श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की घटना को लेकर सफाई दी है. नौसेना ने बताया कि यह गोली गलती से चली थी जिससे दो भारतीय मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए.
श्रीलंका की नौसेना ने भारत ीय मछुआरों पर गोलीबारी की घटना को लेकर सफाई दी है. नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह गोली गलती से चली थी जिससे दो भारत ीय मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना डेल्फ्ट द्वीप के पास हुई, जहां श्रीलंका ई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 13 भारत ीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था. श्रीलंका नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल कंचना बनगोडा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नौसेना के एक जवान से गलती से गोली चल गई थी.
उन्होंने कहा कि भारतीय मछुआरों की नाव को रोकने के दौरान यह घटना हुई. वे आगे कहा कि भारतीय मछुआरे हमारी चेतावनी के बावजूद श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे. जब उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया. जांच के दौरान उन्होंने आक्रामक व्यवहार किया जिससे टकराव की स्थिति बनी और इसी दौरान गलती से गोली चल गई. भारत ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में तलब कर विरोध दर्ज कराया. भारत ने साफ कहा कि किसी भी परिस्थिति में बल प्रयोग स्वीकार्य नहीं है और इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं. भारत में श्रीलंका के उच्चायोग को भी इस मामले पर कड़ा संदेश दिया गया. वहीं, जाफना स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल मछुआरों से मुलाकात की और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया.श्रीलंका नौसेना ने बताया कि 27 जनवरी की रात उत्तरी जाफना प्रायद्वीप के वेल्वेत्तितुरई तट पर 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें श्रीलंका की मल्लकुम मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां से 10 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. भारत ने इन गिरफ्तारियों को भी लेकर श्रीलंका से अपनी आपत्ति जताई है और मछुआरों की जल्द रिहाई की मांग की है. भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों को लेकर विवाद नया नहीं है. तमिलनाडु और पुदुचेरी के कई मछुआरे अक्सर श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने चले जाते हैं. जिसपर श्रीलंकाई नौसेना सख्त कार्रवाई करती है. इससे पहले भी कई बार भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी और उनकी नावें जब्त करने की घटनाएं हो चुकी हैं. भारत सरकार इस मुद्दे को कई बार श्रीलंका के सामने उठा चुकी है. लेकिन समाधान अब तक नहीं निकला है
मछुआरे गोलीबारी श्रीलंका भारत जलक्षेत्र
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
श्रीलंकाई नेवी की गोलीबारी में दो भारतीय मछुआरे घायल, भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दीश्रीलंकाई नेवी द्वारा डेल्फ़्ट द्वीप के पास गोलीबारी के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दो भारतीय मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और तीन अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं। भारत सरकार ने इस घटना पर श्रीलंका सरकार से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और इस घटना का मानवीय और मानवीय तरीके से निपटने की मांग की है।
और पढो »
श्रीलंका की नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों पर फायरिंग कीश्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार तड़के डेल्फ़्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों पर गोलियां चलाईं, जिसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए. विदेश मंत्रालय ने श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया और घटना को गंभीर मानते हुए दोटूक बताया कि ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं.
और पढो »
श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे घायल, MEA ने श्रीलंका के उच्चायुक्त को किया तलबमंगलवार सुबह डेल्फ्ट द्वीप के पास श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गोलीबारी पांच भारतीय मछुआरे घायल हो गए हैं. जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कार्रवाई के खिलाफ औपचारिक विरोध जताते हुए श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है.
और पढो »
AAP विधायक गुरप्रीत गोगी ने गलती से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौतAAP MLA Gurpreet Gogi: आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की देर रात मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गलती से उन्होंने खुद को गोली मार ली, जो उनके सिर में जाकर लगी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
और पढो »
भारत श्रीलंका पर मछुआरों के मुद्दे पर नाराजभारत ने श्रीलंका की नौसेना पर गोलीबारी को लेकर नाराजगी जताई है जिसमें दो भारतीय मछुआरे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने श्रीलंका के उच्चायुक्त को तलब कर इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है और इस मामले को श्रीलंका सरकार के विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है।
और पढो »
श्रीलंकाई नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, गोलीबारी में 2 गंभीर रूप से घायलश्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 13 मछुआरों को कथित तौर पर श्रीलंका के समुद्री जल क्षेत्र में अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गोलीबारी में 2 मछुआरे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. भारत ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है और श्रीलंका से मछुआरों और उनकी नाव की रिहाई की मांग की है.
और पढो »