Beyond the Breaking News

NO मटरू... DM और 'मटरू लंगूर' की दोस्ती ने बदला धरने का मिजाज, VIDEO

बागपत समाचार

NO मटरू... DM और 'मटरू लंगूर' की दोस्ती ने बदला धरने का मिजाज, VIDEO
डीएम अस्मिता लालमटरू लंगूरकलेक्ट्रेट

बागपत कलेक्ट्रेट में किसान धरने के बीच डीएम अस्मिता लाल और 'मटरू' नाम के लंगूर का वीडियो वायरल हो गया. डीएम किसानों का ज्ञापन लेने पहुंची थीं. इसी दौरान लंगूर की शरारतों पर वह “NO मटरू” कहती दिखीं. डीएम के स्नेहिल व्यवहार से गंभीर माहौल हल्का हो गया और लोग इस पल को कैमरे में कैद करते नजर आए.

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक अनोखा वीडियो सामने आया है. दरअसल, बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जब किसान संगठन के धरने के बीच डीएम अस्मिता लाल और 'मटरू' नाम के एक लंगूर की दोस्ती चर्चा का विषय बन गई.

कलेक्ट्रेट में किसानों की मांगों को लेकर गंभीर माहौल था, लेकिन कुछ ही देर में वहां का मिजाज बदल गया. और पढ़ेंवीडियो में डीएम अस्मिता लाल कभी मटरू को दुलारती नजर आती हैं तो कभी उसकी शरारत पर हल्के अंदाज में 'NO मटरू' कहकर डांट लगाती दिखती हैं. जब डीएम वहां से उठने लगीं तो लंगूर ने उनकी साड़ी पकड़कर जैसे उन्हें बैठने का इशारा किया. यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की नजरें कुछ देर के लिए धरने से हटकर इस अनोखे पल पर टिक गईं.यह भी पढ़ें: बागपत: चिकन फ्राई बना बवाल की जड़... खाया भी, पीटा भी, बिल मांगने पर टूट पड़े युवक, VIDEO वायरलगंभीर माहौल में मुस्कान का पलजानकारी के मुताबिक, डीएम अस्मिता लाल किसानों का ज्ञापन लेने और उनकी समस्याएं सुनने कलेक्ट्रेट पहुंची थीं. किसान संगठन का धरना चल रहा था और माहौल गंभीर था. मांगें भी सख्त थीं. इसी दौरान मटरू वहां पहुंच गया और उसकी चंचल हरकतों ने माहौल को हल्का कर दिया. Advertisement देखें वीडियो...धरने पर बैठे किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई. कई लोग इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए. सख्त प्रशासनिक भूमिका के बीच डीएम का यह स्नेहिल और सहज अंदाज लोगों को अलग ही संदेश देता दिखा.पहले भी पशु प्रेम को लेकर रहीं चर्चा मेंयह पहला मौका नहीं है जब डीएम अस्मिता लाल चर्चा में आई हों. इससे पहले भी वह पशु प्रेम को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं. स्ट्रीट डॉग्स के लिए “पप्पी हाउस” बनवाने और परिंदों के लिए घर तैयार करवाने की पहल को लेकर उनका नाम सामने आ चुका है.कलेक्ट्रेट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे सिर्फ एक मजेदार पल नहीं, बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच मानवीय संवेदनाओं की मिसाल के रूप में देख रहे हैं. यह घटना दिखाती है कि जिम्मेदारी कितनी भी बड़ी क्यों न हो, संवेदनशीलता हमेशा झलक ही जाती है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

डीएम अस्मिता लाल मटरू लंगूर कलेक्ट्रेट किसान धरना वायरल वीडियो ज्ञापन संवेदनशीलता पशु प्रेम NO मटरू सोशल मीडिया प्रशासन यूपी खबर हल्का माहौल अनोखी दोस्ती Baghpat DM Asmita Lal Matru Langur Collectorate Farmers' Protest Viral Video Memorandum Sensitivity Animal Love NO Matru Social Media Administration UP News Light Atmosphere Unique Friendship

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

आज फिर जीने की तमन्ना है गाने पर वायरल हुआ दादी जी का डांस, एनर्जी ऐसी देखते रह गए लोगआज फिर जीने की तमन्ना है गाने पर वायरल हुआ दादी जी का डांस, एनर्जी ऐसी देखते रह गए लोगDadiji Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल डांस वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. हाल ही में Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

बीच सड़क में दहाड़ने लगी शेरनी, तो भयानक गुस्सा देख खामोश हो गया जंगल का राजा, देखें Videoबीच सड़क में दहाड़ने लगी शेरनी, तो भयानक गुस्सा देख खामोश हो गया जंगल का राजा, देखें VideoSher Sherni Viral Video: शेर-शेरनी का एक वीडियों इटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बीच सड़क Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

अंधेरे में पानी से भरे एक गड्ढे में जा गिरी सफेद कार, घटनास्थल पर लगी लोगों की भारी भीड़, वायरल हुआ वीडियोअंधेरे में पानी से भरे एक गड्ढे में जा गिरी सफेद कार, घटनास्थल पर लगी लोगों की भारी भीड़, वायरल हुआ वीडियोViral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चौंका देने वाला वीडियो, जिसमें आधी रात के अंधेरे में एक सफेद Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

चीन के शंघाई शहर में हुआ बड़ा हादसा, मेट्रो लाइन के निर्माण के दौरान बना बड़ा सिंकहोल, मची अफरा-तफरी: VIDEOचीन के शंघाई शहर में हुआ बड़ा हादसा, मेट्रो लाइन के निर्माण के दौरान बना बड़ा सिंकहोल, मची अफरा-तफरी: VIDEOChina Sinkhole Video: चीन के शंघाई शहर में दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया, जहां मेट्रो लाइन के Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

कुंडली छोड़ो वाइब्स मैच करो...सोना कितना सोना है सॉन्ग पर कपल ने किया शानदार डांस, इंटरनेट पर हुई खूब वाह-वाह!कुंडली छोड़ो वाइब्स मैच करो...सोना कितना सोना है सॉन्ग पर कपल ने किया शानदार डांस, इंटरनेट पर हुई खूब वाह-वाह!Couple Dance Video: सोशल मीडिया पर छाया कपल के डांस का गजब का वीडियो, जिसमें दोनों बॉलीवुड के गाने Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

महिला ने सीधा किया स्कूटी सवार, गलत रास्ते से शख्स को बूढ़ी दादी ने रोका, कई देर तक चला ये ड्रामामहिला ने सीधा किया स्कूटी सवार, गलत रास्ते से शख्स को बूढ़ी दादी ने रोका, कई देर तक चला ये ड्रामाViral Video: इंटरनेट पर वायरल हुआ अनोखा वीडियो, जिसमें गलत रास्ते पर चल रहे स्कूटी सवार के समाने Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »



Render Time: 2026-06-02 12:20:32