Beyond the Breaking News

UP: 'मेरी बेइज्जती का बदला लेकर ही मुंह दिखाना', पिता ने ही बेटे को उकसाया था; दंपती हत्याकांड में कबूलनामा

Moradabad Murder News News

UP: 'मेरी बेइज्जती का बदला लेकर ही मुंह दिखाना', पिता ने ही बेटे को उकसाया था; दंपती हत्याकांड में कबूलनामा
Moradabad Murder News TodayMoradabad Murder Case TodayMoradabad Murder Case News

मुरादाबाद में राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी फहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने ही अपने बेटे फरजंद

मुरादाबाद में राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी फहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने ही अपने बेटे फरजंद को हत्या के लिए उकसाया था। उसने फरजंद से कहा था कि अगर वह मेरी बेइज्जती का बदला नहीं ले पाए तो मुझे अपना मुंह मत दिखाना। इसके बाद ही फरजंद ने अपने चचेरे भाई और दोस्तों के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। फहीम ने पुलिस को बताया कि राजा ने रविवार को मुझे पीटा था। मेरा सिर भी फट गया था। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राजा और उसकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने चक्कर की मिलक निवासी फहीम, आरिफ, नवाब, फहीम के बेटे फरजंद, उसके साथी अनस और फहीम के भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई राजा के भाई शुएब की तहरीर पर की है। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता फहीम को सोमवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बैंक्वेट हाल का संचालन करता है। इसके अलावा वह आरिफ और नवाब के साथ मिलक में जमीन की खरीद फरोख्त का काम भी करता है। राजा पर बकाया थे 24 हजार रुपये तीनों ने एक साल पहले राजा को दो लाख 24 हजार रुपये में एक प्लॉट बेचा था। जिस पर राजा ने एक कमरा बना लिया था और उसमें में ही परिवार के साथ रह रहा था। राजा पर 24 हजार रुपये बकाया थे। 19 अप्रैल को वह राजा से अपने रुपये मांगने गया था। तब राजा भड़क गया और उसके साथ मारपीट की थी। राजा ने ईंट मार दी थी। जिससे उसके सिर और हाथ लहूलुहान हो गया था। वह अपना इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था। 'तेरे जैसे जवान बेटे का होने का क्या फायदा' इसी दौरान वहां बेटा फरजंद उसे देखने अस्पताल आया। इसी दौरान वहां नवाब, और आरिफ भी मौजूद थे। फहीम ने अपने बेटे को उकसाया था कि तेरे जैसे जवान बेटे का होने का क्या फायदा। तेरे पिता को राजा ने लहूलुहान कर दिया अगर मेरी बेइज्जती का बदला नहीं ले पाए तो मुझे अपना मुंह मत दिखाना। तब फरजंद फहीम से बोला था कि पापा आपके अपमान का बदला लिया जाएगा। राजा को सबक सिखाने के बाद ही आपके सामने आऊंगा। सोमवार की रात राजा और उसकी पत्नी की हत्या करने के बाद फरजंद अपने घर पहुंचा और उसने अपने पिता से कहा कि आपके अपमान का बदला ले लिया है। कुछ देरी में पुलिस आ जाएगी। इससे पहले ही मैं निकल रहा हूं। इसके बाद फरजंद भाग गया था। मंगलवार की शाम पुलिस ने फहीम को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बुखार से तप रहा अब्बास, मां बाप के लिए सुबक रहे अफ्शा और आतिफ पल भर में अपने मां बाप को खोने वाले अब्बास, अफ्शा और आतिफ अपनी दादी के पास हैं। मंगलवार को दिन भर अब्बास अपनी दादी की गोद में रहा। बुखार से तप रहा अब्बास बार बार अपनी मां को याद कर रहा है तो अफ्शा और आतिफ भी मां बाप के लिए सुबकते रहे। परिवार के साथ ही रिश्तेदार और परिचित भी इन बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि अभी तो घर में आस पड़ोस के लोग और रिश्तेदार मौजूद हैं। एक दो दिन में सभी लोग अपने अपने घर चले जाएंगे। इसके बाद इन बच्चों का क्या होगा। राजा की मां रानी ने बताया कि अब्बास बुखार से तप रहा है। डॉक्टर से दवा भी ले ली गई लेकिन बुखार कम नहीं हो रहा है। रामगंगा की जमीन पर कब्जा.

