Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 10 May 2026: उत्तर प्रदेश में सुहाना मौसम खत्म होने के साथ ही गर्मी फिर तेज होने जा रही है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते में तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बना सुहाना मौसम अब धीरे-धीरे खत्म होने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मिली राहत के बाद प्रदेश में एक बार फिर गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने की तैयारी में है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर प्रदेश के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसी बीच पूर्वांचल और आसपास के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। यानी प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा, जहां एक ओर लोगों को तेज धूप और बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ेगा, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में बारिश राहत लेकर आ सकती है।दो दिनों तक शुष्क रहेगा मौसममौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तर प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है। इसके चलते अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहने के कारण धूप का असर भी तेज होगा और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में तेजी से इजाफा होने से लोगों को गर्मी का असर महसूस होने लगेगा।शनिवार को राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही के चलते मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रहा। शहर का अधिकतम तापमान 33.
9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।पूर्वांचल के 17 जिलों में येलो अलर्टभीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने पूर्वांचल के कई जिलों के लिए राहत भरी संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने 10 मई को प्रदेश के करीब 17 जिलों और उनके आसपास के क्षेत्रों में बारिश, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।जिन जिलों में यह चेतावनी जारी की गई है उनमें प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर और महाराजगंज शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाहमौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि आंधी-तूफान के समय लोग पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों के पास या खुले मैदानों में खड़े न हों। वहीं किसानों को कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है ताकि तेज हवाओं और बारिश से नुकसान से बचा जा सके।अगले सप्ताह और बढ़ सकती है गर्मीमौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह समाप्त होने के बाद प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल लू का खतरा नहीं है, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी से मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी और ज्यादा परेशान कर सकती है।
उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट उत्तर प्रदेश वेदर अपडेट उत्तर प्रदेश में आज का तापमान Uttar Pradesh Weather Update Uttar Pradesh Mein Aaj Ka Mausam Uttar Pradesh Weather Forecast Uttar Pradesh Weather Today Uttarakhand Temperature Today
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिमाचल में आज भी बारिश के आसार: कल-परसों खिलेगी धूप, तापमान में उछाल आएगा, 11 से 13 मई तक फिर बरसेंगे बादलHimachal Pradesh weather update: Light rain possibility today. Follow Himachal Pradesh Weather Latest Updates.
Read more »
8 मई का राशिफल: तुला राशि वालों की इनकम बेहतर होगी और धनु राशि के लोगों को एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिलेंगेAaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (8 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
Read more »
चौथ का बरवाड़ा में चने के आकार के ओले पड़े: आंधी के साथ आई तेज बारिश; दस मिनट तक ओलावृष्टि हुईChauth Ka Barwara hailstorm updates: 10 minute hailstorm with chickpea size hailstones. Follow latest updates on weather damage and impact on weddings.
Read more »
UP Weather Today, 9 May: वाराणसी, प्रयागराज सहित पूर्वांचल के जिलों में बारिश-तेज आंधी के आसार, IMD का अलर्टUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 9 May 2026: उत्तर प्रदेश में 9 मई को मौसम विभाग ने पूर्वांचल के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
Uttarakhand Weather Today, 9 May: पर्वतीय जिलों में बारिश, मैदानों में खिली धूप, जानें कब बदलेगा मौसम का मिजाजUttarakhand Aaj Ka Mausam, 9 May 2026: उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बौछारों की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
Read more »
पंजाब में मौसम का मिजाज बदला: 11 और 12 मई को 'येलो अलर्ट' जारी मई में बारिश का रिकॉर्ड टूटने के करीबPunjab weather alert May 11-12. Follow Punjab weather updates, yellow alert, rain record breaking news on Dainik Bhaskar.
Read more »
