Beyond the Breaking News

US Iran Conflict: ईरान पर ट्रंप का सख्त रुख, डील से पहले संपत्तियां अनफ्रीज करने से किया इनकार

World समाचार

US Iran Conflict: ईरान पर ट्रंप का सख्त रुख, डील से पहले संपत्तियां अनफ्रीज करने से किया इनकार
US IranDonald TrumpUS Iran News

US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि शांति समझौते से पहले न तो प्रतिबंध हटाए जाएंगे और न ही फ्रीज संपत्तियां जारी होंगी. विदेश

US Iran Conflict: ईरान पर ट्रंप का सख्त रुख, डील से पहले संपत्तियां अनफ्रीज करने से किया इनकार US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि शांति समझौते से पहले न तो प्रतिबंध हटाए जाएंगे और न ही फ्रीज संपत्तियां जारी होंगी.

US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि शांति समझौते से पहले न तो प्रतिबंध हटाए जाएंगे और न ही फ्रीज संपत्तियां जारी होंगी. के बीच परमाणु समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने साफ कहा है कि जब तक कोई अंतिम शांति समझौता नहीं हो जाता, तब तक ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियां जारी नहीं की जाएंगी और न ही उस पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएंगे. ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ईरान के उच्च स्तर पर समृद्ध यूरेनियम के भंडार को खत्म करना चाहता है. उन्होंने कहा कि यह काम समझौते के साथ भी हो सकता है और बिना समझौते के भी.

BREAKING: President Donald Trump says any deal won't unfreeze any of Iran’s assets immediately, telling a US news outlet, “yeah, if they behave, if they do a good job, we start talking. ” Tehran is pushing for its assets to be unfrozen. बता दें कि ईरान की ओर से यह मांग की जा रही थी कि किसी शुरुआती समझौते के साथ उसकी फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी किया जाए.

लेकिन ट्रंप ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि यह कदम बाद में उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर ईरान सहयोग करता है और समझौते की शर्तों का पालन करता है, तभी आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. US President Donald Trump said any new agreement with Iran would not immediately unfreeze Tehran’s assets, telling NBC News that sanctions relief would come only after Iran changed its behavior.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ईरान किसी भी तरह से परमाणु हथियार हासिल न कर सके. उन्होंने बताया कि समझौते में केवल परमाणु हथियार बनाने पर रोक नहीं होगी, बल्कि उन्हें खरीदने या किसी अन्य तरीके से हासिल करने पर भी प्रतिबंध रहेगा. उनके मुताबिक, ईरान ने इस शर्त पर शुरुआती आपत्ति जताई थी, लेकिन बाद में इसे स्वीकार कर लिया.

ट्रंप ने बताया कि अगर दोनों देशों के बीच समझौता हो जाता है तो अमेरिका और ईरान मिलकर यूरेनियम के भंडार को हटाकर नष्ट करेंगे. वहीं अगर कोई समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका पहले ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करेगा और उसके बाद यूरेनियम को सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई करेगा. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सैटेलाइट लगातार ईरान के परमाणु ठिकानों पर नजर रखे हुए हैं.

ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को उनके पिता से अधिक समझदार बताया. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह मोजतबा खामेनेई से सीधे बातचीत करने के लिए भी तैयार हैं. ट्रंप ने कहा कि मध्य पूर्व क्षेत्र में तैनात लगभग 50 हजार अमेरिकी सैनिकों को फिलहाल वापस बुलाने की कोई योजना नहीं है. उनका मानना है कि क्षेत्र में अमेरिकी मौजूदगी बनाए रखना जरूरी है.

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मौजूदा तनाव की वजह से ईंधन और उर्वरकों की कीमतों पर असर पड़ा है, लेकिन उनका दावा है कि हालात सामान्य होने के बाद तेल की कीमतों में कमी आएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News Nation /  🏆 15. in İN

US Iran Donald Trump US Iran News US Iran Conflict US Iran War US Iran Ceasefire Iran News US News USA News In Hindi Donald Trump News World News World News In Hindi दुनिया डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका ईरान

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

संकट की घड़ी में भारत ने दिया साथ, अब ईरानी राजदूत ने जताया आभार - iran thanks india for support during west asia conflictसंकट की घड़ी में भारत ने दिया साथ, अब ईरानी राजदूत ने जताया आभार - iran thanks india for support during west asia conflictईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने पश्चिम एशिया संघर्ष में भारत के समर्थन और संवेदना के लिए आभार व्यक्त किया।
और पढो »

Iran US War LIVE: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, हॉर्मुज की ओर बढ़ रहे ईरानी ड्रोन्स को यूएस ने गिराएIran US War LIVE: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, हॉर्मुज की ओर बढ़ रहे ईरानी ड्रोन्स को यूएस ने गिराएIran US War LIVE: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, हॉर्मुज की ओर बढ़ रहे ईरानी ड्रोन्स को यूएस ने गिराए Iran US war live updates america militry claimed shot down tehran
और पढो »

US Iran Conflict: खाड़ी में भड़की जंग! ईरान ने कुवैत और बहरीन पर किया मिसाइल हमला, दुनिया में बढ़ी चिंताUS Iran Conflict: खाड़ी में भड़की जंग! ईरान ने कुवैत और बहरीन पर किया मिसाइल हमला, दुनिया में बढ़ी चिंताUS Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य संघर्ष अब खाड़ी क्षेत्र तक पहुंच गया है. कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमलों तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव ने वैश्विक सुरक्षा और तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
और पढो »

जंग के बावजूद ईरानी फुटबॉल टीम को अमेरिकी वीजा मिला: सपोर्ट स्टाफ को अब तक इजाजत नहीं, ईरान बोला- यह भेदभावजंग के बावजूद ईरानी फुटबॉल टीम को अमेरिकी वीजा मिला: सपोर्ट स्टाफ को अब तक इजाजत नहीं, ईरान बोला- यह भेदभावIran US War Ceasefire Peace Live Situation [6/6/2026] Update; Follow US Iran Conflict, Donald Trump, Iran Nuclear Program, Strait Of Hormuz Blockade Impact On Global Market, Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
और पढो »

US-Iran War: होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरान के दो ड्रोन | Us Iran Conflict Hormuz Drones Shot Down Kuwait Bahrain Missile Attack Middle East TensionsUS-Iran War: होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरान के दो ड्रोन | Us Iran Conflict Hormuz Drones Shot Down Kuwait Bahrain Missile Attack Middle East TensionsUS Iran Conflict: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। होर्मुज क्षेत्र में अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।
और पढो »

US Attack Iran: ईरान पर US का बड़ा हमला, मार गिराए ड्रोन.. पाकिस्तान की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस!US Attack Iran: ईरान पर US का बड़ा हमला, मार गिराए ड्रोन.. पाकिस्तान की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस!मिडिल ईस्ट में अब सिर्फ तनाव नहीं, बल्कि खुली जंग की शुरुआत हो चुकी है। अमेरिका ने ऐसा हमला किया है जिसने ईरान को हिला कर रख दिया.
और पढो »



Render Time: 2026-07-19 12:56:37