..प्लॉट बनाकर बेच रहे लोग मुरादाबाद के सिविल लाइंस चक्कर की मिलक में धीरे धीरे रामगंगा की जमीन पर कब्जा कर लिया है। कुछ दूसरी जगहों पर भी रामगंगा पाट दी गई है। दोहरे हत्याकांड के बाद लोगों ने बोलना शुरू कर दिया है। चक्कर की मिलक के लोगों का कहना है कि हर साल रामगंगा नदी की जमीन पर फहीम और उसकी गिरोह में शामिल लोग रामगंगा की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। फिर प्लॉट बनाकर लोगों को बेचते हैं। कुछ साल पहले प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर अवैध कब्जे और निर्माण हटाने गई थी लेकिन बुलडोजर नाले में फंस गया था। जिस कारण अभियान बीच में ही रोक दिया गया था। इसके बाद अधिकारी दोबारा उस क्षेत्र में नहीं गई है। जिस कारण लगातार अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई जगह रामगंगा को पाट दिया गया। रामगंगा की जमीन में मकान बनने लगे हैं। लेकिन प्रशासन को यह खेल नजर नहीं आ रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि पिछले कई साल से यहां यह कारोबार हो रहा है। मुरादाबाद में बच्चों के सामने मां बाप को चाकुओं से गोदकर मार डाला मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके के चक्कर की मिलक में सोमवार की रात आठ बजे घर के भीतर बच्चों के सामने राजा और उसकी पत्नी फराह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो हत्यारोपी मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मकान को लेकर कोई विवाद है। यह मकान एक साल पहले खरीदा गया था। मगर अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राजा ने करीब एक साल पहले पड़ोसी फहीम से रामगंगा किनारे बना एक कमरे का मकान दो लाख 24 हजार रुपये में खरीदा था। पॉलिश का काम करने वाले राजा ने दो लाख रुपये देकर मकान पर कब्जा ले लिया था। राजा इस मकान में अपनी पत्नी फराह , बेटी अफ्शा , बेटे आतिफ और डेढ़ साल के दूसरे बेटे अब्बास के साथ रह रहा था। फहीम ने मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई थी। अब फहीम 24 हजार के बजाए 40 हजार रुपये लेकर मकान की रजिस्ट्री कराने की बात कर रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम भी राजा और फहीम के बीच विवाद हुआ था। राजा ने फहीम की पिटाई की तो उसके हाथ में चोट आ गई थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे राजा और उसकी पत्नी फराह कमरे में मौजूद थे। डेढ़ साल के बेटे अब्बास की तबीयत खराब थी और वह चारपाई पर लेटा हुआ था। जबकि बेटी अफ्शा और आतिफ मकान के सामने ही खेल रहे थे। इसी दौरान फहीम का बेटा फरजंद, अपने चचेरे आई और एक अन्य युवक के साथ राजा के घर में आ गया। आरोपियों ने राजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी बचाने आई तो उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर बेटी और बेटा भी कमरे में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने बच्चों के सामने ही दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू के दस से ज्यादा वार किए गए हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारियों के साथ डीआईजी मुनिराज ने भी घटना स्थल पर पहुंचे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Moradabad Murder News Today Moradabad Murder Case Today Moradabad Murder Case News Moradabad Murder Case Moradabad Murder News In Hindi Moradabad Murder Case In Hindi Moradabad Murder Today Moradabad Murder Double Murder Case Double Murder In Moradabad Double Murder Moradabad News Today Moradabad News Moradabad Police मुरादाबाद में हत्या मुरादाबाद समाचार मुरादाबाद की खबर यूपी समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-05-30 07:55:07