Ghar par nimbu kaise ugaye: घर पर गमले में नींबू का पौधा लगाना आसान और किफायती तरीका है. अब बाजार से नींबू खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सही देखभाल से सालभर ताजे नींबू मिलते रहेंगे. नींबू पानी और रसोई का स्वाद हर दिन होगा फ्रेश और हेल्दी. पौधा घर के वातावरण को हरा-भरा और पॉजिटिविटी से भर देता है.
How to grow lemon at home: नींबू हर घर की रसोई की शान होता है. चाहे नींबू पानी बनाना हो, सलाद में डालना हो, चाट पर निचोड़ना हो या फिर किसी सब्जी में खट्टा स्वाद लाना हो, नींबू के बिना सब अधूरा लगता है.
गर्मियों में ठंडी नींबू शरबत की एक गिलास पीते ही जैसे पूरी थकान उतर जाती है. यही वजह है कि लोग चाहते हैं कि उनके घर पर हमेशा ताजे नींबू मिल जाएं. लेकिन बाजार से खरीदे नींबू न तो हमेशा ताजे होते हैं और न ही शुद्ध. कई बार ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने घर पर ही गमले में नींबू का पौधा लगा सकते हैं. सोचिए, जब भी जरूरत पड़े, गमले से ताजा नींबू तोड़कर रसोई में इस्तेमाल कर पाना कितना आसान और मजेदार होगा. गमले में नींबू उगाना न केवल आसान है बल्कि आपके घर के वातावरण को भी हरा-भरा और खूबसूरत बना देता है. नींबू का पौधा देखने में भी बेहद प्यारा लगता है और यह आपके घर की शोभा बढ़ा देता है. अगर आपके बच्चे हैं तो उनके लिए भी यह मजेदार अनुभव होगा जब वे अपने हाथों से गमले से नींबू तोड़ेंगे. इसके अलावा नींबू का पौधा घर के लिए पॉजिटिविटी और ताजगी का प्रतीक भी माना जाता है. नींबू पानी की ठंडक और इसके स्वास्थ्य लाभ सबको पसंद आते हैं और जब ये नींबू आपके घर के गमले से आएं तो इसका मजा और भी बढ़ जाता है. नींबू का पौधा गमले में क्यों लगाएं? गमले में नींबू लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे आप बालकनी, छत या छोटे गार्डन कहीं भी रख सकते हैं. इसकी खुशबू और हरे पत्ते आपके घर को ताजगी देते हैं. सबसे खास बात यह कि नींबू का पौधा ज्यादा जगह नहीं मांगता और थोड़ी सी देखभाल में अच्छे खासे नींबू दे सकता है. नींबू उगाने के लिए सही गमला: नींबू का पौधा लगाने के लिए कम से कम 16-18 इंच का गमला लें. प्लास्टिक, मिट्टी या सीमेंट का गमला चल सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि नीचे छेद जरूर हो ताकि पानी जमा न हो. मिट्टी की तैयारी: नींबू को ऐसी मिट्टी चाहिए जो हल्की और उपजाऊ हो. गमले में मिट्टी भरने से पहले उसमें गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाएं. मिट्टी में थोड़ी रेत डालें ताकि पानी आसानी से निकल सके और पौधा सड़ने न पाए. बीज या कलम से पौधा लगाना: अगर आप बीज से पौधा लगाना चाहते हैं तो नींबू के ताजे बीज निकालकर धो लें और तुरंत मिट्टी में बो दें. अगर जल्दी फल पाना चाहते हैं तो नर्सरी से नींबू की कलम खरीदकर गमले में लगा सकते हैं. यह ज्यादा आसान और सफल तरीका है. पौधे को पानी देना: नींबू के पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. गर्मियों में हर दूसरे दिन पानी दें, जबकि सर्दियों में हफ्ते में 2-3 बार ही काफी है. ध्यान रखें कि गमले की मिट्टी हमेशा हल्की नमी वाली रहे लेकिन पानी जमा न हो. धूप और तापमान: नींबू का पौधा धूप पसंद करता है. इसे ऐसी जगह रखें जहां दिन में कम से कम 5-6 घंटे धूप मिले. अगर आपके पास छत या बालकनी है जहां सीधी धूप आती है, तो पौधा वहीं रखें. खाद डालना: हर 15-20 दिन में पौधे में गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट या जैविक खाद डालते रहें. इससे पौधे की ग्रोथ तेज होगी और नींबू भी जल्दी लगेंगे. पौधे की देखभाल: सूखी पत्तियां और टहनियां समय-समय पर काटते रहें. अगर पौधे पर कीड़े