Bangladesh News: शेख हसीना को बांग्लादेश कोर्ट ने घोषित किया फरार, CID ने अखबारों में छापा नोटिस

Sheikh Hasina News समाचार

Bangladesh News: शेख हसीना को बांग्लादेश कोर्ट ने घोषित किया फरार, CID ने अखबारों में छापा नोटिस
Bangladesh Newsबांग्लादेश समाचारSheikh Hasina

Sheikh Hasina declared Fugitive: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फरार घोषित कर दिया गया है. बांग्लादेश में देशद्रोह के मामले में हसीना को 260 लोगों के साथ फरार मान लिया गया है.

Bangladesh News : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. अब ढाका महानगरीय मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फरार घोषित कर दिया है. शेखस हसीना के साथ 260 अन्य लोगों को इसी साल दर्ज देशद्रोह मामले में फरार मान लिया गया है.

बांग्लादेश की क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट की ओर से दो राष्ट्रीय अखबारों में नोटिस जारी कर सभी आरोपियों को 11 नवंबर तक अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. बांग्लादेश की अपराध जांच विभाग ने शुक्रवार को शेख हसीना और उनके साथ देशद्रोह का मुकदमा झेल रहे 260 अन्य लोगों के खिलाफ फरारी का नोटिस जारी किया है. यह नोटिस अंग्रेजी अखबार द डेली स्टार और बांग्ला अखबार अमर देश में प्रकाशित हुआ. नोटिस पर सीआईडी के विशेष पुलिस अधीक्षक जसीम उद्दीन खान के हस्ताक्षर हैं. इसे ढाका महानगर मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश पर जारी किया गया. सीआईडी ने बताया कि गृह मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद फौजदारी प्रक्रिया संहिता की धारा 196 के तहत यह देशद्रोह जांच शुरू की गई थी. जांच में पता चला कि ‘जय बंगला ब्रिगेड’ नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देश और विदेश से मिलकर वैधानिक सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश की जा रही थी. जांच पूरी होने के बाद सीआईडी ने 286 लोगों, जिनमें शेख हसीना भी शामिल हैं, के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी. इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म, सर्वर और सोशल मीडिया से जुटाए गए डेटा की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट भी शामिल है. गुरुवार को ढाका महानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट-17 के जज अरिफुल इस्लाम ने शेख हसीना और 260 अन्य को फरार घोषित करते हुए अखबारों में नोटिस प्रकाशित करने का आदेश दिया था. आपको याद दिला दें बांग्लादेश में तख्तापलट के दौरान जब 5 अगस्त, 2024 को ढाका में प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास पर हमला बोल दिया था, तो वे बांग्लादेश वायुसेना के विमान से भारत के हिंडन एयरबेस पर पहुंची थीं. यहां उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और यहीं से उन्हें गुप्त स्थान पर ले जाया गया. उनकी सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें दिल्ली में आजादी महसूस होती है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

Bangladesh News बांग्लादेश समाचार Sheikh Hasina शेख हसीना Dhaka Magistrate Court ढाका मजिस्ट्रेट कोर्ट Treason Case Bangladesh देशद्रोह मामला बांग्लादेश

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Sheikh Hasina: কীভাবে কখন বাংলাদেশে ফিরবেন হাসিনা? নিজের পরিকল্পনা ফাঁস করলেন মুজিবকন্যা...Sheikh Hasina: কীভাবে কখন বাংলাদেশে ফিরবেন হাসিনা? নিজের পরিকল্পনা ফাঁস করলেন মুজিবকন্যা...when-sheikh-hasina-will-return-to-bangladesh-the-former-pm-revealed-her-plan
और पढो »

भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में 27 दिन के नवजात का अपहरण, 5 गिरफ्तारभास्कर अपडेट्स: दिल्ली में 27 दिन के नवजात का अपहरण, 5 गिरफ्तारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
और पढो »

North 24 Parganas: তহমিনাকে বাংলাদেশে রেখেই পূজাকে বিয়ে! ভুয়ো পরিচয়পত্রে বাংলায় পাকাপাকি বসবাস, গ্রেফতার কীর্তিমান...North 24 Parganas: তহমিনাকে বাংলাদেশে রেখেই পূজাকে বিয়ে! ভুয়ো পরিচয়পত্রে বাংলায় পাকাপাকি বসবাস, গ্রেফতার কীর্তিমান...Leaves Tahmina in Bangladesh and marries Puja Arrested for fake ID and permanent residence in Bengal
और पढो »

हमसे दुश्मनी महंगी पड़ेगी...चीन-पाकिस्तान की गोद में बैठा बांग्लादेश ज्यादा कीमत पर दुबई से खरीद रहा भारतीय चीजेंहमसे दुश्मनी महंगी पड़ेगी...चीन-पाकिस्तान की गोद में बैठा बांग्लादेश ज्यादा कीमत पर दुबई से खरीद रहा भारतीय चीजेंIndia-Bangladesh Tension: भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव जारी है। भारत से दूरी बरतने वाले मोहम्मद यूनुस सरकार चीन और पाकिस्तान की गोद में जा बैठे हैं।
और पढो »

SIR in Bengal: SIR জুজু! ভারত থেকে পালাতে গিয়ে সীমান্তে জালে শিশু-মহিলা সহ বাংলাদেশিদের দল...SIR in Bengal: SIR জুজু! ভারত থেকে পালাতে গিয়ে সীমান্তে জালে শিশু-মহিলা সহ বাংলাদেশিদের দল...SIR in Bengal: Bangladeshis arrest while trying to flee to Bangladesh from India
और पढो »

SIR in Bengal: SIR জুজু! ভারত থেকে পালানোর হিড়িক! সীমান্তে জালে দলে দলে বাংলাদেশিরা... সংখ্যাটা...SIR in Bengal: SIR জুজু! ভারত থেকে পালানোর হিড়িক! সীমান্তে জালে দলে দলে বাংলাদেশিরা... সংখ্যাটা...SIR in Bengal: West Bengal Assembly Election 2026 near 60 Bangladeshis arrest while trying to flee to Bangladesh from India
और पढो »



Render Time: 2026-04-27 09:48:15