Beyond the Breaking News

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड के इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, होगी बारिश-बर्फबारी, एडवाइजरी जारी

Uttarakhand Weather Updates समाचार

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड के इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, होगी बारिश-बर्फबारी, एडवाइजरी जारी
Uttarakhand Ka Aaj Ka MausamWeather Forecast UttarakhandUttarakhand Rain

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड के कई जिलों में आज (शुक्रवार) बारिश और बर्फबारी की संभावना है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून का अधिकतम तापमान आज 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

देहरादून. उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिख रहा है. गुरुवार को उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में बारिश देखने को मिली. देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दिनभर लगी रही. ऐसा ही मौसम आज भी देखने को मिल सकता है.

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के निचले हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. देहरादून जिले में भी मौसम करवट ले सकता है. बीते दिन के मौसम की तरह देहरादून में बूंदाबांदी हो सकती है. इसके अलावा, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. 28 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते राज्य के जिलों में मौसम एक बार फिर बदलता नजर आया है. आज के लिए कई पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर स्ट्रॉग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है. इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. देहरादून, टिहरी जिले की बात की जाए तो कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. आज देहरादून का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. देहरादून का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री और न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी की हवा की गुणवत्ता भी संतोषजनक बनी हुई है. गुरुवार को देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 58 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. यह दर्शाता है कि फिलहाल प्रदूषण का स्तर ज्यादा चिंताजनक नहीं है. भारी बर्फबारी-बारिश बढ़ा सकती हैं मुश्किलें ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी बर्फबारी के कारण रोड बाधित हो सकती है. बर्फबारी वाले इलाकों में बिजली और पानी की पाइपलाइनों पर असर पड़ सकता है. मौसम विज्ञान ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. साथ ही सड़कों पर बर्फ और बर्फीली परत जमने से फिसलन भरी स्थिति बन सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग ने संबंधित अधिकारियों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में समय रहते बर्फ हटाने वाली मशीनरी की तैनाती करने की सलाह भी दी है ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो.

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

Uttarakhand Ka Aaj Ka Mausam Weather Forecast Uttarakhand Uttarakhand Rain Uttarakhand Snowfall Uttarakhand News Local 18 Uttarakhand Weather Forecast Uttarakhand Mausam News Uttarakhand Weather Today उत्तराखंड का मौसम उत्तराखंड बारिश उत्तराखंड बर्फबारी उत्तराखंड मौसम अलर्ट उत्तराखंड की खबरें लोकल 18 उत्तराखंड का आज का मौसम

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल से बारिश और बर्फबारी के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसमUttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल से बारिश और बर्फबारी के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसममौसम में दिन में धूप और सुबह-शाम पड़ रही ठंड लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। सर्दी जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। दिन में चटक धूप निकलने से लोग लापरवाह हो जा रहे हैं, जिस कारण से बीमार पड़ रहे हैं। एक फरवरी से उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना...
और पढो »

UP के 24 जिलों में होगी झमाझम बारिश, बंसत पंचमी पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिवUP के 24 जिलों में होगी झमाझम बारिश, बंसत पंचमी पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिवUP Weather Alert: यूपी के 24 जिलों में होगी झमाझम बारिश, बंसत पंचमी पर नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव
और पढो »

UP Rain Alert: बारिश का अलर्ट जारी, कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिशUP Rain Alert: बारिश का अलर्ट जारी, कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिशमौसम विभाग ने कल यानी चार फरवरी से बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है. लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार चार फरवरी को प्रदेश के 14 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.
और पढो »

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टUttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टUttarakhand Weather Update: पहाड़ों से धीरे-धीरे ठंड विदा हो चुकी है। हालांकि, अभी सुबह-शाम थोड़ी ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड के मैदानी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश का निचले क्षेत्रों में कोई प्रभाव नहीं...
और पढो »

उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट,सावधानी को लेकर एडवाइजरी जारीउत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट,सावधानी को लेकर एडवाइजरी जारीमौसम विभाग ने 28 फरवरी को ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है और इसके लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
और पढो »

UP के 13 जिलों में आज होगी घनघोर बारिश, नया पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ एक्टिवUP के 13 जिलों में आज होगी घनघोर बारिश, नया पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ एक्टिवUP Weather Today: यूपी के 13 जिलों में आज होगी घनघोर बारिश, नया पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ एक्टिव, IMD का अलर्ट जारी
और पढो »



Render Time: 2026-08-14 00:55:55