Hanuman Beniwal News: प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हनुमान बेनीवाल चर्चा में हैं। दरअसल , 21 अप्रैल को रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री खर्रा की बेटी की शादी में रात 2 बजे पहुंचे। देर रात होने के बाद भी उन्होंने कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज...
सीकर: राजस्थान की राजनीति में खास जगह रखने वाले हनुमान बेनीवाल को लेकर एक वीडियो जमकर वायरल किया है, जिसमें वो एक शादी में रात दो बजे पहुंचे और वर वधु को आर्शीवाद दिया। दरअसल, मौका था, राजस्थान सरकार के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा की सुपुत्री अर्चना के विवाह समारोह का। सीकर जिले के भारणी गांव में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात शादी में रात करीब 2 बजे जब आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल का काफिला मंत्री के निवास पर पहुंचा। बड़ी बात यह है कि आधी रात शादी में पहुंचने के बाद भी उनका खास जलवा दिखा। जानें क्यों देर रात पहुंचे बेनीवाल बताया जा रहा है कि दरअसल, सीकर से लेकर श्रीमाधोपुर तक सैंकड़ों जगह स्वागत सत्कार के कारण बेनीवाल को पहुंचने में देरी हुई। यह भी जानकारी है कि उन्हें 21 अप्रैल को कई शादियों में जाना था। लिहाजा मंत्री खर्रा की बेटी की शादी में पहुंचने में उन्हें रात के दो बज गए। हालांकि तब भी उनके इंतजार में खड़े समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ। आधी रात में भी उनके साथ सेल्फी खिंचवाने और स्वागत करने वालों की लाइन लगी रही। क्या ये है बड़ी वजहराजस्थान विधानसभा का वर्ष-2028 में होने वाला आम चुनाव रालोप प्रमुख हनुमान बेनीवाल के लिए 'करो या मरो' वाला है, जिसके लिए वो भी पूरी तरह अच्छे नतीजे निकालने के लिए दिन रात ताबडतोड किए हुए हैं। उनकी पिछले कई समय से देश-प्रदेश में सक्रियता ईशारा करती है कि वो 'अभी नहीं तो कभी नहीं' वो गाहे-बगाहे अपने समर्थकों को यह कहते हैं कि यह उनकी आखिरी लड़ाई है अगर इसमें वह सफल रहे तो सेवा करते रहेंगे और 'धोखा' हुआ तो अपने संघर्ष को विराम दे देंगे।कड़े मेहनती और खास जलवा रखने वाले नेतायह सच भी है इस वक्त राजस्थान में हनुमान बेनीवाल एकमात्र ऐसे नेता है जिसने दिन को दिन और रात को रात में ही समझ रखी है। कल सीकर जिले के धरनी में यूडीएच मिनिस्टर जावर सिंह खर्रा की सुपुत्री अर्चना की शादी में नागौर सांसद रात 2:00 बजे पहुंचे तो उनके समर्थकों का उत्साह उफान पर था। समर्थकों की दीवानगी के बल पर ही बेनीवाल क्या कांग्रेस क्या बीजेपी सभी दलों के नेताओं को आडे हाथ लेते रहे हैं, हालांकि उनके घोर विरोधी इस रवैये को बडबोलपन की संज्ञा देते हैं। हनुमान बेनीवाल का देर रात तक कार्यक्रमों में जाना अब आम बात हो गई है। विवाह शादी, आंदोलन का मंच, पार्टी की सभाओं और जागरण में भी उनका अर्धरात्रि बाद पहुंचाना आम बात हो गई है। समर्थक उनकी लेट लतीफी को लोकप्रियता से जोड़कर देखते है।शैली और अंदाज के कायल हैं लोगनागौर के सूरमाओं की सियासत को ध्वस्त कर सूबे का प्रमुख सियासतदार बनने की बेनीवाल की कहानी काफी रोचक है। उन पर 'जाटवाद' को बढ़ावा देने का आरोप बेशक लगता है लेकिन हाथों-हाथ हजारों की भीड़ इकट्ठा करने का एलम उनके अलावा प्रदेश के किसी राजनेता के पास नहीं है। पिछले वर्षों में पीड़ितों को न्याय दिलाने की उनकी शैली के अंदाज से हर कोई कायल है।राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को प्रासंगिक रखने के लिए चुनौती इसलिए भी है कि भाजपा और कांग्रेस से गठबंधन कर बेनीवाल संसद तो पहुंच गये लेकिन खींवसर की हार उनको बड़ा सबक दे गई। उसी के मध्य नजर नागौर और कुछ जिलों में आरएलपी का वर्चस्व कायम करने की जद्दोजहद के बीच मिल रहे जन समर्थन को वोटो में परिवर्तित करने की भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती है। बहरहाल राजस्थान सूबे की सियासत में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की चर्चा कम और हनुमान बेनीवाल का बोलबाला ज्यादा दिखाई देता है।आने वाले चुनाव में वो कुछ बड़ा कर सत्ता का केंद्र बनते हैं या फिर सियासी मंच के नेपथ्य में चले जाते हैं? रिपोर्ट: बाल मुकुंद जोशी.
