India-US Deal: क्‍या स्‍मार्टफोन्‍स सस्‍ते हो जाएंगे? एक्‍सपर्ट ने बताया भारत के टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर में दिखेंगे कौन से बदलाव

India-US Trade Deal 2026 Tech Impact समाचार

India-US Deal: क्‍या स्‍मार्टफोन्‍स सस्‍ते हो जाएंगे? एक्‍सपर्ट ने बताया भारत के टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर में दिखेंगे कौन से बदलाव
Smartphone Price Drop After US-India DealIndia Semiconductor Ecosystem GrowthUS Tariff Cut On Indian Goods

भारत अमेर‍िका के बीच समझौते का देश के स्‍मार्टफोन और टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर पर क्‍या असर होगा, इस बारे में एनबीटी टेक से बेनक्‍यू इंड‍िया के मैनेज‍िंंग डायरेक्‍टर ने बात की। क्‍या बताया एक्‍सपर्ट ने, आइए जानते हैं।

भारत और अमेरिका के बीच हुए बड़े व्‍यापार समझौते के बाद यह सवाल पूछा जा रहा है कि इससे भारत के टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर में क्‍या बदलाव आएगा? क्‍या स्‍मार्टफोन्‍स सस्‍ते हो जाएंगे। इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और सेमीकंडक्‍टर के क्षेत्र में क्‍या बदलाव देखने को मिल सकता है? याद रहे कि अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया है। प्रमुख टेक एक्‍सपर्ट ने एनबीटी टेक से कहा है कि इस समझौते से देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर को बड़ा फायदा होगा। इससे भारतीय कंपनियां दुनिया भर में अपने कारोबार को बढ़ा सकेंगी।गैजेट्स के प्राइस तय करना होगा आसानBenQ इंडिया और साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, राजीव सिंह ने एनबीटी टेक को बताया है कि अमेरिका-भारत के बीच समझौते से देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर को बड़ा फायदा होगा। इससे भारतीय कंपनियां दुनिया भर में अपने कारोबार को बढ़ा सकेंगी और ज्यादा कॉम्पिटिटिव बन सकेंगी। खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर बनाने वाली कंपनियों के लिए यह एक अच्छा मौका है। कम टैरिफ से भारतीय टेक कंपनियों को दूसरे देशों में अपना सामान बेचना आसान होगा। इससे उनकी लागत कम होगी और वे विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर सकेंगी। डिस्प्ले और डिजिटल सॉल्यूशन बनाने वाली कंपनियों के लिए भी यह अच्छी खबर है। टैरिफ कम होने से वे अलग-अलग देशों से सामान आसानी से मंगा सकेंगी और अपने एक्सपोर्ट को बढ़ा सकेंगी। यह ऐसे समय में हो रहा है जब भारत सरकार सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, इस समझौते से किसी गैजेट की कीमत को तय करना आसान हो जाएगा। इससे फोन्‍स की कीमतों में कमी आ सकती है, लेकिन उसका फायदा भारतीय यूजर्स को मिलेगा या नहीं, अभी कहना जल्‍दबाजी होगी। घट सकती हैं स्‍मार्टफोन्‍स की कीमतेंयाद रखने वाली बात यह है कि भारत में स्‍मार्टफोन्‍स की मैन्‍युफैक्‍चरिंग लगातार बढ़ रही है। अमेरिका में अब मेड इन इंडिया आईफोन्‍स भेजे जा रहे हैं। अमेरिका-भारत के बीच डील होने से स्‍मार्टफोन और उससे जुड़े कॉम्‍पोनेंट्स बनाने वाली कंपनियों की चिंता कम होगी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और अमेरिका दोनों देशाें में स्‍मार्टफोन्‍स की कीमतें घट सकती हैं, लेकिन इसका असर बहुत जल्‍द दिखाई नहीं देगा। उसमें वक्‍त लग सकता है। सबसे ज्‍यादा फायदा ऐपल उठा सकती है। सेमीकंडक्‍टर के क्षेत्र में भी फायदारिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच हुई डील की टाइमिंग बहुत सही है। यह ऐसा समय है जब भारत अपने सेमीकंडक्‍टर और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इकोसिस्‍टम को मजबूत कर रहा है। आने वाले वक्‍त में भारत में चिप ड‍िजाइन, टेस्टिंग और उनकी मैन्‍युफैक्‍चरिंग को बढ़ावा मिल सकता है। अगर देश में ही मैन्‍युफैक्‍चरिंग होगी तो उससे भारत को भी कम कीमतों पर चीजें उपलब्‍ध होंगी। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका के साथ हुए समझौते के बाद भारत खुद को इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के क्षेत्र में और मजबूत बना सकता है। इससे भारत में ना सिर्फ मैन्‍युफैक्‍चरिंग बढ़ेगी बल्कि लोगों को काम भी मिलेगा। 6G के विकास में मिल सकती है मददरिपोर्टों में कहा जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ समझौता देश को टेलिकॉम के क्षेत्र में भी आगे लेकर जा सकता है। 6जी के डेवलपमेंट में तेजी आने की उम्‍मीद है। भारत स्‍वदेशी तकनीक के साथ-साथ अमेरिकी सहयोग भी पा सकेगा।.

