जयपुर में खोले के हनुमान जी मंदिर में 9 नवंबर को 65वां लक्खी अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह राजस्थान का सबसे बड़ा अन्नकूट रहेगा जिसमें 450 हलवाई, 1500 किलो घी और 20+ सब्जियां शामिल रहेंगी। 40 क्विंटल दही की कढ़ी, सूजी हलवा भी बनेगा। 30 भट्टियां 8 नवंबर की शाम से तैयारी में जुट...
जयपुर: राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध खोले के हनुमान जी मंदिर में 9 नवंबर को 65 वां लक्खी अन्नकूट महोत्सव आयोजित होगा। यह अन्नकूट महोत्सव ऐतिहासिक होगा। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह अन्नकूट राजस्थान का सबसे बड़ा अन्नकूट होगा। इसमें श्रद्धालुओं के प्रसादी के लिए 450 से अधिक हलवाई जुटेंगे, जो अन्नकूट महोत्सव के लिए विभिन्न व्यंजन तैयार करेंगे। खास बात यह है कि इस महोत्सव में 1500 किलो घी से कई मिठाइयां बनाई जाएगी। यहीं, नहीं 20 से अधिक सब्जियां भी इस अन्नकूट के लिए तैयारी होगी। इधर, इस आयोजन को लेकर प्रबंधन समिति की तैयारी शुरू हो चुकी है।450 हलवाई करेंगे अन्नकूट का प्रसाद तैयारराजस्थान के सबसे बड़े अन्नकूट महोत्सव को लेकर प्रबंधन समिति ने तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। इस दौरान प्रसादी तैयार करने के लिए 450 हलवाई इसकी तैयारी में जुटेंगे। प्रसादी तैयार करने के लिए मंदिर परिसर में 30 भट्टियों का निर्माण किया गया है, जहां विभिन्न व्यंजन और प्रसाद तैयार किए जाएंगे। प्रबंधन समिति के लोगों ने बताया कि इस दौरान 8 नवंबर के शाम से भोजन तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा, जो 9 नवम्बर तक जारी रहेगा। इसको लेकर भट्ठियों के लिए कई क्विंटल लकड़ियां मंगवाई गई है।हनुमान जी के सजेगी छप्पन भोग की झांकीअन्नकूट के दौरान हनुमान जी को छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। इस बार यह छप्पन भोग बड़े भव्य तरीके से सजाया जाएगा। इसके तहत बुधवार से छप्पन भोग बनना शुरू हो गया है। इस दौरान छप्पन भोग की व्यवस्था कांजी हलवाई के नेतृत्व में की जा रही है। छप्पन भोग निर्माण के लिए 4 दिनों तक काम चलेगा। इसमें 200 हलवाई दिन-रात काम करेंगे। हलवाई का अनुमान है कि इस दौरान 800 क्विंटल का छप्पन भोग तैयार होगा। इसमें 80 से 85 आइटम तैयार किए जाएंगे। इसे बनाने में लगभग 40 क्विंटल चीनी, 35 क्विंटल बेसन, 25 क्विंटल मैदा, 100 पीपे घी, 200 पीपे मूंगफली तेल, 300 किलो मावा, 400 किलो दाल, 13 क्विंटल बूरा, 1 क्विंटल मसाला और 1 क्विंटल गुड़ का उपयोग किया जाएगा।अन्नकूट में बनेगी 20 से ज्यादा सब्जियांआयोजन समिति के अनुसार इस बार का महोत्सव ऐतिहासिक और काफी भव्य होगा। इस दौरान 20 से अधिक सब्जियां बनाई जाएगी। इनमें 50 क्विंटल आलू, 50 क्विंटल गोभी, 50 क्विंटल मूली, 25 क्विंटल गाजर, 10 क्विंटल बैंगन, 15 क्विंटल पत्तागोभी, 2 क्विंटल मोगरी, 2 क्विंटल बालोद फली, 4 क्विंटल हरी मिर्च, 20 क्विंटल पालक, 1.