लग जाएं तो नीम का तेल या घर का बना जैविक कीटनाशक छिड़कें. फूल आने के समय पौधे को ज्यादा हिलाएं-डुलाएं नहीं. नींबू कब आएंगे? अगर आपने बीज से पौधा लगाया है तो फल आने में 2-3 साल लग सकते हैं. लेकिन अगर कलम से लगाया है तो एक साल के अंदर ही नींबू मिलने लगते हैं. सही देखभाल के साथ आपका पौधा साल भर नींबू देता रहेगा. नींबू पौधे से जुड़े खास टिप्स: गमले की मिट्टी हर 6 महीने में बदलते रहें. पौधे को बरसात के मौसम में ज्यादा पानी न दें. समय-समय पर पौधे को धूप और छांव दोनों में रखें ताकि यह बैलेंस बना रहे. गमले में नींबू का पौधा लगाना बेहद आसान और फायदेमंद है. इससे आपको हर मौसम में ताजे और शुद्ध नींबू मिलेंगे, घर का माहौल हरा-भरा रहेगा और जब भी मेहमान आएंगे तो अपने गमले से नींबू तोड़कर सर्व करना आपको गर्व से भर देगा. नींबू सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी खजाना है. इसलिए देर न करें, आज ही गमला लें और नींबू का पौधा लगाएं. आने वाले दिनों में जब घर की बालकनी से ताजे नींबू तोड़कर नींबू पानी बनाएंगे, तो आपको भी लगेगा कि ये तो सबसे आसान और बेस्ट आइडिया था.
Nimbu Kaise Ugaye गमले में नींबू का पौधा कैसे लगाएं How To Plant Lemon In Pot नींबू घर पर कैसे उगाएं How To Grow Lemon Plant Easily घर पर नींबू उगाने का तरीका Lemon Tree Gardening Tips नींबू कब फल देता है How To Grow Lemon Plant From Seeds नींबू की देखभाल कैसे करें Lemon Plant At Home Benefits नींबू का पौधा गमले में कैसे तैयार करें Growing Lemon At Home घर पर नींबू उगाना Lemon Plant Care Lemon Tree In Pot Lemon Plant Tips Lemon Plant Watering Lemon Plant Sunlight Lemon Plant Fertilizer
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएंगी ये आयुर्वेदिक चीजें, महंगे फेस वॉश की नहीं पड़ेगी जरूरतस्किन को साफ करने के लिए अक्सर लोग महंगे फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ नेचुरल फेस वॉश के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं.
और पढो »
सावन का तीसरा सोमवार: शिवालयों में भक्तों की कतार, ‘हर हर महादेव’ से गूंजा परिसरसावन का तीसरा सोमवार: शिवालयों में भक्तों की कतार, ‘हर हर महादेव’ से गूंजा परिसर
और पढो »
मार्केट आउटलुक: आरबीआई की एमपीसी बैठक और अमेरिकी टैरिफ से तय होगा शेयर बाजार का रुझानमार्केट आउटलुक: आरबीआई की एमपीसी बैठक और अमेरिकी टैरिफ से तय होगा शेयर बाजार का रुझान
और पढो »
Photo Gallery: भोलू की पकौड़ी ने मचाया तहलका, खाने वाले बोले- एक बार खाओ, बार-बार आओउत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भोलू की पकौड़ी ने ऐसा स्वाद बना लिया है कि आज यह सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि मऊ की पहचान बन चुकी है. भातकोल बाजार में स्थित यह दुकान हर दिन 50 किलो से ज्यादा पकौड़ियाँ बेचती है, और इसके स्वाद के दीवाने मीलों दूर से यहां पहुंचते हैं.
और पढो »
Gardening Tips: अब घर की बालकनी में उगाइए मिर्च का पौधा, बाजार से नहीं होगी खरीदने की जरूरत, पड़ोसी भी पूछे...How to grow chili plant at Home: आज हम आपको वह तरीका बताने जा रहे हैं, जिसको जानने और सुनने के बाद आप भी आजमाने पर मजबूर हो सकते हैं. जी हां घर पर हरे मिर्च का एकदम शुद्ध और देसी उत्पादन और खर्चा न के बराबर है. सालों साल इस विधि से आप हरा मिर्च घर पर ही पा सकते हैं...
और पढो »
जिम के झंझट छोड़ें... फिट रहने के लिए अपना सकते हैं ये आसान जापानी तरीकाजापान की आसान इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग तकनीक से बिना जोड़ों पर दबाव डाले फिटनेस पाएं और सेहत में सुधार करें.
और पढो »
