भारतीय नौसेना का नया मल्टी-रोल स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशिल लंदन पहुंचा।
एएनआई, लंदन । भारतीय नौसेना का नवीनतम मल्टी-रोल स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशिल लंदन बंदरगाह पहुंचा। यहां इसका भव्य स्वागत किया गया। आईएनएस तुशिल को नौ दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में नौसेना में शामिल किया गया। भारत और ब्रिटेन की ओर से चार दिसंबर को नई दिल्ली में दूसरी टू प्लस टू विदेश और रक्षा वार्ता आयोजित करने के कुछ दिनों बाद यह यात्रा हुई है। तुशिल प्रोजेक्ट 1135.
6 का एक उन्नत क्रिवाक-3 क्लास फ्रिगेट है, जिसमें से छह पहले से ही सेवा में हैं। आईएनएस तुशिल इस श्रृंखला में सातवां है। 17 दिसंबर को रूस से हुआ था रवाना। एक्स पोस्ट में भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि आईएनएस तुशिल 17 दिसंबर को रूस के कलिनिनग्राद से भारत के लिए रवाना हुआ। जहाज के लौटने के दौरान मार्ग में मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ संयुक्त गश्त और समुद्री अभ्यास जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। एक्स पर एक पोस्ट में, भारतीय उच्चायोग ने कहा, '@HCI_London आईएनएस तुशिल का स्वागत करता है! लंदन भारतीय नौसेना के लेटेस्ट मल्टी रोल वाले स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशिल के लिए अपनी पहली परिचालन तैनाती पर पहला बंदरगाह कॉल है।' @HCI_London welcomes INS Tushil ! London is the first port of call for Indian Navy’s latest multi role stealth guided missile frigate INS Tushil on her maiden operational deployment.@indiannavy @IN_WesternFleet @VDoraiswami @sujitjoyghosh @MEAIndia @IndianDiplomacy pic.twitte
भारतीय नौसेना आईएनएस तुशिल लंदन स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट रक्षा वार्ता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
आईएनएस तुशिल रवाना: भारत की नौसेना हिंद महासागर में ताकत बढ़ाती हैभारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशिल रूसी शहर कलिनिनग्राद से भारत के लिए रवाना हो गया है।
और पढो »
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लंदन में भारतीय प्रवासियों का स्वागत कियामध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यूरोपीय देशों के दौरे पर हैं। लंदन पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उन्हें औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी की छह दिन की यात्रा पर भेजा गया है।
और पढो »
हिंद महासागर में अब चीन की खैर नहीं! INS तुशिल भारतीय नौसेना में शामिल; दुश्मन को तबाह करने की खूबियों से लैसरूस द्वारा निर्मित गाइडेड मिसाइल युद्धपोत आईएनएस तुशिल को सोमवार को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों की उपस्थिति में इस जहाज को रूस के तटीय शहर कैलिनिनग्राद में भारतीय नौसेना को सौंपा गया। आईएनएस तुशिल के आने से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की...
और पढो »
नए विश्व शतरंज चैंपियन बने गुकेश का चेन्नई में जोरदार स्वागतनए विश्व शतरंज चैंपियन बने गुकेश का चेन्नई में जोरदार स्वागत
और पढो »
INS Tushil: 9 दिसंबर को नौसेना में शामिल होगा भारत का नया जंगी जहाज तुशिलभारतीय नौसेना ने 6 दिसंबर 2024 को अपने नए जंगी जहाज आईएनएस तुशिल का क्रेस्ट जारी कर दिया. X हैंडल पर वीडियो के जरिए इस युद्धपोत का प्रतीक चिन्ह दिखाया गया है. यह जंगी जहाज रूस में बनाया जा रहा है. यह तलवार क्लास का स्टेल्थ फ्रिगेट हैं. 9 दिसंबर को इसे इंडियन नेवी को सौंपा जाएगा.
और पढो »
INS Tushil: समुद्र में दुश्मन की बैंड बजाने आ गया भारतीय नौसेना का नया योद्धा, आईएनएस तुशिल की 5 खासियतेंINS तुशिल, भारत को रूस से मिलने वाला पहला गाइडेड-मिसाइल युद्धपोत है. आईएनएस तुशिल, प्रोजेक्ट 1135.6 का एक एडवांस्ड क्रिवाक III श्रेणी का फ्रिगट है. भारतीय नौसेना पहले से ही छह ऐसे रूस में बने फ्रिगट ऑपरेट करती है.
और पढो »