\u0645\u0639\u0627\u0645\u064A\u062A \u0633\u0648\u064A\u0627 \u0628\u0648\u062A\u0631 \u0645\u0627\u0637\u062A \u0645\u0627\u0637\u064A\u0627 \u0633\u0648\u064A\u0627 \u0628\u0648\u062A\u0631

विज्ञान और प्रौद्योगिकी समाचार

\u0645\u0639\u0627\u0645\u064A\u062A \u0633\u0648\u064A\u0627 \u0628\u0648\u062A\u0631 \u0645\u0627\u0637\u062A \u0645\u0627\u0637\u064A\u0627 \u0633\u0648\u064A\u0627 \u0628\u0648\u062A\u0631
SUPERSONICअंतरिक्ष यात्रीISS
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से एक अद्भुत तस्वीर ली है।

वाशिंगटन: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ( ISS ) से एक अद्भुत तस्वीर ली है। यह सेल्फी उन्होंने अपने नौवें स्पेसवॉक के दौरान ली, जब वे धरती से 423 किमी ऊपर थीं। इसमें विलियम्स के हाथ, ISS का एक हिस्सा, प्रशांत महासागर और पृथ्वी की वक्रता दिख रही है। सुनीता विलियम्स ने 30 जनवरी को यह तस्वीर ली, जिसे 'अल्टीमेट सेल्फी' कहा जा रहा है। इस तस्वीर को क्लिक किए जाने के समय ISS प्रशांत महासागर के 423 किमी ऊपर था। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच

विल्मोर बोइंग के स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के चलते आठ महीने से ISS पर हैं। नासा की ओर से बताया गया है कि अपने नौवें स्पेसवॉक के दौरान विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर ने स्टेशन के बाहर से कुछ उपकरण हटाए और लाइफ सपोर्ट सिस्टम के वेंट के पास से नमूने जमा किए। इन नमूनों से वैज्ञानिकों को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि क्या ISS से सूक्ष्मजीव निकलते हैं। अगर कितने निकलते हैं तो कितनी दूर तक जा सकते हैं। नासा ने साझा की तस्वीर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सुनीता की अंतरिक्ष में ली गई सेल्फी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीर की जानकारी देते हुए नासा ने बताया है कि इसमें अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के हाथ और पकड़ा गया कैमरा उनके स्पेससूट के हेलमेट के चमकदार वाइजर में दिखाई दे रहा है। तस्वीर में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का एक हिस्सा और बाईं ओर प्रशांत महासागर देखा जा सकता है। विलियम्स के हेलमेट के चारों ओर उनके स्पेससूट के दाईं ओर अंतरिक्ष भी दिख रहा है। इस स्पेसवॉक के साथ ही विलियम्स ने महिला अंतरिक्ष यात्रियों के सबसे ज्यादा स्पेसवॉक का समय बिताने का रिकॉर्ड बना दिया है। नासा ने बताया है कि विलियम्स और विल्मोर करीब साढ़े पांच घंटे तक स्पेसवॉक पर रहे। सुनीता विलियम्स ने नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन के कुल स्पेसवॉक समय के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विलियम्स अब तक कुल 62 घंटे 6 मिनट स्पेसवॉक कर चुकी हैं। ये नासा की सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर है। सुनीता विलियम्स की वापसी में फिर हुई देरी, नासा ने बताया अब कब पृथ्वी पर लौटेंगी अंतरिक्ष में फंसी हैं सुनीता विलियम्स और विल्मोर बीते साल जून से ISS पर हैं। बोइंग के स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी की वजह से उन्हें वापस पृथ्वी पर नहीं लाया जा सका है। उनका मिशन केवल आठ दिनों का था लेकिन विमान में खराबी के बाद इसे बार-बार आगे बढ़ाना पड़ा है। बीते आठ महीनों में सुनीता की पृथ्वी पर वापसी कई बार टल चुकी है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

SUPERSONIC अंतरिक्ष यात्री ISS सुनीता विलियम्स नासा स्पेसवॉक पृथ्वी प्रशांत महासागर रिकॉर्ड तकनीकी खराबी

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

स्पेस से कुछ ऐसा दिखता है बुर्ज खलीफा, नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर की दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की जादुई तस्वीरस्पेस से कुछ ऐसा दिखता है बुर्ज खलीफा, नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर की दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की जादुई तस्वीरअंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के एक मिशन पर डॉन पेटिट ने रात के समय दुबई की एक तस्वीर साझा की, जिसमें बुर्ज खलीफा एक रत्न की तरह चमक रहा था.
और पढो »

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने स्पेसवॉक का बनाया रेकॉर्ड, 5.5 घंटे तक चले, देखिए कैसे होती है चहलकदमी?अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने स्पेसवॉक का बनाया रेकॉर्ड, 5.5 घंटे तक चले, देखिए कैसे होती है चहलकदमी?पिछले साल जून से इंटरनेशन स्पेस स्टेशन में फंसे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथ बुच विल्मोर ने 5.
और पढो »

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स याद नहीं करतीं चलना कैसे हैअंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स याद नहीं करतीं चलना कैसे हैअंतरिक्ष में 7 महीने से फंसे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने बताया कि उन्हें चलना याद नहीं आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेसएक्स को नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी का आदेश दिया है. एलन मस्क ने इस घटना पर बाइडेन प्रशासन की आलोचना की है.
और पढो »

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स, भूल चुकी हैं चलना, बैठना और सोना !अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स, भूल चुकी हैं चलना, बैठना और सोना !237 दिनों से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स, पृथ्वी पर लौटने से पहले, कैसे चला जाता है, ये याद याद करने की कोशिश कर रही हैं.
और पढो »

ट्रंप ने मस्क से कहा, अंतरिक्ष यात्रियों को जल्द लाओ!ट्रंप ने मस्क से कहा, अंतरिक्ष यात्रियों को जल्द लाओ!अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापस लाने के लिए एलन मस्क की स्पेसएक्स को काम सौंपा है. विलियम्स और विल्मोर जून 2024 में आईएसएस गए थे और अब सात महीने से स्टेशन पर फंसे हुए हैं. ट्रंप ने बाइडन प्रशासन को दोषी ठहराया है.
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 02:59:59