अगर आप भी नहाने के बाद पसीने से तरबतर हो जाते हैं, तो इस समस्या को नजरअंदाज करना सही नहीं है. गर्मी के दिनों में तो यह शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया हो सकती है, लेकिन बरसात या ठंड के दिनों में थायरॉइड, हार्मोनल असंतुलन या हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी छिपी हो सकती हैं.
Health Tips: गर्मी-ठंडी या फिर बरसात हो बहुत से लोगों को नहाने के तुरंत बाद भी पसीना आने लगता है. जिस समय शरीर को हल्का और फ्रेश महसूस करना चाहिए, उसी समय लोग चिपचिपाहट और बेचैनी से परेशान हो जाते हैं.
क्या नहीने के बाद पसीना आना सामान्य है या किसी बीमारी का संकेत? आइए जानते हैं नहाने के बाद पसीना आने के पीछे का कारण. नहाने के बाद गर्मी के दिनों में पसीना आना सामान्य स्थिति हो सकती है,जिसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. आमतौर पर यह शरीर का बॉडी के तापमान को कंट्रोल करने का एक तरीका होता है. आइए जानते हैं कि नहाने के बाद पसीना आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं. नहाने के बाद पसीना आने का कारण कभी-कभी हम ज्यााद गर्म या ठंडे पानी से नहाते हैं. ऐसे में शरीर तापमान कंट्रोल करने के लिए पसीना हो सकता है. दरअसल गर्म पानी से नहाने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है. बढ़े हुए तापमान को नार्मल करने के लिए शरीर पसीना निकालता है जिससे अतिरिक्त गर्मी बाहर निकल सके. किसी किसी बाथरूम में नहाते समय पसीना आता ही है. इसके पीछे का कारण है अच्छा वेंटिलेशन न होना. ऐसे में ह्यूमिडिटी और गर्मी बढ़ने से भी पसीना आ सकता है. कुछ लोगों के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव, थायरॉइड या तनाव के कारण भी उन्हें पसीना नहाने के बाद आता है. अगर आपकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील है, नहाने के बाद त्वचा के रोमछिद्र खुलने से ज्यााद पसीना आ सकता है. हाइपरहाइड्रोसिस भी हो सकता है वजह यह एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें शरीर जरूरत से ज्यादा पसीना छोड़ता है. खासकर हथेलियों, पैरों, अंडरआर्म्स या पूरे शरीर से. अगर आपको हर मौसम में और हर बार नहाने के बाद पसीना आता है, तो यह इस स्थिति का संकेत हो सकता है. ज्यादा पसीना पर क्या करें नहाने के लिए हमेशा ठंडे या फिर हल्का गर्म यानी गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें. नहाते समय अच्छे वेंटिलेशन के लिए एग्जॉस्ट फैन जरूर ऑन रखें. नहाने के बाद तौलिये से शरीर को बिना रगड़े हल्के हाथों से सुखाएं. नहाने के तुरंद बाद भारी या टाइट कपड़े पहनने से बचें. अगर फिर भी ज्यादा पसीना आए तो डॉक्टर से हार्मोनल जांच करवाएं. Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी इसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
Excessive Sweating Causes Post-Shower Sweat Sweating And Thyroid Hormonal Imbalance Symptoms High Blood Pressure Signs नहाने के बाद पसीना पसीना आने के कारण नहाने के बाद चिपचिपाहट पसीना और थायरॉइड हार्मोनल बदलाव के लक्षण हाई बीपी लक्षण पसीना और बीमारी पसीना रोकने के उपाय
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
इमोशनल ईटिंग से हो सकती हैं कई समस्याएं! गलत खानपान भी जिम्मेदारअगर आप उनमें से हैं कि जो अकेलापन महसूस करने या फिर स्ट्रेस के कारण अपने खान-पान का ध्यान नहीं रख पाते तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं.
और पढो »
यू हीं नहीं पड़ जाते आंखों के आसपास ये सफेद दाने, शरीर के अंदर छुपी गंभीर बीमारी का देते हैं संकेत!चेहरे की त्वचा पर अचानक छोटे-छोटे सफेद दाने उभर आएं तो इसे महज स्किन प्रॉब्लम समझ कर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. विशेषज्ञों की मानें तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है.
और पढो »
किसी फिल्मी सीन से कम नहीं हैं भारत के ये वाटरफॉल्स, फुर्सत के पल में बना लें विजिट का प्लानकिसी फिल्मी सीन से कम नहीं हैं भारत के ये वाटरफॉल्स, फुर्सत के पल में बना लें विजिट का प्लान
और पढो »
लिवर की वो बीमारी जिसमें ये अंग हद से ज्यादा आयरन सोखने लगता है, हो सकता है जान का खतराइस बात में कोई शक नहीं कि आयरन हमारे शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन अगर लिवर हद से ज्यादा आयरन सोखने लगे, तो ये आगे चलकर गंभीर स्थिति हो सकती है.
और पढो »
क्या आप भी बार-बार पड़ रहे हैं बीमार, तो हो जाएं सावधान, इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं संकेतअक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग बार-बार बीमार पड़ते है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार बीमार पड़ना एक गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है. लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य
और पढो »
ये है भारत का रहस्यमयी आइलैंड, जहां परिंदे भी पर मारने से डरते हैंये है भारत का रहस्यमयी आइलैंड, जहां परिंदे भी पर मारने से डरते हैं
और पढो »