भारत और अमेरिका के बीच हुए बड़े व्‍यापार समझौते के बाद यह सवाल पूछा जा रहा है कि इससे भारत के टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर में क्‍या बदलाव आएगा? क्‍या स्‍मार्टफोन्‍स सस्‍ते हो जाएंगे। इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और सेमीकंडक्‍टर के क्षेत्र में क्‍या बदलाव देखने को मिल सकता है? याद रहे कि अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया है। प्रमुख टेक एक्‍सपर्ट ने एनबीटी टेक से कहा है कि इस समझौते से देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर को बड़ा फायदा होगा। इससे भारतीय कंपनियां दुनिया भर में अपने कारोबार को बढ़ा सकेंगी।गैजेट्स के प्राइस तय करना होगा आसानBenQ इंडिया और साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, राजीव सिंह ने एनबीटी टेक को बताया है कि अमेरिका-भारत के बीच समझौते से देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर को बड़ा फायदा होगा। इससे भारतीय कंपनियां दुनिया भर में अपने कारोबार को बढ़ा सकेंगी और ज्यादा कॉम्पिटिटिव बन सकेंगी। खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर बनाने वाली कंपनियों के लिए यह एक अच्छा मौका है। कम टैरिफ से भारतीय टेक कंपनियों को दूसरे देशों में अपना सामान बेचना आसान होगा। इससे उनकी लागत कम होगी और वे विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर सकेंगी। डिस्प्ले और डिजिटल सॉल्यूशन बनाने वाली कंपनियों के लिए भी यह अच्छी खबर है। टैरिफ कम होने से वे अलग-अलग देशों से सामान आसानी से मंगा सकेंगी और अपने एक्सपोर्ट को बढ़ा सकेंगी। यह ऐसे समय में हो रहा है जब भारत सरकार सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, इस समझौते से किसी गैजेट की कीमत को तय करना आसान हो जाएगा। इससे फोन्‍स की कीमतों में कमी आ सकती है, लेकिन उसका फायदा भारतीय यूजर्स को मिलेगा या नहीं, अभी कहना जल्‍दबाजी होगी। घट सकती हैं स्‍मार्टफोन्‍स की कीमतेंयाद रखने वाली बात यह है कि भारत में स्‍मार्टफोन्‍स की मैन्‍युफैक्‍चरिंग लगातार बढ़ रही है। अमेरिका में अब मेड इन इंडिया आईफोन्‍स भेजे जा रहे हैं। अमेरिका-भारत के बीच डील होने से स्‍मार्टफोन और उससे जुड़े कॉम्‍पोनेंट्स बनाने वाली कंपनियों की चिंता कम होगी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और अमेरिका दोनों देशाें में स्‍मार्टफोन्‍स की कीमतें घट सकती हैं, लेकिन इसका असर बहुत जल्‍द दिखाई नहीं देगा। उसमें वक्‍त लग सकता है। सबसे ज्‍यादा फायदा ऐपल उठा सकती है। सेमीकंडक्‍टर के क्षेत्र में भी फायदारिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच हुई डील की टाइमिंग बहुत सही है। यह ऐसा समय है जब भारत अपने सेमीकंडक्‍टर और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इकोसिस्‍टम को मजबूत कर रहा है। आने वाले वक्‍त में भारत में चिप ड‍िजाइन, टेस्टिंग और उनकी मैन्‍युफैक्‍चरिंग को बढ़ावा मिल सकता है। अगर देश में ही मैन्‍युफैक्‍चरिंग होगी तो उससे भारत को भी कम कीमतों पर चीजें उपलब्‍ध होंगी। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका के साथ हुए समझौते के बाद भारत खुद को इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के क्षेत्र में और मजबूत बना सकता है। इससे भारत में ना सिर्फ मैन्‍युफैक्‍चरिंग बढ़ेगी बल्कि लोगों को काम भी मिलेगा। 6G के विकास में मिल सकती है मददरिपोर्टों में कहा जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ समझौता देश को टेलिकॉम के क्षेत्र में भी आगे लेकर जा सकता है। 6जी के डेवलपमेंट में तेजी आने की उम्‍मीद है। भारत स्‍वदेशी तकनीक के साथ-साथ अमेरिकी सहयोग भी पा सकेगा।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Smartphone Price Drop After US-India Deal India Semiconductor Ecosystem Growth US Tariff Cut On Indian Goods मेड इन इंडिया आईफोन एक्सपोर्ट भारत में 6G का विकास इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर टैक्स कटौती राजीव सिंह बेनक्यू इंडिया बयान

