माइक्रोसॉफ्ट के AI चीफ मुस्तफा सुलेमान का कहना है कि सिर्फ 18 महीनों में AI इंसानों से इतना बेहतर हो जाएगा कि सबकी नौकरी खा जाएगा। सुलेमान के मुतबाकि AI बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है और डेढ़ साल में कंप्यूटर पर होने वाले काम इंसानों से बेहतर तरीके से कर...
'18 महीनों में सबकी नौकरी खा जाएगा AI', माइक्रोसॉफ्ट के AI चीफ ने दी अब तक की सबसे बड़ी चेतावनीमाइक्रोसॉफ्ट के AI चीफ मुस्तफा सुलेमान का कहना है कि सिर्फ 18 महीनों में AI इंसानों से इतना बेहतर हो जाएगा कि सबकी नौकरी खा जाएगा। सुलेमान के मुतबाकि AI बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है और डेढ़ साल में कंप्यूटर पर होने वाले काम इंसानों से बेहतर तरीके से कर पाएगा।एक समय पर MBA या Law की पढ़ाई को तगड़ी कमाई की गारंटी माना जाता था। हालांकि, आज का सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब कंप्यूटर पर होने वाले सभी काम रोबोट या AI करने लगेंगे, तो इन पढ़ाई-लिखाई करने वालों का क्या होगा?
इसे लेकर माइक्रोसॉफ्ट के AI चीफ मुस्तफा सुलेमान ने एक ऐसी बात कही है जिससे सबकी नींद उड़ गई है। उनका दावा है कि अगले 18 महीनों में ऑफिस में काम करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। उनके अनुसार अकाउंटिंग, कानून, मार्केटिंग और मैनेजमेंट जैसे सेक्टर्स में कंप्यूटर पर होने वाले ज्यादातर काम AI इंसानों से बेहतर करने लगेगा। वह दावा करते हैं कि सिर्फ डेढ़ साल में AI सबकी नौकरी खा जाएगा।मुस्तफा सुलेमान का कहना है कि बहुत जल्द ही AI आम इंसानी कोडर्स से बहुत बेहतर कोडिंग करने लगेगा। इस रफ्तार को देखकरके मालिक सैम ऑल्टमैन भी हैरान और परेशान हैं। गौरतलब है कि सुलेमान माइक्रोसॉफ्ट के लिए एक ऐसा सुपर-स्मार्ट AI बनाने में जुटे हैं जो किसी दूसरी कंपनी पर निर्भर न हो। वह बताते हैं कि आने वाले समय में AI बनाना इतना आसान होगा जितना आज के दौर में कोई गाना या ब्लॉग बनाना। सुलेमान के मुताबिक, अगले 18 महीनों में AI का हर जगह कब्जा होगा यानी कि वह लगभग सभी काम कर पा रहा होगा। इससे बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां जाएंगी।टेक कंपनियां AI को लेकर भले बड़े-बड़े दावे कर रही हों लेकिन जमीन पर फिलहाल ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वकील और CA वर्तमान में सिर्फ छोटे-मोटे कामों जैसे फाइलें चेक करने के लिए AI की मदद ले रहे हैं। फिलहाल यह किसी की नौकरी खाने जितना बड़ा नहीं हुआ है। उल्टा एक रिसर्च में पता चला कि एआई का इस्तेमाल करने से सॉफ्टवेयर डेवलपर्स का काम 20% और धीमा हो गया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस समय AI से जो भी मोटी कमाई या फायदा हो रहा है, वो सिर्फ मुट्ठी भर बड़ी टेक कंपनियों तक ही सीमित है, बाकी बिजनेस में इसका कोई खास असर नहीं है।, इंडिया न्यूज, यूसी न्यूज, ओपो इंडिया और बाइटडांस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहते हुए टेक्नोलॉजी को हिंदी भाषा में आम यूजर्स तक पहुंचाया है। इन्होंने Google और WhatsApp जैसी ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए काम करते हुए तकनीकी बारीकियों और यूजर्स को लेकर अपनी समझ को बेहतर किया है। एक टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भव्य की विशेषज्ञता नए गैजेट्स के रिव्यूज, लॉन्च इवेंट्स और एआई की दुनिया में हो रहे बदलावों पर है। भव्य AI के बारे में पढ़ने-समझने के साथ उसका इस्तेमाल करके लोगों तक उनके काम की चीजों को पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। साथ ही उनकी पैनी नजर न सिर्फ लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर रहती है, बल्कि वह ऑडियो डिवाइसेस और वियरेबल्स को भी गहराई से परखते हैं। भव्य का हुनर जटिल तकनीकी जानकारियों को आसान और बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे आम पाठक भी