Beyond the Breaking News

TV सीरियल जैसा आलीशान घर, कोने में सजा देसी हुक्का, देखिए एल्विश यादव के 'राजमहल' की PHOTOS

Elvish Yadav News

TV सीरियल जैसा आलीशान घर, कोने में सजा देसी हुक्का, देखिए एल्विश यादव के 'राजमहल' की PHOTOS
Elvish Yadav NewsElvish Yadav Complete HOME TOURInside Elvish Yadav Dream Home

मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और गाड़ियों के शौक को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए गुड़गांव में बने अपने नए आलीशान लग्जरी घर का पूरा टूर कराया है.

मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और गाड़ियों के शौक को लेकर चर्चा में रहते हैं.

लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए गुड़गांव में बने अपने नए आलीशान लग्जरी घर का पूरा टूर कराया है. उनका यह नया आशियाना अंदर से किसी भव्य राजमहल की तरह नजर आता है. होम टूर के दौरान एल्विश ने बताया कि बचपन से ही उनका एक सपना था कि वह जब भी अपना खुद का घर बनाएंगे, तो वह टीवी सीरियल्स में दिखने वाले बड़े और आलीशान बंगलों जैसा होना चाहिए.

एल्विश का यह ड्रीम होम अब पूरी तरह बनकर तैयार है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. यूट्यूबर नयनदीप रक्षित को अपना हाउस टूर कराया. आइए आपको दिखाते हैं एल्विश के इस सपनों के महल की अंदरूनी झलकियां. एल्विश यादव के इस भव्य घर का बाहरी नजारा देखा जा सकता है.

यह घर कोई साधारण बंगला नहीं, बल्कि एक आलीशान चार मंजिला इमारत है. होम टूर के दौरान एल्विश ने बताया कि उनके इस आलीशान घर को बनाने में 4 साल से ज्यादा का समय लगा है. घर का सबसे मुख्य और खूबसूरत हिस्सा नजर आ रहा है. घर के बीचों-बीच बनीं ये सीढ़ियां किसी पुराने राजमहल या बड़े फिल्मी सेट की याद दिलाती हैं.

सीढ़ियों पर लगा मार्बल और पीछे की दीवार पर किया गया टेक्सचर वर्क इसकी भव्यता को दोगुना कर रहा है. घर का मुख्य लिविंग रूम दिखाई दे रहा है. यहां ग्रे टोन के बेहद आरामदायक और आलीशान सोफे लगाए गए हैं. बीच में रखी व्हाइट मार्बल फिनिश वाली गोल सेंटर टेबल और बैकग्राउंड की दीवारों पर लगी वॉर्म लाइट्स पूरे माहौल को बेहद शांत और रीगल वाइब दे रही हैं.

एल्विश यादव अपने घर के अंदर लगी पर्सनल लिफ्ट के पास खड़े नजर आ रहे हैं. इस बहुमंजिला आलीशान घर में ऊपर-नीचे आने-जाने के लिए सीढ़ियों के साथ-साथ एक मॉडर्न लिफ्ट भी लगवाई गई है. इस एरिया की सबसे खास बात यह है कि यहां से घर की बनावट ऊपर से नीचे तक साफ नजर आती है.

ऊपर लगे गोल्डन लीफ डिजाइन वाले झूमर और सीसीटीवी मॉनिटर वाली बड़ी स्क्रीन को देखा जा सकता है, जिससे पूरे घर की सुरक्षा पर नजर रखी जाती है. मॉडर्न और वेस्टर्न इंटीरियर के बीच एल्विश ने अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा है. घर के एक हिस्से में उन्होंने बड़े साइज का एक देसी हुक्का सजाकर रखा है. हुक्का घर को एक अलग ही विंटेज और हरियाणवी टच दे रहा है.

एल्विश यादव का बेडरूम नजर आ रहा है, जो किसी फाइव-स्टार होटल के सुइट से कम नहीं है. कमरे में एक बड़ा किंग-साइज बेड लगा है, जिसके पीछे की दीवार पर ग्रे और गोल्डन लाइटिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया गया है. घर का सबसे पवित्र कोना यानी मंदिर दिखाया गया है. एल्विश ने अपने इस नए घर में शुद्ध सफेद संगमरमर से बना एक बेहद खूबसूरत और नक्काशीदार मंदिर स्थापित किया है.

मंदिर के दोनों तरफ इनडोर प्लांट्स के गमले रखे गए हैं, जो इस कोने को बेहद शांत और आध्यात्मिक बना रहे हैं. घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यानी किचन एरिया नजर आ रहा है. एल्विश का यह किचन पूरी तरह से मॉड्यूलर और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. घर के आलीशान लिविंग रूम की एक और तस्वीर दिखाई दे रही है.

