जमीन विवाद मामले में गुहार लगाता रहा किसान, अफसरों के कान पर नहीं रेंगी जूं; पेट्रोल छिड़ककर खुद को जलाया; मौत

Karnataka News समाचार

जमीन विवाद मामले में गुहार लगाता रहा किसान, अफसरों के कान पर नहीं रेंगी जूं; पेट्रोल छिड़ककर खुद को जलाया; मौत
Farmer DeadFarmer DiedMandya District

Karnataka Farmer Died: चश्मदीदों और पुलिस ने तेजी से आग बुझाने की कोशिश की और मंजेगौड़ा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Farmer Burn Himself: जमीन विवाद को लेकर कर्नाटक के मांडया में एक शख्स ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई. मरने से पहले उसने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया.

मंगलवार को मंजोगौड़ा नाम के किसान ने मांड्या जिला प्रशासन दफ्तर के बाहर खुद को आग के हवाले कर दिया. चश्मदीदों और पुलिस ने तेजी से आग बुझाने की कोशिश की और मांजेगौड़ा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. राज्य सरकार पर लगाए आरोप मांजेगौड़ा ने कहा कि उनका खेत जंगल से सटा हुआ है और राज्य वन विभाग विवादित भूखंड पर अपना मालिकाना हक जता रहा है. उन्हें खेती करने से रोक रहा है और मुआवजा भी नहीं दे रहा है. जिला प्रशासन के दफ्तर के सूत्रों के मुताबिक, 18 अक्टूबर को मांजेगौड़ा ने तहसीलदार को एक आवेदन दिया था, जिसमें लिखा था कि उन्होंने बैंक से लोन लिया है. किसान ने कहा था कि जंगल की जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है और तीन स्थानीय लोगों ने उसका उत्पीड़न किया है. लेकिन फिर भी सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया. मांजेगौड़ा ने इसके बाद जिला प्रशासन दफ्तर के बाहर ही खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली.किसान को तुरंत एमआइएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेंगलुरु रेफर किया गया. बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ज्यादा जल जाने की वजह से वह जिंदगी की जंग हार गए. ग्रामीण बोले- सुनी होती तो ये हादसा नहीं होता ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने उनकी समस्या समय पर सुनी होती, तो शायद यह हादसा टल सकता था. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. मांड्या सेंट्रल पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वे अब यह जांच कर रहे हैं कि आखिर किसान को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर किसने किया और जमीन विवाद में प्रशासन की भूमिका क्या रही. ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और किसान परिवार को सहायता दी जाए. मांड्या के डिप्टी कमिश्नर ने इस हादसे के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहका कि उन्होंने इस मामले पर अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

Farmer Dead Farmer Died Mandya District Karnataka Crime News Farmer Self Immolates In Mandya Farmer Self Immolates In Karnataka कर्नाटक न्यूज किसान की मौत मांड्या जिले में किसान ने की आत्महत्या कर्नाटक में अब तक कितने किसानों ने की आत्महत्या News In Hindi Latest News Karnataka News

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳಿಗೆ ಸಿಹಿ ಸುದ್ದಿ..! ಪರೀಕ್ಷೆ ಮುಗಿಯುತ್ತಲೇ ಈ ದಿನಾಂಕದಿಂದ ಶಾಲೆಗಳಿಗೆ ಬೇಸಿಗೆ ರಜೆ ಘೋಷಣೆ..ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳಿಗೆ ಸಿಹಿ ಸುದ್ದಿ..! ಪರೀಕ್ಷೆ ಮುಗಿಯುತ್ತಲೇ ಈ ದಿನಾಂಕದಿಂದ ಶಾಲೆಗಳಿಗೆ ಬೇಸಿಗೆ ರಜೆ ಘೋಷಣೆ..ಬೇಸಿಗೆ ರಜೆ, ಕರ್ನಾಟಕ ಬೇಸಿಗೆ ರಜೆ, ಬೇಸಿಗೆ ರಜೆ ದಿನಾಂಕ, ಬೇಸಿಗೆ ರಜೆ ಯಾವಾಗ, ಶಾಲೆಗಳಿಗೆ ಬೇಸಿಗೆ ರಜೆ ಘೋಷಣೆ, Summer Holidays, karnataka Summer Holidays, school Summer Holidays, karnataka school Summer Holidays,
और पढो »

कर्नाटक में धारदार हथियारों से शख्स की सरेआम हत्या: घटना CCTV में कैद; 7 लोग बेकरी के अंदर घुसे, दौड़ा-दौड़...कर्नाटक में धारदार हथियारों से शख्स की सरेआम हत्या: घटना CCTV में कैद; 7 लोग बेकरी के अंदर घुसे, दौड़ा-दौड़...Karnataka Koppal Bakery Shop Murder Case CCTV Footage; Follow Karnataka Crime News, Headlines And Latest Updates On Dainik Bhaskar.
और पढो »

ढाई साल के फॉर्मूले पर खींचतान,क्या कर्नाटक में बदलेगा मुख्यमंत्री: सिद्धारमैया और शिवकुमार आमने-सामने, बेट...ढाई साल के फॉर्मूले पर खींचतान,क्या कर्नाटक में बदलेगा मुख्यमंत्री: सिद्धारमैया और शिवकुमार आमने-सामने, बेट...Karnataka Congress Chief Minister (CM) Controversy; Follow Siddaramaiah, DK Shivakumar Dispute, Karnataka Congress, Political Crisis Latest Reports On Dainik Bhaskar.
और पढो »

कर्नाटक डिप्टी-CM ने विधानसभा में गाया नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे: VIDEO वायरल; लोग बोले- सिद्धारमैया को सी...कर्नाटक डिप्टी-CM ने विधानसभा में गाया नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे: VIDEO वायरल; लोग बोले- सिद्धारमैया को सी...Karnataka Deputy CM DK Shivakumar RSS Anthem Viral Video Update; Follow Karnataka Congress CM Dispute, RSS BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
और पढो »

शिवकुमार बोले- मैंने भाजपा की टांग खींचने की कोशिश की: मैं जन्मजात कांग्रेसी, कांग्रेसी ही मरूंगा; कर्नाटक ...शिवकुमार बोले- मैंने भाजपा की टांग खींचने की कोशिश की: मैं जन्मजात कांग्रेसी, कांग्रेसी ही मरूंगा; कर्नाटक ...Karnataka Deputy CM DK Shivakumar RSS Anthem Video Controversy Update; Follow Karnataka Congress CM Dispute, RSS BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
और पढो »

Mandya violence: कर्नाटक में गणपति विसर्जन पर हुआ पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनातMandya violence: कर्नाटक में गणपति विसर्जन पर हुआ पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनातKarnataka Violence: कर्नाटक में गणपति विसर्जन पर हुआ पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात Violence in Karnataka Mandya During Ganesh Visarjan देश
और पढो »



Render Time: 2026-04-26 23:08:43