बढ़ती उम्र का सामना कैसे करें: ग्रेसफुल एजिंग के लिए टिप्स

स्वास्थ्य और कल्याण समाचार

बढ़ती उम्र का सामना कैसे करें: ग्रेसफुल एजिंग के लिए टिप्स
बढ़ती उम्रग्रेसफुल एजिंगस्वस्थ आहार
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

यह लेख बढ़ती उम्र के साथ कैसे सामना करें और ग्रेसफुल एजिंग का आनंद कैसे उठाएं, इसके बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसमें सही आहार, नियमित व्यायाम, अच्छी नींद और मेंटल हेल्थ के महत्व पर प्रकाश डाला गया है।

बढ़ती उम्र को रोकना तो संभव ही नहीं है, लेकिन ग्रेसफुली, ऊर्जावान और स्वस्थ तरीके से जीवन जीना जरूर संभव है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है हमारे शरीर और दिमाग में भी कई बदलाव होते हैं, लेकिन अगर सही जीवन शैली को अपनाया जाए तो यह बदलाव काफी पॉजिटिव बना सकते हैं। हेल्दी और लंबे जीवन के लिए खुश रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आप ऐसे काम करें, जिसमें आपको खुशी मिलती हो। अपने परिवार के साथ समय बिताकर, हंस खेलकर, दूसरों की मदद करके और सोशल वर्क में भाग लेकर आप खुश रह सकते हैं। डॉ.

गीता श्रॉफ, निदेशक, नुबेला सेंटर फॉर वुमेन हेल्थ, नई दिल्ली के अनुसार, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, अच्छी नींद और पॉजिटिव सोच बेहतर जीवन के लिए जरूरी है। अगर आप अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखते हैं तो बढ़ती हुई उम्र बस एक नंबर बनके ही रह जाती है। आप हमेशा खुशी और ऊर्जा के साथ जीवन जी सकते हैं। स्वस्थ और ग्रेसफुल एजिंग के लिए सबसे जरूरी है सही आहार। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारे शरीर की पाचन शक्ति भी कम होने लगती है, लेकिन शरीर को पोषण तत्वों की अधिक जरूरत होती है। इसलिए अपने आहार में ऐसी चीजें शामिल करें, जो आसानी से पच जाए और पोषक तत्वों से भरपूर हो। प्रोटीन के लिए अंडा, दाल, सोयाबीन, पनीर, फाइबर के लिए ओट्स, हरी सब्जी, हेल्दी फैट्स के लिए ऑलिव ऑयल, नट्स। ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए अलसी के बीज, मछली। कैल्शियम और विटामिन डी के लिए दूध, दही इत्यादि अपने भोजन में जरूर शामिल करें। शारीरिक रूप से हमेशा सक्रिय रहना हमारे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को काफी धीमा कर देता है। साथ ही बढ़ती उम्र में भी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं। उम्र के अनुसार व्यायाम को भी चुनना चाहिए। वॉकिंग, योग, साइकिलिंग, स्ट्रेचिंग, स्विमिंग, हल्का वेट ट्रेनिंग, नॉर्मल वॉक, हल्की एक्सरसाइज, ध्यान जैसे एक्टिविटीज को अपने डेली लाइफ में शामिल करें। व्यायाम करने से हमारी हड्डियां काफी मजबूत बनती हैं। हृदय से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं और शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती है। अच्छी नींद क्वालिटी स्लीप हर चीज में फायदेमंद होती है। नींद की क्वालिटी अच्छी हो तो पूरे दिन इंसान एनर्जेटिक होता है। बढ़ती उम्र के साथ ही नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी है। 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। सोने से पहले सोशल मीडिया, मोबाइल, टीवी से दूरी बना लें। रात को हल्का खाना खाएं और सोने से पहले मेडिटेशन करें या फिर किसी नोवल को भी पढ़ सकते हैं। नींद अच्छी हो तो शरीर में सेल्स अच्छे से रिपेयर हो जाती हैं और दिनभर व्यक्ति ऊर्जावान बना रहता है। मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाकर रखना जरूरी है। डिप्रेशन, तनाव, अकेलापन इत्यादि से बचने के लिए हमें मेंटली भी एक्टिव होना चाहिए। मेंटली फिट रहने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें। यह तनाव को कम करता है और मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करता है। नई लैंग्वेज, नई किताबें, म्यूजिक इत्यादि भी हमें मानसिक रूप से एक्टिव रखती हैं। नए दोस्त बनाना, परिवार और संबंधियों के साथ समय बिताना, भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। किसी भी रूप की नेगेटिविटी से बचें और जीवन को खुश होकर जीना सीखें।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

बढ़ती उम्र ग्रेसफुल एजिंग स्वस्थ आहार व्यायाम नींद मानसिक स्वास्थ्य

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

वॉशिंग मशीन में आलू और मूली धोने का ट्रिकवॉशिंग मशीन में आलू और मूली धोने का ट्रिकसर्दियों के आलू धोने में आसानी के लिए वॉशिंग मशीन का उपयोग कैसे करें। इसके अलावा, मूली को सुखाने के लिए भी वॉशिंग मशीन का उपयोग कैसे करें.
और पढो »

बढ़ती उम्र में बालों की देखभाल के लिए 5 टिप्सबढ़ती उम्र में बालों की देखभाल के लिए 5 टिप्सयह लेख महिलाओं को बढ़ती उम्र में बालों के झड़ने और क्षति को कम करने के लिए 5 महत्वपूर्ण हेयर केयर टिप्स प्रदान करता है।
और पढो »

ऑनलाइन डेटिंग: सावधानियां और सुझावऑनलाइन डेटिंग: सावधानियां और सुझावडेटिंग एप्स का इस्तेमाल कैसे करें, सुरक्षित रहने के लिए क्या सावधानियां बरतें, और रिश्तों में समस्याएं कैसे दूर करें।
और पढो »

वजन घटाने के लिए सबसे असरदार टिप्स, आज से ही करें रूटीन में शामिलवजन घटाने के लिए सबसे असरदार टिप्स, आज से ही करें रूटीन में शामिलवजन घटाने के लिए सबसे असरदार टिप्स, आज से ही करें रूटीन में शामिल
और पढो »

₹8000 में बायोगैस प्लांट से साल भर खाना बनाएं₹8000 में बायोगैस प्लांट से साल भर खाना बनाएंबहराइच के किसान जगन्नाथ मौर्य ने बढ़ती महंगाई का सामना करने के लिए बायोगैस प्लांट लगवाकर साल भर खाना बनाने का एक अनोखा उपाय निकाला है।
और पढो »

फ्रिज सफाई के टिप्स: स्वस्थ रहने के लिए फ्रिज को कैसे साफ करेंफ्रिज सफाई के टिप्स: स्वस्थ रहने के लिए फ्रिज को कैसे साफ करेंयह लेख फ्रिज को कैसे साफ रखें, इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है. इसमें बैक्टीरिया के जमाव से बचने के उपाय, फ्रिज को डी-फ्रॉस्ट करने की जानकारी, सफाई के लिए उपयोगी पदार्थों के बारे में जानकारी और खाने को सुरक्षित रखने के लिए दिए गए सुझाव शामिल हैं.
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 05:16:25