेड कार्पेट वेलकम किया गया। एयर फोर्स वन से उतरने पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलों के साथ पारंपरिक सम्मान के बीच ट्रंप की यह यात्रा खास मानी जा रही है।चीनी उपराष्ट्रपति ने किया ट्रंप का स्वागत व्हाइट हाउस के आधिकारिक सोशल मीडिया रैपिड रिस्पांस 'एक्स' अकाउंट के अनुसार, बीजिंग में हवाई अड्डे पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फूल भेंट कर ट्रंप का स्वागत किया। रेड कार्पेट पर आगे बढ़ते हुए ट्रंप कुछ देर के लिए वहां जमा मिलिट्री ऑनर गार्ड और चीनी युवाओं को, जो झंडे लहरा रहे थे, ने अपना खास 'फिस्ट पंप' किया।2017 में भी चीन पहुंचे थे ट्रंप राष्ट्रपति ट्रंप की 2017 की पिछली यात्रा के बाद से किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन की यह पहली राजकीय यात्रा है। राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला बीजिंग कैपिटल एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गया है। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक राजकीय आगमन समारोह में हिस्सा लेंगे, राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे, कई इंटरव्यू देंगे और कई अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।ट्रंप ने अमेरिका-चीन को बताया सुपर पावर व्हाइट हाउस से चीन रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया था कि इस शिखर वार्ता में व्यापार सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। उन्होंने कहा, 'हमारे चीन के साथ बड़े संबंध हैं। हम दोनों सुपरपावर हैं और कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। सबसे ज्यादा फोकस व्यापार पर रहेगा।' ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें हैं और दोनों देशों के बीच रिश्ते 'मजबूत और स्थिर' हैं। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरे संबंध शानदार हैं। हम हमेशा अच्छी तरह साथ रहे हैं और चीन के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है।'अमेरिका-चीन की दोस्ती को बताया जरूरी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-चीन आर्थिक संबंधों को दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा, 'हम चीन के साथ बहुत बड़ा व्यापार करते हैं। हम भी फायदा उठा रहे हैं और चीन भी। हमारे रिश्ते अच्छे हैं।' साथ ही उन्होंने यह खुलासा भी किया कि शी जिनपिंग इस साल के अंत तक अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, 'राष्ट्रपति शी इस साल के आखिर में अमेरिका आएंगे। यह भी काफी रोमांचक होगा।'.
बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के लिए आधिकारिक तौर पर बीजिंग पहुंचे हैं। इस दौरान ट्रंप का रेड कार्पेट वेलकम किया गया। एयर फोर्स वन से उतरने पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलों के साथ पारंपरिक सम्मान के बीच ट्रंप की यह यात्रा खास मानी जा रही है।चीनी उपराष्ट्रपति ने किया ट्रंप का स्वागत व्हाइट हाउस के आधिकारिक सोशल मीडिया रैपिड रिस्पांस 'एक्स' अकाउंट के अनुसार, बीजिंग में हवाई अड्डे पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फूल भेंट कर ट्रंप का स्वागत किया। रेड कार्पेट पर आगे बढ़ते हुए ट्रंप कुछ देर के लिए वहां जमा मिलिट्री ऑनर गार्ड और चीनी युवाओं को, जो झंडे लहरा रहे थे, ने अपना खास 'फिस्ट पंप' किया।2017 में भी चीन पहुंचे थे ट्रंप राष्ट्रपति ट्रंप की 2017 की पिछली यात्रा के बाद से किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन की यह पहली राजकीय यात्रा है। राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला बीजिंग कैपिटल एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गया है। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक राजकीय आगमन समारोह में हिस्सा लेंगे, राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे, कई इंटरव्यू देंगे और कई अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।ट्रंप ने अमेरिका-चीन को बताया सुपर पावर व्हाइट हाउस से चीन रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया था कि इस शिखर वार्ता में व्यापार सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। उन्होंने कहा, 'हमारे चीन के साथ बड़े संबंध हैं। हम दोनों सुपरपावर हैं और कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। सबसे ज्यादा फोकस व्यापार पर रहेगा।' ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें हैं और दोनों देशों के बीच रिश्ते 'मजबूत और स्थिर' हैं। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरे संबंध शानदार हैं। हम हमेशा अच्छी तरह साथ रहे हैं और चीन के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है।'अमेरिका-चीन की दोस्ती को बताया जरूरी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-चीन आर्थिक संबंधों को दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा, 'हम चीन के साथ बहुत बड़ा व्यापार करते हैं। हम भी फायदा उठा रहे हैं और चीन भी। हमारे रिश्ते अच्छे हैं।' साथ ही उन्होंने यह खुलासा भी किया कि शी जिनपिंग इस साल के अंत तक अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, 'राष्ट्रपति शी इस साल के आखिर में अमेरिका आएंगे। यह भी काफी रोमांचक होगा।'
Trump Red Carpet Welcome In China Trump China Visit News Trump News Trump Xi Summit Trump China Visit 2026 Us China News Us China Relations ट्रंप का चीन दौरा ट्रंप चीन में स्वागत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Trump China Visit: बीजिंग ने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा की पुष्टि, जिनपिंग से करेंगे मुलाकात, जानें मकसदबीजिंग ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह शी जिनपिंग से मिलने के लिए चीन की यात्रा करेंगे। 13 से 15 मई तक होने वाली यह यात्रा लगभग एक दशक में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन की पहली यात्रा होगी। ट्रंप की चीन यात्रा तब हो रही है, जब दुनिया में ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा संकट पैदा हो गया...
Read more »
US Senators Urge Trump to Push Hardened War Package for Taiwan Amid Tensions with ChinaUS Senators urge the US government to formally inform Congress about a pending 14 billion dollar arms package for Taiwan that was earlier given clearance in January 2025. The senators also warn that any reduction in US support for Taiwan would embolden China and destabilize the Indo-Pacific region.
Read more »
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान की मदद की: भारत बोला- आतंकवाद की रक्षा करने वाले देशों की छवि खराब ...Terror shielding nations reputation damaged; India MEA statement on China Pakistan support.
Read more »
Trump China Visit: ईरान संकट के बीच ट्रंप चीन के दौरे पर रवाना, शी जिनपिंग के साथ करेंगे अहम मुलाकात, जानें एजेंडाराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब अमेरिका मध्य पूर्व में ईरान के साथ संघर्ष में उलझा हुआ है। वहीं, यह दौरे टैरिफ के चलते वॉशिंगटन और बीजिंग में बढ़े तनाव के बाद हो रहा है।
Read more »
ईरान जंग के बीच चीन जा रहे ट्रम्प: सोयाबीन, ट्रेड और रेयर अर्थ मिनरल्स पर डील संभव; 8 साल बाद दौराTrump China Visit: Soybean, Trade & Rare Earth Minerals Deal Possible. Follow Latest Updates. ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 8 साल बाद चीन दौरे पर रवाना हो गए हैं। वे 13 से 15 मई तक चीन के दौरे पर रहेंगे।
Read more »
‘किसी ने मेरी तरफ देखा तक नहीं’, सुपरस्टार रजनीकांत के घमंड को जब लगा था झटका, बोले- जिदंगी का सबसे बड़ा सबक मिलाRajinikanth Ashram Visit: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में एक ऐसा किस्सा सुनाया है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस भी दंग रह गए हैं।
Read more »