सीकर: राजस्थान की राजनीति में खास जगह रखने वाले हनुमान बेनीवाल को लेकर एक वीडियो जमकर वायरल किया है, जिसमें वो एक शादी में रात दो बजे पहुंचे और वर वधु को आर्शीवाद दिया। दरअसल, मौका था, राजस्थान सरकार के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा की सुपुत्री अर्चना के विवाह समारोह का। सीकर जिले के भारणी गांव में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात शादी में रात करीब 2 बजे जब आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल का काफिला मंत्री के निवास पर पहुंचा। बड़ी बात यह है कि आधी रात शादी में पहुंचने के बाद भी उनका खास जलवा दिखा। जानें क्यों देर रात पहुंचे बेनीवाल बताया जा रहा है कि दरअसल, सीकर से लेकर श्रीमाधोपुर तक सैंकड़ों जगह स्वागत सत्कार के कारण बेनीवाल को पहुंचने में देरी हुई। यह भी जानकारी है कि उन्हें 21 अप्रैल को कई शादियों में जाना था। लिहाजा मंत्री खर्रा की बेटी की शादी में पहुंचने में उन्हें रात के दो बज गए। हालांकि तब भी उनके इंतजार में खड़े समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ। आधी रात में भी उनके साथ सेल्फी खिंचवाने और स्वागत करने वालों की लाइन लगी रही। क्या ये है बड़ी वजहराजस्थान विधानसभा का वर्ष-2028 में होने वाला आम चुनाव रालोप प्रमुख हनुमान बेनीवाल के लिए 'करो या मरो' वाला है, जिसके लिए वो भी पूरी तरह अच्छे नतीजे निकालने के लिए दिन रात ताबडतोड किए हुए हैं। उनकी पिछले कई समय से देश-प्रदेश में सक्रियता ईशारा करती है कि वो 'अभी नहीं तो कभी नहीं' वो गाहे-बगाहे अपने समर्थकों को यह कहते हैं कि यह उनकी आखिरी लड़ाई है अगर इसमें वह सफल रहे तो सेवा करते रहेंगे और 'धोखा' हुआ तो अपने संघर्ष को विराम दे देंगे।कड़े मेहनती और खास जलवा रखने वाले नेतायह सच भी है इस वक्त राजस्थान में हनुमान बेनीवाल एकमात्र ऐसे नेता है जिसने दिन को दिन और रात को रात में ही समझ रखी है। कल सीकर जिले के धरनी में यूडीएच मिनिस्टर जावर सिंह खर्रा की सुपुत्री अर्चना की शादी में नागौर सांसद रात 2:00 बजे पहुंचे तो उनके समर्थकों का उत्साह उफान पर था। समर्थकों की दीवानगी के बल पर ही बेनीवाल क्या कांग्रेस क्या बीजेपी सभी दलों के नेताओं को आडे हाथ लेते रहे हैं, हालांकि उनके घोर विरोधी इस रवैये को बडबोलपन की संज्ञा देते हैं।हनुमान बेनीवाल का देर रात तक कार्यक्रमों में जाना अब आम बात हो गई है। विवाह शादी, आंदोलन का मंच, पार्टी की सभाओं और जागरण में भी उनका अर्धरात्रि बाद पहुंचाना आम बात हो गई है। समर्थक उनकी लेट लतीफी को लोकप्रियता से जोड़कर देखते है।शैली और अंदाज के कायल हैं लोगनागौर के सूरमाओं की सियासत को ध्वस्त कर सूबे का प्रमुख सियासतदार बनने की बेनीवाल की कहानी काफी रोचक है। उन पर 'जाटवाद' को बढ़ावा देने का आरोप बेशक लगता है लेकिन हाथों-हाथ हजारों की भीड़ इकट्ठा करने का एलम उनके अलावा प्रदेश के किसी राजनेता के पास नहीं है। पिछले वर्षों में पीड़ितों को न्याय दिलाने की उनकी शैली के अंदाज से हर कोई कायल है।राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को प्रासंगिक रखने के लिए चुनौती इसलिए भी है कि भाजपा और कांग्रेस से गठबंधन कर बेनीवाल संसद तो पहुंच गये लेकिन खींवसर की हार उनको बड़ा सबक दे गई। उसी के मध्य नजर नागौर और कुछ जिलों में आरएलपी का वर्चस्व कायम करने की जद्दोजहद के बीच मिल रहे जन समर्थन को वोटो में परिवर्तित करने की भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती है। बहरहाल राजस्थान सूबे की सियासत में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की चर्चा कम और हनुमान बेनीवाल का बोलबाला ज्यादा दिखाई देता है।आने वाले चुनाव में वो कुछ बड़ा कर सत्ता का केंद्र बनते हैं या फिर सियासी मंच के नेपथ्य में चले जाते हैं? रिपोर्ट: बाल मुकुंद जोशी
Jhabar Kharra's Daughter's Wedding Hanuman Beniwal Rajasthan Politics Sikar News राजस्थान मंत्री झाबर सिंह खर्रा झाबर खर्रा बेटी की शादी हनुमान बेनीवाल राजस्थान की राजनीति सीकर न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
HANUMAN BENIWAL ने जोधपुर से किया इस बड़ी रैली का ऐलान | HANUMAN BENIWAL ATTACK ON STATE GOVT. FROM JODHPUR | Patrika NewsRLP संयोजक व नागौर सांसद HANUMAN BENIWAL ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने CM ASHOK GEHLOT के गृहनगर से ही सीएम को घेरा है। महिला अपराध और किसानों के विरोधी होने पर भी आड़े हाथो लिया। उन्होंने जोधपुर की जमीन से ही बड़े आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली। | Jodhpur News | undefined News | Patrika News
Read more »
बेनीवाल बोले-ज्योति ने हरियाणा जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगे: नागौर में रालोपा प्रत्याशी 41 हजार वोट से आग...Nagaur Lok Sabha Election Result 2204 LIVE Update; Follow Jyoti Mirdha Vs Hanuman Beniwal Lok Sabha Chunav Parinam and BJP RLP Winner Candidate List Updates on Dainik Bhaskar
Read more »
INDIA गठबंधन का 'नाराज फूफा' बना ये सांसद, बैठक में नहीं बुलाने पर खोलने लगा कांग्रेस की पोल, पढ़ें नेता जी के तीखे तेवरHanuman Beniwal And I.N.D.I.
Read more »
Rajasthan: ये क्या! INDIA गठबंधन की बैठक में हनुमान बेनीवाल को नहीं बुलायाHanuman Beniwal News: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इंडिया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
हनुमान बेनीवाल के घर का बिजली कनेक्शन कटेगा! ज्योति मिर्धा का आरोप 6 साल से नहीं जमा कराया बिल, अब तक ₹10 लाख बकायाHanuman Beniwal Bijli Bill News: राजस्थान में खींवसर से आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल के घर का बिजली बिल पिछले छह साल से बकाया होने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता डॉ.
Read more »
हनुमान बेनीवाल के आवास को लेकर घमासान! अब बेनीवाल ने हाईकोर्ट से की बड़ी मांग, पढ़ें माजरा क्या हैHanuman Beniwal News: नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने जयपुर सरकारी आवास खाली करने के नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी। यहां पढ़ें ताजा अपडेट।
Read more »