5 क्विंटल अदरक, 1.5 क्विंटल जिमीकंद, 2 क्विंटल शकरकंद, 5 क्विंटल लौकी, 20 क्विंटल टमाटर, 1.5 क्विंटल हरा धनिया का उपयोग होगा।श्रद्धालुओं को मिलेगा 40 क्विंटल दही से बनी कढ़ी का प्रसादइस दौरान श्रद्धालुओं को 40 क्विंटल दही से तैयार की जाने वाली कढ़ी का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। इस कढ़ी को 10 क्विंटल बेसन और 40 क्विंटल दही से तैयार होगी। एक कड़ाही में 10 हजार लोगों के लिए कढ़ी बनेगी। बताया जा रहा है कुल 20 कड़ाही में कढ़ी तैयार होगी। इस दौरान प्रसादी में सूजी का हलवा भी तैयार होगा, जिसे बनाने का काम 8 नवंबर की रात से शुरू होगा।
खोले के हनुमान जी न्यूज खोले के हनुमान जी जयपुर न्यूज अन्नकूट महोत्सव जयपुर न्यूज खोले के हनुमान जी अन्नकूट महोत्सव जयपुर न्यूज Rajasthan News Open Hanuman Ji News Open Hanuman Ji Jaipur News Annakut Festival Jaipur News Open Hanuman Ji Annakut Festival Jaipur News
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
World’s Fastest Train: अब चीन में दौड़ेगी दुनिया की सबसे तेज स्पीड वाली ट्रेन, 450 किलोमीटर है इसकी स्पीडWorld’s Fastest Train: अब चीन में दौड़ेगी दुनिया की सबसे तेज स्पीड वाली ट्रेन, 450 किलोमीटर है इसकी स्पीड World’s Fastest Train in china CR450 Bullet train विदेश
और पढो »
Kawasaki KLE 500 vs Royal Enfield Himalayan 450: कौन-सी एडवेंचर बाइक है बेहतरीन?Kawasaki KLE 500 vs Royal Enfield Himalayan 450: कावासाकी ने 18 साल बाद KLE 500 एडवेंचर बाइक लॉन्च की है, जिसकी तुलना Royal Enfield Himalayan 450 से की जा रही है। KLE 500 का डिज़ाइन मॉडर्न है, जबकि Himalayan 450 का रेट्रो। KLE 500 में अधिक शक्तिशाली इंजन है, जबकि Himalayan 450 सस्ती...
और पढो »
BMW F 450 GS जल्द होगी पेश, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर, क्या है खासियतबीएमडब्ल्यू जल्द ही 450 सीसी सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल BMW F 450 GS पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर टीजर जारी किया है, जिसमें पेट्रोल टैंक और ग्राफिक्स दिख रहे हैं। इसे EICMA 2025 में पेश किया जाएगा और भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें 450 सीसी का इंजन और कई आधुनिक फीचर्स हो सकते...
और पढो »
14 की उम्र में शादी, पति निकला जल्लाद...450 फिल्में करने वाली परमसुंदरी14 की उम्र में शादी, पति निकला जल्लाद...450 फिल्में करने वाली परमसुंदरी, जिसके 1 आइटम सॉन्ग से उठ पड़ता था जलजला
और पढो »
आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े की जांच एसटीएफ से कराने की होगी सिफारिश, छह अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारीलखनऊ में आयुष्मान कार्ड के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जिसमें 450 से अधिक फर्जी कार्ड बनाए गए। इस मामले की जांच एसटीएफ से कराने की सिफारिश की जाएगी। लखनऊ और बरेली समेत कई अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साइबर जालसाजों द्वारा अधिकारियों के मोबाइल नंबर बदलकर फर्जी कार्ड बनाए गए थे, जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई...
और पढो »
रॉयल एनफील्ड ने चलाया काला जादू: उतार दिया हिमालयन 450 का ये जोरदार एडिशनRoyal Enfield Himalayan 450 Mana Black: इस नई बाइक की आधिकारिक लॉन्च की तारीख का खुलासा होना बाकी है, लेकिन उम्मीद है कि यह नवंबर 2025 के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी.
और पढो »




