Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 19 April 2026: यूपी में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। लखनऊ में तापमान 41°C पार कर चुका है और अगले दो दिनों में 42°C तक पहुंचने की संभावना है।
लखनऊ: अप्रैल के महीने में ही उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है, जहां तेज धूप, शुष्क पछुआ हवाएं और आंतरिक महाराष्ट्र के पास बने प्रतिचक्रवात के संयुक्त असर ने पूरे प्रदेश को मानो भट्टी में तब्दील कर दिया है। राजधानी लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी तक तापमान तेजी से चढ़ रहा है, दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म हो चली हैं। मौसम विभाग ने साफ संकेत दे दिए हैं कि फिलहाल राहत के आसार बेहद कम हैं और आने वाले दिनों में हालात और कठिन हो सकते हैं।लखनऊ में पहली बार 40 पारराजधानी लखनऊ में शनिवार को इस सीजन का तापमान पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान 42°C तक जा सकता है। हालांकि इसके बाद हल्की गिरावट संभव है, लेकिन फिर तापमान दोबारा बढ़ने के संकेत हैं।बुंदेलखंड में हालात गंभीर, बांदा बना सबसे गर्म शहरप्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा में 45.
4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का रिकॉर्ड है और इसे देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल करता है। झांसी, जालौन और ललितपुर में भी तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे ‘सीवियर हीट’ जैसी स्थिति बन गई है।पूर्वी यूपी में लू का अलर्टप्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में गर्मी अपने चरम पर है। यहां तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भीषण लू की चेतावनी जारी की है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा और जनजीवन पर असर साफ देखा जा रहा है।लखनऊ-कानपुर में उमस बढ़ाएगी परेशानीलखनऊ के साथ-साथ कानपुर, उन्नाव, रायबरेली और सीतापुर में भी गर्मी का असर तेज है। मौसम विभाग का कहना है कि हल्के बादल आ सकते हैं, लेकिन इससे तापमान में गिरावट नहीं बल्कि उमस बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को और अधिक असहजता महसूस होगी।पश्चिमी यूपी में हल्की राहत, लेकिन गर्मी बरकरारमेरठ, गाजियाबाद और नोएडा जैसे पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश और धूल भरी हवाएं चलीं, लेकिन गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिली। यहां लू की आधिकारिक चेतावनी भले न हो, लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और धूप की तीव्रता कम नहीं हुई है।भीषण गर्मी से बेहाल बच्चे, स्कूल टाइम बदलने की मांगगर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। सरकारी स्कूलों में टीन शेड, बिजली कटौती और गर्म हवाओं के कारण बच्चों का बैठना मुश्किल हो गया है। कई बच्चे 2-3 किलोमीटर पैदल स्कूल जाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करने की मांग तेज कर दी है।एक हफ्ते तक राहत नहींमौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी। 21 अप्रैल तक बारिश की संभावना भी नहीं है, जिससे गर्मी का असर लगातार बना रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है, जो गंभीर स्थिति का संकेत है।
उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट उत्तर प्रदेश वेदर अपडेट उत्तर प्रदेश में आज का तापमान Uttar Pradesh Weather Update Uttar Pradesh Mein Aaj Ka Mausam Uttar Pradesh Weather Forecast Uttar Pradesh Weather Today Uttar Pradesh Temperature Today
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Weather Today, 17 April: यूपी में धूप और पछुआ का डबल अटैक, लखनऊ में पारा 40 के करीब, तप रहा गाजियाबाद-नोएडा भीUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 17 April 2026: उत्तर प्रदेश और एनसीआर में गर्मी और प्रदूषण का डबल असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने और लू की चेतावनी दी है।
Read more »
Uttarakhand Weather Today, 17 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में गर्मी का कहर, पहाड़ों में मौसम ले सकता है करवटUttarakhand Aaj Ka Mausam, 17 April 2026: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। मैदानी इलाकों में तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है।
Read more »
17 अप्रैल का राशिफल: मेष राशि वालों को निवेश से फायदा, तुला राशि को नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और वृश्चिक को...Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (17 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
Read more »
UP Weather Today, 18 April: गाजियाबाद, नोएडा समेत पश्चिम में राहत की बारिश, पूर्वांचल में भीषण गर्मी, IMD का अलर्टUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 18 April 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। पश्चिमी जिलों में आंधी और बारिश से राहत मिली है।
Read more »
Uttarakhand Weather Today, 18 April: चारधाम यात्रा से पहले बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्टUttarakhand Aaj Ka Mausam, 18 April 2026: चारधाम यात्रा की शुरुआत से पहले मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
Read more »
Weather Today: आगरा में बादलों के बीच बढ़ा तापमान, आज के मौसम का लेटेस्ट अपडेटमौसम विभाग ने शनिवार को धूप निकलने का अनुमान जताया है, लेकिन तापमान में मामूली वृद्धि जारी रह सकती है। शुष्क पछुआ हवाएं और महाराष्ट्र पर बना प्रतिचक्रवात इस वृद्धि का कारण हैं।
Read more »