दीवार पर लगा एल्विश का ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट और कोने में रखी बुद्ध प्रतिमा इस पूरे स्पेस को बेहद शांत, शालीन और वीआईपी फील दे रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Elvish Yadav News Elvish Yadav Complete HOME TOUR Inside Elvish Yadav Dream Home Elvish Yadav Bedroom Living Room Elvish Yadav Mandir Elvish Yadav Gurgaon Bungalow Elvish Yadav Bungalow Elvish Yadav House Elvish Yadav Gurgaon Bungalow Elvish Yadav Luxury Home Elvish Yadav Dream House Elvish Yadav Home Tour Elvish Yadav Mansion Gurgaon Luxury Bungalow Elvish Yadav Royal House Elvish Yadav Interior Design

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता का धरना: पुलिस से परमिशन नहीं मिली; आखिरी वक्त पर वेन्यू बदला, बस स्टॉप पर बैठे TMC नेताबंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता का धरना: पुलिस से परमिशन नहीं मिली; आखिरी वक्त पर वेन्यू बदला, बस स्टॉप पर बैठे TMC नेताWest Bengal Ex-CM Mamata Banerjee Kolkata Rani Rashmoni Road Protest Photos Videos Update; Follow Abhishek Banerjee Attack Case, Bengal Post-Poll Violence Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »

Hisense ने लॉन्च किए बड़े-बड़े स्मार्ट टीवी, U7SE Mini-LED TV सीरीज में 100 इंच मॉडल, कीमत 63,990 से शुरूHisense ने लॉन्च किए बड़े-बड़े स्मार्ट टीवी, U7SE Mini-LED TV सीरीज में 100 इंच मॉडल, कीमत 63,990 से शुरूSmart TV: Hisense ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम Hisense U7SE ULED Mini-LED TV सीरीज लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 63,990 रुपये है। इसमें 55 इंच से लेकर 100 इंच स्क्रीन वाले मॉडल पेश किए गए हैं।
Read more »

थिएटर जैसा मजा अब घर पर! Hisense लाया AI पिक्चर इंजन और इन-बिल्ट सबवूफर वाले धांसू स्मार्ट TV - hisense launches u7se 144hz uled mini led tv lineup in india check price and specsथिएटर जैसा मजा अब घर पर! Hisense लाया AI पिक्चर इंजन और इन-बिल्ट सबवूफर वाले धांसू स्मार्ट TV - hisense launches u7se 144hz uled mini led tv lineup in india check price and specsHisense ने भारत में अपनी प्रीमियम टेलीविजन रेंज को बढ़ाते हुए U7SE 144Hz ULED Mini-LED TV लाइनअप को पेश किया है। आइए जानते हैं इन मॉडल्स के बारे में खास बातें।
Read more »

'जब 26/11 आतंकी हमला हुआ हम डांस कर रहे थे', कंगना रनौत ने बताया TV चलाते ही सन्‍न रह गए सब'जब 26/11 आतंकी हमला हुआ हम डांस कर रहे थे', कंगना रनौत ने बताया TV चलाते ही सन्‍न रह गए सबकंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च पर बताया कि जिस वक्त 26/11 का आतंकी हमला हुआ, वह दोस्तों के साथ पार्टी इंजॉय कर रही थीं और डांस कर रही थीं। महेश भट्ट ने उन्हें हमले की खबर दी थी, वरना पता ही नहीं चलता।
Read more »

बेसमेंट में धमाका, खिड़कियों से छलांग और 21 मौतें..., मालवीय नगर होटल अग्निकांड की दहला देने वालीं 10 तस्वीरें - delhi malviya nagar hotel fire photos 21 dead after restaurant basement explosionबेसमेंट में धमाका, खिड़कियों से छलांग और 21 मौतें..., मालवीय नगर होटल अग्निकांड की दहला देने वालीं 10 तस्वीरें - delhi malviya nagar hotel fire photos 21 dead after restaurant basement explosionदिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। आग बेसमेंट के रेस्तरां से शुरू होकर पूरे होटल में फैल गई, जिससे कई लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदना पड़ा।
Read more »

PHOTOS: सुलगती इमारत, चीखें और धुएं का गुबार, देखें दिल्ली अग्निकांड का खौफनाक मंजर | Delhi Malviya Nagar Hotel Fire Accident 21 DeadPHOTOS: सुलगती इमारत, चीखें और धुएं का गुबार, देखें दिल्ली अग्निकांड का खौफनाक मंजर | Delhi Malviya Nagar Hotel Fire Accident 21 Deadनई दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल और एक रेस्टोरेंट वाली मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में भीषण आग लग जाने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
Read more »



Render Time: 2026-06-11 06:20:40