नई तकनीक को आसानी से समझ सकें। भव्य अलग-अलग टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करते हुए लोगों तक आसान भाषा में काम में आने वाले टिप्स और ट्रिक्स पहुंचाने में भी महारत रखते हैं। भव्य भारद्वाज ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास मीडिया और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक किया है। उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें तकनीकी खबरों को तथ्यात्मक और रचनात्मक तरीके से पेश करने की मजबूती देती है। वह टेक्नोलॉजी को सिर्फ स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर नहीं आंकते, बल्कि इस नजरिए से देखते हैं कि एक यूजर को उसके साथ कैसा अनुभव मिलेगा। वह मानते हैं कि टेक्नोलॉजी का असली मकसद जीवन को सरल बनाना है और यही सोच उनकी टेक्नोलॉजी को बयान करने के तरीके में भी झलकती है।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
AI Automation Predictions 18 Months Future Of White Collar Jobs Mustafa Suleyman AI Automation Tech माइक्रोसॉफ्ट एआई चीफ नौकरियों पर चेतावनी एआई ऑटोमेशन भविष्यवाणी 18 महीने क्या एआई से नौकरियां खत्म होंगी मुस्तफा सुलेमान टेक अपडेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी अब 'टेक्नोलॉजी और एआई हब' से उभरकर सुपर एआई हब: ज्ञानरंजन, पीएम मोदी के मानव को भी मानकर…CM Yogi आदित्यनाथ's leadership, UP is now the largest Technology and AI innovation hub in the country. Lucknow to become India's largest AI hub. Lucknow's first AI City and Budget allocated for UP AI Mission. Leading the transformation with unique vision, UP is becoming a hub for 'Technology and AI' and leaving traditional image behind.
Read more »
मथुरा में रिश्तों का कत्ल: जिस मुंहबोले भाई को छात्रा बांधती थी राखी, उसी ने AI से बना दिए अश्लील फोटो-वीडियो - mathura man arrested for ai obscene photos of adopted sisterमथुरा में एक स्कूल संचालक की बेटी की तस्वीरों से AI का उपयोग कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाने के आरोप में एक करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी, जिसे छात्रा राखी बांधती थी, ने पिता से विवाद के बाद बदले की भावना से यह घिनौना कृत्य किया।
Read more »
भारत का पहला AI लड़ाकू विमान अब यूरोपीय बिल्डिंग सेंटरे में बनेगाजबकि 'जी' की घोषणा हुई है, यह एक और सुलभ खबर इसे प्रदर्शित करती है, पहले स्वदेशी AI लड़ाकू विमान का निर्माण पुर्तगाल में स्केचपिक्सेल के साथ संयुक्त होगा.
Read more »
अब AI बताएगा आपके खेत में कब बरसेगा पानी, यूपी में लॉन्च हुआ नया मौसम सिस्टमआर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अब मौसम की सटीक जानकारी देगा. उत्तर प्रदेश में AI आधारित मौसम पूर्वानुमान प्रणाली शुरू की गई है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि किसान अब 10 दिन पहले तक यह जान सकेंगे कि उनके गांव या खेत के आसपास कब और कितनी बारिश होने वाली है.
Read more »
Jaipur: जयपुर घूमने आए पर्यटकों के लिए खुशखबरी; एक बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस, फर्जी गाइड और ठगों की खैर नहींJaipur Police launched Pink Guard App AI based Guard system ensure safety domestic international tourists
Read more »
पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की नौकरी के लिए AI बनता जा रहा है खतरा, क्या कहता है रिसर्चAI की वजह से नौकरियों का तरीका तेजी से बदल रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसका असर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं पर ही हो रहा है. लेकिन कैसे? एक नए रिसर्च में पाया गया है कि आने वाले समय में AI की वजह से महिलाओं की नौकरियों पर पुरुषों की तुलना में ज्यादा असर पड़ सकता है.
Read more »




