Jalaun Chunav Result 2024 LIVE:
जालौन : भाजपा ने जालौन सीट से पांच बार के सांसद और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा को एक बार फिर से मैदान में उतारा है. उनके खिलाफ सपा-कांग्रेस से नारायण दास अहिरवार मैदान में हैं. अहिरवार बसपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं.
वह 2007 से 2011 तक मायावती सरकार में मंत्री थे. 2022 में वह सपा में आ गए थे. वैसे इस सीट पर बसपा का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता रहा है. 2019 में सपा-बसपा गठबंधन में यह सीट बसपा के खाते में गई थी. इस बार भानू प्रताप का मुकाबला इन्हीं से माना जा रहा है. बसपा के सुरेश चंद्र गौतम भी चुनावी मैदान में हैं. जालौन में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई को वोट डाले गए थे. उत्तर प्रदेश में जालौन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच विधान सभा सीटें शामिल हैं: भोगनीपुर, माधवगढ़, कालपी, उरई और गरौठा. ये सभी विधानसभा सीटें वर्तमान में भाजपा के पास हैं. यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति समुदाय के लिए आरक्षित है. गंगा के बाढ़ क्षेत्र पर स्थित जालौन शहर की सीमा उत्तर में यमुना नदी और दक्षिण में बेतवा नदी से लगती है. 2011 की जनगणना के मुताबिक इस संसदीय सीट पर कुल आबादी 26,25,771 है, जिसमें अनुसूचित जाति वोटरों की संख्या करीब 5,36,300 है. 2019 लोकसभा चुनाव में किसने मारी थी बाजी: 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें, तो यहां से भाजपा के उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह वर्मा ने बाजी मारी थी. उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी और बहुजन समाज पार्टी के कैंडिडेट अजय सिंह को 158377 वोटों के अंतर से हराया था. भानु प्रताप सिंह को 581763 वोट मिले थे, जबकि बसपा उम्मीदवार अजय सिंह को 423386 वोट हासिल हुए थे. इस साल जालौन सीट पर 58.45 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था. 2014 लोकसभा चुनाव में क्या रहा था नतीजा: 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें, तो यहां से भाजपा के उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह वर्मा ने बाजी मारी थी. उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी और बहुजन समाज पार्टी के कैंडिडेट बृजलाल खबरी को 287202 वोटों के अंतर से हराया था. भानु प्रताप सिंह को 548631 वोट मिले थे, जबकि बसपा उम्मीदवार बृजलाल खबरी को 261429 वोट हासिल हुए थे. इस साल जालौन सीट पर 58.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
Jalaun Lok Sabha Election Result 2024 Bhanu Pratap Singh Verma Narayan Das Ahirwar Suresh Chandra Gautam Jalaun Chunav Result 2024 Jalaun Election Result 2024 जालौन लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 जालौन चुनाव रिजल्ट जालौन चुनाव 2024 विजेता भानु प्रताप सिंह वर्मा नारायण दास अहिरवार सुरेश चंद्र गौतम Jalaun Se Kon Jita जालौन से कौन जीता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की सात सीटों पर होगा कड़ा मुकाबला, BJP ने स्टार प्रचारको में शामिल किए ये नामLok Sabha Election 2024: राजधानी दिल्ली में भाजपा ने जारी किए 40 स्टार प्रचारकों के नाम, कांग्रेस को छोड़ BJP में आए अरविंद सिंह लवली भी इस लिस्ट में शामिल
और पढो »
Video: सरेराह भाजपा नेता पर सरिया से हमला, CCTV वीडियो सामने आयाMeerut News: मेरठ में थाना गंगानगर के बक्सर इलाके में अज्ञात शख्स ने भाजपा नेता प्रताप सिंह पर Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
जालौनJalaun News (जालौन समाचार): Get all the latest Jalaun Samachar (जालौन न्यूज़), breaking news about crime, politics, education, Jalaun weather, election, Jalaun city local news only at Navbharat Times
और पढो »
लोकसभा चुनाव: यूपी में पांचवें चरण में पांच मंत्रियों को बचानी होगी साखमोदी सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कौशल किशोर, साध्वी निरंजन ज्योति, भानु प्रताप वर्मा और योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह रायबरेली से ताल ठोक रहे हैं।
और पढो »
इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा लड़ रहा फरीदकोट से चुनाव, गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मुद्दा उठाकर हुए थे चर्चितPunjab Lok Sabha Chunav 2024: इंदिरा गांधी हत्याकांड में शामिल बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह खालसा ने 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब का मुद्दा उठाया था।
और पढो »
Kushinagar Chunav Result 2024 LIVE: क्या कुशीनगर में 'स्वामी' बिगाड़ेंगे 'विजय' का गणित, रोचक है मुकाबलाKushinagar Chunav Result 2024 LIVE: भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर की सीट पर भाजपा का कब्जा है पार्टी ने इस बार भी वर्तमान सांसद विजय कुमार दूबे को मैदान में उतारा है. इधर चर्चित नेता स्वामी प्रसाद मौर्या भी यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
और पढो »
