Lok Sabha Chunav Result 2024: अध्‍यक्ष बदलते ही कांग्रेस की बदली किस्‍मत, दो चुनावों के बाद खुशखबरी!

Lok Sabha Chunav Result 2024 समाचार

Lok Sabha Chunav Result 2024: अध्‍यक्ष बदलते ही कांग्रेस की बदली किस्‍मत, दो चुनावों के बाद खुशखबरी!
Lok Sabha Election Result 2024Congress Electoral PerformanceCongress Performance 2024 Election

Lok Sabha Chunav Result 2024: इस बार के लोकसभा चुनाव में देश की सबसे पुरानी और दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस के प्रदर्शन में पिछले दो संसदीय चुनावों के मुकाबले सुधार की संभावना प्रबल हो गई है. इसकी कई वजहें बताई जा रही हैं.

नई दिल्‍ली. लोकसभा चुनाव परिणाम-2024 कई मामलों में ऐतिहासिक है. बीजेपी की अगुआई में NDA की फिर से सत्‍ता में वापस आने की उम्‍मीद प्रबल है. दूसरी तरफ, पिछले 10 साल में कांग्रेस अपने बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही है.

कांग्रेस साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने सबसे खराब चुनावी प्रदर्शन के दौर से उबरते हुए बेहतरीन परफॉर्मेंस करने जा रही है. इसकी कई वजहें बताई जा रही हैं, जिनमें से अध्‍यक्ष पद में बदलाव और मल्लिकार्जुन खड़गे की समझौतावादी नीतियों की बात चल रही है. बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्‍यक्ष थीं. वहीं, साल 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष थे. कांग्रेस में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का पद आम तौर पर गांधी परिवार के सदस्‍यों के पास रहता है. सोनिया गांधी सालों तक कांग्रेस का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहीं. उनके बाद राहुल गांधी को अध्‍यक्ष पद की कमान दी गई थी. इस दौरान साल 2014 और 2029 के लोकसभा चुनाव हुए. इन दोनों आम चुनावों में कांग्रेस तिहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई थी. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं, जबकि साल 2019 के आम चुनावों में देश की सबसे पुरानी पार्टी को 52 सीटें हासिल हुई थीं. साल 2014 में 1984 के बाद केंद्र में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी. लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने के बाद भी कांग्रेस दूसरी बड़ी बनी रही. Live: अब 400 पार पर ग्रहण! NDA को बहुमत पर UP में फंसी BJP, मोदी के कितने मंत्री पीछे? मल्लिकार्जुन खड़गे को कमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी लगातार कांग्रेस के अध्‍यक्ष रहे. इसके बाद विपक्षी दलों ने कांग्रेस में एक ही खानदान का वर्चस्‍व होने और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे. हालांकि, इस बीच कांग्रेस ने अध्‍यक्ष पद किसी और नेता को देने की रणनीति अपनाई. कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए कांग्रेस में चुनाव कराने का प्रावधान है. इसके तहत साल 2022 में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया. एक तरफ मल्लिकार्जुन खड़गे थे तो दूसरी तरफ शशि थरूर भी इस पद के लिए मैदान में थे. हालांकि, कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का ताज गांधी परिवार समर्थित मल्लिकार्जुन खड़गे के सिर सजा. फिलहाल खड़गे ही कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हैं. खड़गे का समझौतावादी रुख मल्लिकार्जुन खड़गे न केवल एक दलित चेहरा हैं, बल्कि कांग्रेस के दिग्‍गज नेता भी हैं. आमतौर पर उनकी पहचान समझौतावादी नेता के तौर पर है. वह आम सहमति से चलने की कोशिश करते हैं. फिर चाहे वह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है या गठबंधन से जुड़ा को मुद्दा हो. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके इस रुख से कांग्रेस को काफी फायदा हुआ है. खड़गे की अगुआई में ही कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग का समझौता किया. कांग्रेस को कई प्रदेशों में समझौतावादी रुख अपनाना पड़ा. अब उसका असर भी दिख रहा है. कांग्रेस साल 2014 और 2019 के चुनावों के मुकाबले इस बार बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Lok Sabha Election Result 2024 Congress Electoral Performance Congress Performance 2024 Election Congress President Change Sonia Gandhi Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge Congress President Mallikarjun Kharge Congress Lok Sabha Election Performance Congress President Change Lok Sabha Election News Election News लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 लोकसभा चुनाव समाचार कांग्रेस का चुनाव प्रदर्शन कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन कांग्रेस के अध्‍यक्ष में बदलाव अध्‍यक्ष के बदलाव से कांग्रेस में सुधार अध्‍यक्ष में बदलाव ने बदली कांग्रेस की किस्‍मत सोनिया गांधी राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा चुनाव समाचार चुनाव परिणाम समाचार राष्‍ट्रीय समाचार

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

सात दिन में थाने में पेश हों जेपी नड्डा, कर्नाटक पुलिस ने भेजा समन, X पोस्ट से जुड़ा है मामलाLok Sabha Chunav 2024: कर्नाटक पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
और पढो »

Lok Sabha Chunav: मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1 जून को बुलाई INDIA गठबंधन की बैठक, ममता बनर्जी ने बना ली दूरी, जानें क्या है वजहLok Sabha Chunav 2024: 1 जून को सातवें फेज की वोटिंग होनी है, और इसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन की मीटिंग बुलाई है।
और पढो »

Vidisha Lok Sabha Chunav Result: BJP के गढ़ विदिशा सीट पर टिकी सबकी निगाहें, जानें किसके बीच है रोचक मुकाबलाVidisha Lok Sabha Chunav Result: BJP के गढ़ विदिशा सीट पर टिकी सबकी निगाहें, जानें किसके बीच है रोचक मुकाबलाVidisha Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की विदिशा सीट पर BJP के शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रतापभानू शर्मा के बीच मुकाबला है.
और पढो »

Sidhi Lok Sabha Chunav Result: सीधी में रोचक मुकाबला! क्या वापसी करने में सफल हो पाएगी कांग्रेस?Sidhi Lok Sabha Chunav Result: सीधी में रोचक मुकाबला! क्या वापसी करने में सफल हो पाएगी कांग्रेस?Sidhi Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की सीधी लोकसभा सीट पर BJP प्रत्याशी राजेश मिश्रा और कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के बीच मुकाबला है.
और पढो »

Balaghat Lok Sabha Chunav Result: बालाघाट लोकसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी, 4 जून को हो जाएगा सब क्लियरBalaghat Lok Sabha Chunav Result: बालाघाट लोकसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी, 4 जून को हो जाएगा सब क्लियरBalaghat Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की बालाघाट लोकसभा सीट पर BJP प्रत्याशी भारती पारधी और कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सारस्वत के बीच मुकाबला है.
और पढो »

Bhagalpur Lok Sabha Chunav Result 2024: भागलपुर में इस बार पॉलिटिकल लैब का नया प्रयोग, B बनाम Y की जंग में कौन जीताBhagalpur Lok Sabha Chunav Result 2024: भागलपुर में इस बार पॉलिटिकल लैब का नया प्रयोग, B बनाम Y की जंग में कौन जीताBhagalpur Lok Sabha Chunav Result 2024: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 57.
और पढो »



Render Time: 2026-04-21 13:34:19