'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, सनी देओल ने दिखाया अपना दम, धुआंधार कमाई के साथ खुला फिल्म का खाता

Border 2 Box Office समाचार

'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, सनी देओल ने दिखाया अपना दम, धुआंधार कमाई के साथ खुला फिल्म का खाता
Border 2 Box Office CollectionBorder 2 Box Office Collection Day 1 Sunny DeolVarun Dhawan

Border 2 box office collection day 1: सनी देओल की मच अवेटेड 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार शुरुआत कर दी है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का दिल जीत लिया. साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, जिससे थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ी.

नई दिल्ली. सनी देओल की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है और आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे, जिसका असर अब थिएटर्स में साफ नजर आ रहा है.

फिल्म के पहले दिन के शो पूरी तरह से हाउसफुल रहे. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है और हर तरफ बस सनी देओल की दहाड़ सुनाई दे रही है. लंबे समय बाद किसी फिल्म को लेकर ऐसी दीवानगी देखने को मिली है. अब ‘बॉर्डर 2’ के पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. डबल डिजिट के साथ इस फिल्म कोओपनिंग मिली है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ने शुक्रवार को भारत में 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वैसे यह अभी अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद कलेक्शन में थोड़ा-बहुत बदलाव आ सकता है. View this post on Instagram A post shared by Sunny Deol एडवांस बुकिंग में ही कर ली थी 12.5 करोड़ की कमाई इस फिल्म की दीवानगी का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि इसने एडवांस बुकिंग से ही 12.5 करोड़ बटोर लिए थे और पूरे भारत में 4 लाख से ज्यादा टिकटें बिकी थीं. यह आंकड़ा साल 2025 की सबसे बड़ी हिट धुरंधर से भी कहीं ज्यादा है, जो महज एक महीने पहले रिलीज हुई थी. ‘बॉर्डर 2’ की फर्स्ट वीकेंड में होगी 100 करोड़ की कमाई? खास बात है कि जेपी दत्ता की कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ 1997 की सीक्वल फिल्म बॉर्डर 2 को साल 2026 की पहली बड़ी बॉलीवुड रिलीज माना जा रहा था और पहले दिन के नतीजों ने साबित कर दिया है कि फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है. अब ऐसा लग रहा है कि यह अपने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. टूटे दिलों पर मरहम है ये 25 साल पुराना गाना, फूट-फूटकर रोया हीरो, सिंगर की दर्दभरी आवाज ने बना दिया क्लासिक ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन की इस धमाकेदार कमाई ने पिछले साल की कई बड़ी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड को खतरे में डाल दिया है. हालांकि, ‘बॉर्डर 2’ फिल्म विक्की कौशल की ‘छावा’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, जिसने पहले दिन 32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. साथ ही, यह सनी देओल के अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड को भी नहीं छू सकी, जो उन्होंने 2023 में ‘गदर 2’ के जरिए बनाया था. इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ रुपये बटोरे थे. अनुराग सिंह ने किया फिल्म का डायरेक्शन बताते चलें कि सनी देओल की बॉर्डर में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड किरदारों में नजर आते हैं. फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है. इसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं. इस मूवी का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

Border 2 Box Office Collection Border 2 Box Office Collection Day 1 Sunny Deol Varun Dhawan बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 सनी देओल वरुण धवन सनी देओल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Ruslaan Box Office Collection Day 1: आयुष शर्मा की रुसलान पर भारी पड़ी साउथ की रतनाम, ओपनिंग में गाड़े झंडेRuslaan Box Office Collection Day 1: आयुष शर्मा की रुसलान पर भारी पड़ी साउथ की रतनाम, ओपनिंग में गाड़े झंडेRuslaan & Rathnam Box Office Collection Day 1 रतनाम और रुसलान कलेक्शन डे 1
और पढो »

Aranmanai 4 Box Office Collection Day 3: तमन्ना भाटिया की हॉरर फिल्म पर नोटों की बारिश, तीन दिन में कमाए इतने करोड़Aranmanai 4 Box Office Collection Day 3: तमन्ना भाटिया की हॉरर फिल्म पर नोटों की बारिश, तीन दिन में कमाए इतने करोड़Aranmanai 4 Box Office Collection Day 3: अरनमनई 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
और पढो »

‘कल्कि’ ने चार दिन में 555 करोड़ रुपए कमाए: 'हनु मान' को पछाड़ साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी, हिंदी कलेक्शन भी 10...‘कल्कि’ ने चार दिन में 555 करोड़ रुपए कमाए: 'हनु मान' को पछाड़ साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी, हिंदी कलेक्शन भी 10...Movie Latest Box Office Collection Update; Follow Kalki 2989 AD box office collection Day Wise Details, Updates On Dainik Bhaskar.
और पढो »

7 दिनों 700 करोड़ पार हुई ‘कल्कि’: फर्स्ट वीक हिंदी में कमाए 153 करोड़, 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फि...7 दिनों 700 करोड़ पार हुई ‘कल्कि’: फर्स्ट वीक हिंदी में कमाए 153 करोड़, 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फि...Bollywood Movie Sacnilk Latest Box Office Collection Update; Follow Kalki 2989 AD box office collection Day Wise Details, Updates On Dainik Bhaskar.
और पढो »

पहले दिन 250 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है पुष्पा-2: ऐसा हुआ तो सारे रिकॉर्ड टूटेंगे; शाहरुख की फिल्म जवान भी...पहले दिन 250 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है पुष्पा-2: ऐसा हुआ तो सारे रिकॉर्ड टूटेंगे; शाहरुख की फिल्म जवान भी...Pushpa- The Rule Movie Box Office Collection Update; Follow Allu Arjun Pushpa 2 Box Office Day Wise Collection, Review Story Details On Dainik Bhaskar.
और पढो »

Chhaava Box Office Collection: 22वें दिन भी छाया 'छावा' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़ रुपयेChhaava Box Office Collection: 22वें दिन भी छाया 'छावा' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़ रुपयेChhaava Box Office Collection: 22वें दिन भी छाया 'छावा' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़ रुपये.vicky kaushal film chhava box office collection day 22 business 492 crore मनोरंजन | बॉलीवुड
और पढो »



Render Time: 2026-05-15 05:36:37