Premanand Maharaj:जब हम मान लेते हैं कि हमसे गलती हुई है और उसे सुधारने की कोशिश करते हैं, तो भगवान हमारा साथ देते हैं. प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि भगवान का नाम जपने और कीर्तन करने से मन साफ होता है. इससे दिल को शांति मिलती है.
Premanand Maharaj : वृंदावन के पूज्य और प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज अपने सरल और गूढ़ वचनों के लिए जाने जाते हैं. उनकी बातें न केवल मन को शांति देती हैं, बल्कि जीवन को सही दिशा भी दिखाती हैं. बड़ी संख्या में भक्त उनके पास अपने मन की उलझनों और सवालों के साथ पहुंचते हैं, और प्रेमानंद महाराज अत्यंत सहज भाषा में उनके उत्तर देते हैं.
हाल ही में एक महिला भक्त ने उनसे एक बहुत ही दिलचस्प सवाल किया. उन्होंने जानना चाहा कि गलती और पाप में वास्तविक अंतर क्या होता है और इनका प्रायश्चित किस तरह किया जाना चाहिए. और पढ़ेंपाप और गलती में अंतरइस प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रेमानंद महाराज ने बड़ी स्पष्टता से समझाया कि गलती और पाप में खास अंतर हमारे संकल्प और इच्छा का होता है. उन्होंने कहा कि जब कोई कार्य बिना सोचे-समझे, अचानक या अनजाने में हो जाए, और उसके पीछे हमारी कोई मंशा या पूर्व योजना न हो, तो वह गलती कहलाती है. उदाहरण के तौर पर, यदि चलते समय किसी से अनजाने में टक्कर हो जाए, तो वह एक साधारण भूल है, क्योंकि उसमें न कोई दुर्भावना थी और न ही कोई सोच-समझकर किया गया काम.जब कोई व्यक्ति किसी गलत काम को पूरी समझ के साथ, जानबूझकर और अपनी इच्छा से करता है, तो उसे पाप कहा जाता है. यानी जो काम सोच-समझकर, सही-गलत जानते हुए किया जाए और फिर भी गलत रास्ता चुना जाए, वह पाप की श्रेणी में आता है. इसके उलट, गलती वह होती है जो बिना सोचे, अनजाने में या लापरवाही से हो जाती है. गलती में बुरी मंशा नहीं होती, लेकिन पाप में व्यक्ति का अपना फैसला और इच्छा शामिल होती है. Advertisement कैसे करें प्रायश्चितप्रायश्चित के बारे में प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि गलती हो या पाप, दोनों का उपाय है. उनके अनुसार भगवान का नाम लेने से हर तरह के पाप और भूलें समाप्त हो सकती हैं. जब हम भगवान का नाम जपते हैं, कीर्तन करते हैं और भक्ति में मन लगाते हैं, तो हमारा मन साफ होता है और दिल को शांति मिलती है. इसलिए इंसान को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा भगवान का नाम ले, नियमित रूप से नाम जप करे. अपने व्यवहार को बेहतर बनाने की कोशिश करे. यही सच्चा प्रायश्चित है और यही जीवन को अच्छा और पवित्र बनाता है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
भगवान की क्षमा Paap Aur Galti Sin And Mistake Difference Forgiveness Of God भगवान कब माफ करते हैं Naam Jap Bhajan Kirtan Spiritual Teachings Hindu Spirituality Prayshchit Repentance Bhakti God Forgiveness Paap Ka Prayshchit Galti Aur Paap Ka Antar
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सुदामा कुटी में शताब्दी महोत्सव में शामिल हुए प्रेमानंद महाराज: भगवान कौशल किशोर के दर्शन किए, श्रीराम महाय...Vrindavan centenary festival sees Sant Premanand Maharaj join. Follow latest updates on this spiritual event in Vrindavan.
और पढो »
Premanand Ji Maharaj: कमजोर शरीर, कठोर दिनचर्या और आधी रोटी, फिर भी वृंदावन से बाहर क्यों नहीं जाते प्रेमान...Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज का क्षेत्र सन्यास उनके जीवन का सबसे बड़ा संकल्प है. खराब किडनियों, कम भोजन और कठिन दिनचर्या के बावजूद वह वृंदावन नहीं छोड़ते. राधा रानी के प्रति समर्पण और हठ योग ही उनकी असली शक्ति है.
और पढो »
क्या हमें सातों जन्मों तक एक ही जीवन साथी मिल सकता है? प्रेमानंद जी महाराज भक्तों को बताई कुछ बातेंPremanand Ji Maharaj: एक महिला ने पूछा कि क्या मुझे सात जन्मों तक एक ही पति मिल सकता है. इस पर Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
Premanand Maharaj: घर में की गई पूजा और मंदिर के दर्शन का फल एक समान होता है? प्रेमानंद ने बतायाPremanand Maharaj: क्या घर में की गई पूजा और मंदिर के दर्शन का फल एक समान होता है? प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि भक्ति के इन दो स्वरूपों के पीछे का असली मनोविज्ञान और आध्यात्मिक तर्क क्या है। जानिए मंदिर जाने की महत्ता और घर की भक्ति के बीच का वो बारीक अंतर जो आपकी सोच बदल...
और पढो »
इंद्रेश महाराज की बात पर ठहाके लगाकर हंसे प्रेमानंद महाराज: बोले- भगवान को अपनापन पसंद है, प्रियतम और प्यार...Spiritual leaders Indresh Maharaj and Premanand Maharaj meet in Vrindavan. Follow latest updates from Barsana. राधा गिरधारलाल का व्याहुला हुआ संपन्न। केली कुंज आश्रम में की मुलाकात।
और पढो »
जीवन में कुछ भी कर लो, बस हमेशा Premanand Ji Maharaj की ये बातें याद रखना, जिंदगी सुधर जाएगीPremanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि जीवन में जो भी कर रहे हो करते रहो, बस भगवान का Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
