पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच आज से टेस्ट सीरीज का आगाज हुआ। दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम WTC फाइनल 2025 खेलने की इच्छा रखती है। भारतीय टीम भी फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच आज से टेस्ट सीरीज का आगाज हुआ। दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। करीब 8 महीने बाद टेस्ट मैच खेल रही पाकिस्तान टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है। इस सीरीज से पाक टीम के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 अभियान की फिर से शुरुआत हुई। पाकिस्तान ने अब तक नहीं खेला WTC का फाइनल बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम WTC फाइनल 2025 खेलने की इच्छा रखती है। पाकिस्तान ने अब तक WTC का फाइनल नहीं खेला है।पहले दो फाइनल भारत-न्यूजीलैंड और भारत और ऑस्ट्रेलिया ने खेले थे। अगर पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंचती है तो उसकी टक्कर WTC 2025 के फाइनल में भारतीय टीम से हो सकती है। भारतीय टीम ने अभी तक 9 में से 6 मैच जीते हैं और टीम अंक तालिका में टॉप पर है। टॉप-2 टीमों के बीच ही फाइनल मैच खेला जाता है। WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकता है पाकिस्तान? पाकिस्तान ने 2023-25 WTC साइकिल में केवल 2 सीरीज खेली हैं और उसके 4 असाइनमेंट अभी बचे हैं। इनमें से 3 घरेलू मैदान पर हैं। पाकिस्तान टीम अभी 2 जीत, 3 हार और 36.
66 जीत प्रतिशत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। पाकिस्तान अभी बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज खेला रहा है। इसके बाद टीम इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी। साथ ही दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचने के प्रबल दावेदार हैं। ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान ने एक बार फिर हरभजन सिंह को उकसाया, भज्जी ने अपने जवाब से कर दी बोलती बंद भारत को जीतने हैं 5 टेस्ट मैच भारत को क्वालीफाई करने के लिए अपने 10 में से केवल 5 टेस्ट मैच जीतने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ही भारतीय टीम WTC के फाइनल में पहुंच सकती है। दूसरी ओर अगर अगर ऑस्ट्रेलिया टीम भारत को हरा देती है तो पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचे के लिए अपने बचे हुए सभी 9 टेस्ट जीतने होंगे। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ भी सीरीज खेलनी बाकी है। अगर पाकिस्तान अपने बचे हुए 9 टेस्ट मैच जीतता है तो उसका जीत प्रतिशत 77.38 होगा और टीम फाइनल में पहुंच सकती है। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच अगले साल WTC का फाइनल खेला जाता है तो दोनों टीमें 18 साल बाद टेस्ट में आमने-सामने होंगी। भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट मैच साल 2007 में खेला गया था। 2023-25 WTC साइकिल में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-0 से हार मिली है। इससे पहले पाक टीम ने श्रीलंका को 2-0 से हराया था। ये भी पढ़ें: PAK vs BAN 1st Test Live Score: पाकिस्तान का गिरा तीसरा विकेट, बिना खाता खोले ही बाबर आजम लौटे पवेलियन
WTC WTC Final 2023-25 WTC 2023-25 Ind Vs Pak Ind Vs Pak Test Ind Vs Pak WTC Final Pakistan Cricket Team World Test Championship World Test Championship 2023-25 WTC Final Ind Vs Pak WTC Final 2023-25 Ind Vs Pak भारत पाकिस्तान टेस्ट विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
विमेंस एशिया कप फाइनल आज IND Vs SL: दोनों टीमों का छठी बार फाइनल में होगा सामना, पिछले हर मुकाबले में भारत ...विमेंस एशिया कप 2024 का फाइनल मैच आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच डिटेल्स टूर्नामेंट- विमेंस एशिया कप, फाइनल तारीख- 28 जुलाई मैच- भारत Vs श्रीलंका टॉस- 2:30 PM, मैच स्टार्ट- 3:00 PM स्टेडियम- रंगिरी दांबुला स्टेडियम, श्रीलंका वेदर रिपोर्ट और मैचIndia Vs Sri Lanka (IND-W vs SL-W) Asia Cup Semifinal Match LIVE Score Today; Follow IND-W vs...
और पढो »
IND vs SL Pitch Report: तीसरे वनडे में बदलेगा कोलंबो की पिच का मिजाज? बल्लेबाज या गेंदबाज, जानें किसे मिलेगी मददIND vs SL Pitch Report: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच के दौरान पिच से बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसे मदद मिलेगी?
और पढो »
कराची में बिना दर्शकों के खेला जाएगा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैचकराची में बिना दर्शकों के खेला जाएगा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच
और पढो »
Pakistan vs Bangladesh Test: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच कराची टेस्ट में नहीं होंगे दर्शक... जानिए क्यों खाली स्टेडियम में होगा मुकाबलाPakistan vs Bangladesh Test: पाकिस्तान-बांग्लादेश टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला 21 अगस्त को रावलपिंडी में होगा. आखिरी यानी दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा. यह मुकाबला कराची के मैदान पर होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बयान जारी कर कहा कि दूसरा टेस्ट मैच बगैर दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा.
और पढो »
टेस्ट क्रिकेट के 150 साल : मेलबर्न में इस दिन ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा ऐतिहासिक मैचटेस्ट क्रिकेट के 150 साल : मेलबर्न में इस दिन ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा ऐतिहासिक मैच
और पढो »
एक मैच तो करा नहीं पा रहे हैं Champions Trophy कराएंगे, पाकिस्तान की फिर खुल गई पोलपाकिस्तान vs बांग्लादेश का यह दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच कराची में होना था, लेकिन इस मैच को कराची से रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया है.
और पढो »