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

India-US Deal: टैरिफ हटाने पर कैसे झुका अमेरिका, हो गया खुलासा, एक्सपर्ट ने बताई भारत की बड़ी जीतIndia-US Deal: टैरिफ हटाने पर कैसे झुका अमेरिका, हो गया खुलासा, एक्सपर्ट ने बताई भारत की बड़ी जीतIndia US deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। भारत और अमेरिका के बीच इस ट्रेड डील पर दुनियाभर से प्रतिक्रिया आ रही है।
और पढो »

India US Trade Deal: शेयर बाजार में तूफानी तेजी के सिग्नल, India-US Deal के बाद टेक्सटाइल-फार्मा समेत इन शेयरों में आ सकता है उछालIndia US Trade Deal: शेयर बाजार में तूफानी तेजी के सिग्नल, India-US Deal के बाद टेक्सटाइल-फार्मा समेत इन शेयरों में आ सकता है उछालUS India Trade Deal Live Updates: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील डन हो गई है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे लेकर अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर बड़ा ऐलान करते हुए भारत पर लागू टैरिफ को घटाकर 18% करने की घोषणा की है.
और पढो »

India-US Trade Deal: अमेरिका ने भारत को दी टैरिफ में राहत, इन सेक्टर में होगा सबसे ज्यादा फायदाIndia-US Trade Deal: अमेरिका ने भारत को दी टैरिफ में राहत, इन सेक्टर में होगा सबसे ज्यादा फायदाIndia-US Trade Deal:
और पढो »

India-US Deal: असली 'डील मेकर' तो ये शख्स! जिसने पद संभालते ही 21 दिन में कर दिया खेलIndia-US Deal: असली 'डील मेकर' तो ये शख्स! जिसने पद संभालते ही 21 दिन में कर दिया खेलSergio Gor Big Role: सर्जियो गोर ने अमेरिकी राजदूत का पद 12 जनवरी 2026 को संभाला था. उन्होंने पद संभालते ही कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच सबकुछ 'All is Well' है. उनकी नियुक्ति के 21वें दिन ही भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर सहमति बन गई है.
और पढो »

India-US Deal पर अमेरिकी अखबारों ने क्या कहा? कुछ दे रहे वॉर्निंग तो कुछ ने बताया अनसुलझाIndia-US Deal पर अमेरिकी अखबारों ने क्या कहा? कुछ दे रहे वॉर्निंग तो कुछ ने बताया अनसुलझाIndia Us Trade Deal: भारत अमेरिका डील को लेकर वैसे तो अमेरिकी मीडिया ने बड़ा कदम बताया, हालांकि साथ में इस डील पर कई तरह के सवाल भी खड़े किए हैं. कुछ मीडिया संस्थानों ने अभी इसे अनसुलझा बताया है.
और पढो »

India-US Trade Deal: ট্রাম্প-মোদী বাণিজ্য চুক্তির জেরে ১০ গোল খেয়ে গেল চিন, বাংলাদেশ, পাকিস্তান! ভারত কীভাবে লাভবান...India-US Trade Deal: ট্রাম্প-মোদী বাণিজ্য চুক্তির জেরে ১০ গোল খেয়ে গেল চিন, বাংলাদেশ, পাকিস্তান! ভারত কীভাবে লাভবান...india US Trade Deal Gives India Advantage Over China Pakistan and Bangladesh
और पढो »



Render Time: 2026-04-18 23:58:11