क्रिकेट से ज्यादा मेरठ के इस स्पोर्ट्स सामग्री की विश्व में है डिमांड, सालाना 100 करोड़ से अधिक का होता है क...

Sports Equipment Business In Meerut समाचार

क्रिकेट से ज्यादा मेरठ के इस स्पोर्ट्स सामग्री की विश्व में है डिमांड, सालाना 100 करोड़ से अधिक का होता है क...
Hub Of Carrom Board ManufacturingDemand For Carrom BoardsWhere Are Carrom Boards Manufactured In Meerut

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ को स्पोर्ट्स सिटी के नाम से जाना जाता है. यहां के स्पोर्ट्स सामग्री की डिमांड विश्वभर में है. कुछ इसी तरह की डिमांड मेरठ के कैरम बोर्ड की भी रहती है. सालाना 100 करोड़ से अधिक का टर्नआवेर है और 300 रुपए से लेकर 8 हजार तक का कैरम बोर्ड बनता है. हजारों की संख्या में लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं.

मेरठ. कैरम बोर्ड को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में क्रेज देखने को मिलता है. यह एक ऐसा गेम है, जिसे परिवार के साथ लोग खेल सकते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस कैरम बोर्ड पर लोग अपने घरों में खेलते हुए दिखाई देते हैं, इसका निर्माण कहां होता है.

आपको बता दें कि कैरम बोर्ड के निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मेरठ है. जहां से देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में बड़े पैमाने पर कैरम बोर्ड की सप्लाई की जाती है. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी मेरठ के कैरम बोर्ड पर ही लोग खेलना पसंद करते हैं. कैरम बोर्ड एक्सपोर्ट का सबसे बड़ा केंद्र है मेरठ मेरठ स्थित सूरजकुंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंघल ने लोकल 18 को बताया कि यूं तो मेरठ की पहचान क्रिकेट बैट से है. लेकिन, यह जालंधर में भी बनाए जाते हैं. ऐसे में दोनों ही स्थान से विदेश में सप्लाई की जाती है. लेकिन, जब बात कैरम बोर्ड की की जाती है तो विदेशों तक में इसकी धमक देखने को मिलती है. भारत का मेरठ शहर कैरम बोर्ड एक्सपोर्ट के मामले में सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है. प्रतिवर्ष यहां 100 करोड़ से अधिक का टर्नओवर सिर्फ कैरम बोर्ड का ही देखने को मिलता है. हजारों की संख्या में लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं. कुशल कारीगरों के बदौलत बनी है पहचान अनुज कुमार सिंघल ने बताया कि कुशल कारीगर के बदौलत ही मेरठ के कैरम बोर्ड ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने बताया कि एक कैरम बोर्ड को तैयार करने में लगभग 7 से 8 कारीगरों को कार्य करना पड़ता है. कैरम बोर्ड के सांचे को तैयार करने से इसके डिजाइन सहित अन्य कार्यों को कारीगर आज भी हाथों से ही करते हैं. उन्होंने बताया कि कारीगर सबसे ज्यादा कैरम बोर्ड की क्वालिटी पर ही ध्यान देते हैं. यही वजह है कि मेरठ के कैरम बोर्ड को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. उन्होंने बताया की कीमत की अगर बात की जाए तो 300 रुपए से लेकर 8000 रुपए तक का कैरम बोर्ड मेरठ में बनकर तैयार होता है. बताते चलें कि लंदन, इंग्लैंड, सऊदी अरब, कुवैत, ओमान सहित अन्य देशों में बड़ी पैमाने पर कैरम का एक्सपोर्ट होता है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Hub Of Carrom Board Manufacturing Demand For Carrom Boards Where Are Carrom Boards Manufactured In Meerut Specialty Of Meerut's Carrom Boards Range Of Carrom Boards Manufactured In Meerut Carrom Board Business In Meerut What Is The Annual Turnover Where Are Carrom Boards Supplied Price Of Carrom Boards Manufactured In Meerut Where To Buy Carrom Boards In Meerut मेरठ में खेल सामाग्री का कारोबार कैरम बोर्ड निर्माण का हब कैरम बोर्ड की डिमांड मेरठ में कहां तैयार होता है कैरम बोर्ड मेरठ के कैरम बोर्ड की खासियत मेरठ में बनने वाले कैरम बोर्ड का रेंज मेरठ में कैरम बोर्ड का कारोबार कितना है सालाना का कारोबार कैरम बोर्ड की कहां होती है सप्लाई मैरठ में बनने वाले कैरम बोर्ड की कीमत मेरठ में कहां से खरीदें कैरम बोर्ड

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

GAZA: गाजा में नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला, 100 से अधिक की मौतGAZA: गाजा में नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला, 100 से अधिक की मौतगाजा में नमाज पढ़ रहे लोगों पर हुए हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हमले का आरोप इस्राइल पर लगा है।
और पढो »

बिजली का बिल हो जाएगा बहुत कम, AC चलाते हुए करें ये कामबिजली का बिल हो जाएगा बहुत कम, AC चलाते हुए करें ये कामAC Tips: बरसात के मौसम में तापमान तो ज्यादा नहीं होता है, लेकिन ह्यूमिडिटी होने की वजह से गर्मी काफी ज्यादा लगती है.
और पढो »

5 गेंदबाज जिनके नाम इस दशक में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट, सभी के 200 से ज्यादा शिकार5 गेंदबाज जिनके नाम इस दशक में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट, सभी के 200 से ज्यादा शिकारकोरोना की वजह से इस दशक की शुरुआत में कुछ महीने क्रिकेट मुकाबले नहीं हुए थे। हालांकि पाबंदियों में छूट मिलने के बाद से लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट हो रहा है।
और पढो »

5 खिलाड़ी जिनकी टीम इंडिया में वापसी बेहद मुश्किल, जल्द कर सकते हैं संन्यास का ऐलान5 खिलाड़ी जिनकी टीम इंडिया में वापसी बेहद मुश्किल, जल्द कर सकते हैं संन्यास का ऐलानभारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना किसी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। टीम से एक बार ड्रॉप होने के बाद कमबैक करना तो और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
और पढो »

17 दिन में निकाले ₹21000 करोड़... FPI की बाजार से बेरुखी17 दिन में निकाले ₹21000 करोड़... FPI की बाजार से बेरुखीFPI Inflow: अगस्त महीने में अब तक का रिकॉर्ड देखें तो विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की है.
और पढो »

आजमगढ़ से गोरखपुर जाना होगा आसान, इस रूट से घंटे भर में पूरा होगा सफरआजमगढ़ से गोरखपुर जाना होगा आसान, इस रूट से घंटे भर में पूरा होगा सफरGorakhpur Link Expressway: आजमगढ़ से गोरखपुर जाने के लिए लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है जिसके लिए वर्तमान हाईवे से लगभग 3 घंटे से अधिक का समय लगता है...
और पढो »



Render Time: 2026-04-09 08:26:55