Uttarakhand Aaj Ka Mausam, 10 May 2026: उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जहां मैदानी इलाकों में दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई पर्वतीय जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर 11 से 13 मई के बीच प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।शनिवार को राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी महसूस हुई, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।देहरादून समेत कई शहरों में बढ़ा तापमानशनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावनामौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.
सीएस तोमर के अनुसार रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है।मौसम विभाग ने बताया कि 11 मई को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 मई को कुछ जिलों में येलो अलर्ट और अन्य पर्वतीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इसके अलावा 13 मई के लिए भी कुछ पर्वतीय जनपदों में ऑरेंज अलर्ट तथा शेष पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।मौसम विभाग की लोगों को सलाहमौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड मौसम अपडेट उत्तराखंड वेदर अपडेट उत्तराखंड में आज का तापमान Uttarakhand Weather Update Uttarakhand Mein Aaj Ka Mausam Uttarakhand Weather Forecast Uttarakhand Weather Today Uttarakhand Temperature Today
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिमाचल में आज भी बारिश के आसार: कल-परसों खिलेगी धूप, तापमान में उछाल आएगा, 11 से 13 मई तक फिर बरसेंगे बादलHimachal Pradesh weather update: Light rain possibility today. Follow Himachal Pradesh Weather Latest Updates.
Read more »
उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश के आसार: 5 में बर्फबारी की संभावना; 7 में तेज बौछारें पड़ी, 13 मई तक मौसम ख...Uttarakhand weather forecast 2026: Rain, snowfall in 5 districts. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »
चौथ का बरवाड़ा में चने के आकार के ओले पड़े: आंधी के साथ आई तेज बारिश; दस मिनट तक ओलावृष्टि हुईChauth Ka Barwara hailstorm updates: 10 minute hailstorm with chickpea size hailstones. Follow latest updates on weather damage and impact on weddings.
Read more »
Uttarakhand Weather Today, 9 May: पर्वतीय जिलों में बारिश, मैदानों में खिली धूप, जानें कब बदलेगा मौसम का मिजाजUttarakhand Aaj Ka Mausam, 9 May 2026: उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बौछारों की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
Read more »
पंजाब में मौसम का मिजाज बदला: 11 और 12 मई को 'येलो अलर्ट' जारी मई में बारिश का रिकॉर्ड टूटने के करीबPunjab weather alert May 11-12. Follow Punjab weather updates, yellow alert, rain record breaking news on Dainik Bhaskar.
Read more »
UP Weather Today, 10 May: यूपी में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, फिर सताएगी तेज गर्मीUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 10 May 2026: उत्तर प्रदेश में सुहाना मौसम खत्म होने के साथ ही गर्मी फिर तेज होने जा रही है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते में तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है।
Read more »




