वैशाली जिले के लालगंज बाजार में बीते 27 जनवरी 2024 को लालगंज पूर्व लोजपा विधायक राजकुमार साह के भाई मुकेश साह की गोली मारकर हत्या करने मामले में पुलिस ने शूटर समेत तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है। वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया की बेऊर जेल में बन्द कैदी रौशन कुमार तात्या और मुकेश साह के बीच रूपया लेन देन को लेकर विवाद चल रहा...
वैशाली: वैशाली पुलिस ने पूर्व विधायक लालगंज के भाई की हत्याकांड का रविवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक शूटर, एक साजिश कर्ता सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में लालगंज थाना क्षेत्र का गोलू कुमार, लालगंज थाना क्षेत्र का ही ललन कुमार और सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र का नीरज कुमार शामिल है.
पकड़े गए गोलू कुमार से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने मामले को कबूल करते हुए पूरी कहानी बताई।बेऊर जेल में रची गई थी हत्या की साजिशआरोपी गोलू कुमार ने बताया कि अपने साथी के साथ मिलकर 27 जनवरी 2024 को लालगंज के पूर्व विधायक राजकुमार शाह के भाई मुकेश शाह की गोली मार कर हत्या की थी। इस योजना का षड्यंत्र बेऊर जेल में बंद रौशन कुमार उर्फ तात्या और उसके अन्य गैंग के लोगों ने रची थी। रौशन कुमार तात्या और मुकेश साह के बीच रूपया लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था।तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद: वैशाली एसपीवैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र में मुकेश शाह की हत्या हुई थी। इसको लेकर एक एसआईटी की टीम बनाई गई थी। इसी क्रम में एक इनफॉरमेशन कलेक्ट किया गया था। टेक्निकल और मैनुअल इनपुट के आधार पर घटना में शामिल अपराधी लालगंज में एकत्रित हुए हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो के पास से देसी पिस्तौल और एक के पास से दो गोली बरामद की गईं। इसमें दो अपराधियों ने मुकेश हत्याकांड में अपने संलपिता स्वीकार की है। सीसीटीवी फुटेज में भी मिलान करने पर उसमें एक शूटर की पहचान हुई है, जो पकड़ा गया गोलू कुमार है।
Vaishali वैशाली में तीन अपराधी गिरफ्तार Expose Of Murder Case Expose Of Murder Case In Vaishali Murder Case Expose In Vaishali Police Arrested Three Accused
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Bhilwara News: बालाजी मंदिर में हुई चोरी मामले पर एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार, सरिया से तोड़ी थी दानपेटीBhilwara News: भीलवाड़ा के जहाजपुर बस स्टैंड स्थित बागर के बालाजी मंदिर में हुई चोरी मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है, बता दें कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
और पढो »
श्रीगंगानगर पुलिस ने भारत-पाक बॉर्डर पर पकड़ी 12 करोड़ की हेरोइन, पंजाब के हैं तस्करSri Ganga Nagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने ऑपरेशन सीमा के तहत नाकाबंदी के दौरान तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 12 करोड़ की हेरोइन जब्त की.
और पढो »
सीतापुर हत्याकांड: नींद में ही सबको मार डालने की रची थी साजिश, सिर्फ अनुराग ने खाई थी जहरीली खिचड़ीसीतापुर हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। हत्याओं के मास्टरमाइंड ने सभी लोगों को जहर देकर मारने की साजिश रची थी। किसी वजह से सिर्फ अनुराग ने खाना खाया था।
और पढो »
Jhunjhunu Crime News:सूरजगढ़ पुलिस का बलौदा गांव हत्या मामले में बड़ा खुलासा,हिस्ट्रीशीट समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तारJhunjhunu Crime News:राजस्थान के झुंझुनूं की सूरजगढ़ पुलिस ने डीएसटी की मदद से दो दिन पहले हत्या के मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
और पढो »
NEET Paper: दिल्ली में सॉल्वर गैंग का खुलासा, दो MBBS छात्र समेत चार गिरफ्तार; 30 से 32 लाख में होती थी डीलनई दिल्ली जिला पुलिस ने नीट पेपर सॉल्वर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों के दो एमबीबीएस छात्रों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
और पढो »



