UP weather Today: यूपी में तेज हवाओं के साथ 25 जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है. ऐसे में बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा.
वाराणसी: फरवरी महीने का आज आखरी दिन है. अंतिम दिन यूपी के मौसम में जबरदस्त बदलाव दिखाई देगा. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आज ओलावृष्टि के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.
इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना है. IMD के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रामपुर में बारिश और ओलावृष्टि के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा अन्य 25 जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. इसको लेकर पूर्वी यूपी के भी कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI लखनऊ 29.2/14.5 233 आगरा 31.6/17.0 77 कानपुर 29.2/13.2 114 मेरठ 30.8/16.8 117 वाराणसी 30.7/14.5 39 गिरेगा अधिकतम तापमान बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके अलावा बारिश और ओलावृष्टि से यूपी के अधिकतम तापमान में 48 घंटों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान में 2 दिनों बाद थोड़ी कमी के आसार हैं. अयोध्या रहा सबसे ज्यादा ठंडा यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, सर्वाधिक तापमान आगरा में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
UP New Western Disturbance Active UP Coldest District Today UP 25 Districts Rain Alert Ayodhya Temperature यूपी में आज का मौसम अयोध्या का तापमान यूपी में येलो अलर्ट यूपी में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव यूपी समाचार
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Jharkhand weather: झारखंड में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का खतरनाक अलर्टJharkhand weather forecast: झारखंड में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का खतरनाक अलर्ट! रांची और खूंटी में दिखेगी कश्मीर जैसी ठंड
और पढो »
यूपी में फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में हो सकती है बारिशUP Weather Today: यूपी में फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में हो सकती है बारिश, IMD का अलर्ट जारी
और पढो »
यूपी में फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में हो सकती है बारिशUP Weather Today: यूपी में फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में हो सकती है बारिश, IMD का अलर्ट जारी
और पढो »
महाशिवरात्रि के बाद यूपी में मौसम लेगा यूटर्न, गरज-चमक के साथ छाएंगे काले बादलUP Weather Alert:महाशिवरात्रि के बाद यूपी में मौसम लेगा यूटर्न?जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
और पढो »
महाशिवरात्रि के बाद यूपी में फिर छाएंगे काले बादल, होगी झमाझम बारिशUP Weather Today: महाशिवरात्रि के बाद यूपी में फिर छाएंगे काले बादल, गरज चमक के साथ होगी तेज बारिश
और पढो »
महाशिवरात्रि के बाद यूपी में फिर छाएंगे काले बादल, होगी झमाझम बारिशUP Weather Today: महाशिवरात्रि के बाद यूपी में फिर छाएंगे काले बादल, गरज चमक के साथ होगी तेज बारिश
और पढो »




