लद्दाख में आइस हॉकी लीग का वैश्विक लक्ष्य

खेल समाचार

लद्दाख में आइस हॉकी लीग का वैश्विक लक्ष्य
आइस हॉकी लीगलद्दाखरॉयल एनफील्ड
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 54 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

लद्दाख में आइस हॉकी लीग का दूसरा सीजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है और अब तीसरे सीजन की तैयारी शुरू हो रही है। लीग के आयोजकों का लक्ष्य इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने का है।

लद्दाख में आइस हॉकी लीग का दूसरा सीजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है और अब तीसरे सीजन की तैयारी शुरू हो रही है। पिछले सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन कांग सिंग्स 5-2 से जीत हासिल कर खिताब को अपने पास बरकरार रखे। इस देश के दूरस्थ इलाके में आयोजित लीग के लिए उत्साह देखने को मिला। यही कारण है कि रॉयल एनफील्ड के सोशल मिशन के डायरेक्टर विज्ञात सिंह इसे सिर्फ लद्दाख तक ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर ले जाने का लक्ष्य रखते हैं। आइस हॉकी लीग के इस शानदार आयोजन के बाद विज्ञात सिंह ने एनबीटी स्पोर्ट्स से खास

बातचीत की। विज्ञात सिंह आइस हॉकी लीग को लेकर मानते हैं कि यह लद्दाख जैसे क्षेत्रों में अलग-अलग समुदायों को एक साथ लाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा, 'हम लद्दाख जैसे दूरस्थ इलाकों में इस तरह के सर्दियों के खेलों का आयोजन करके यहां के लोगों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं और हमें इसमें सफलता मिल रही है।' विज्ञात सिंह ने कहा, 'हम आइस हॉकी लीग को वैश्विक स्तर पर ले जाना चाहते हैं। लद्दाख के अलावा हिमाचल और अरुणाचल जैसे क्षेत्रों का वातावरण आइस हॉकी के लिए अनुकूल है, लेकिन हम इसे उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कृत्रिम घेरे के माध्यम से पहुंचाना चाहते हैं। हालांकि, फिलहाल हमारा पूरा ध्यान हिमालयन क्षेत्र पर ही है। आगे भविष्य में इसे अन्य राज्यों में ले जाने का काम किया जाएगा।'विज्ञात सिंह ने आइस हॉकी लीग में सरकार की भागीदारी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'आइस हॉकी लीग के आयोजन में सरकार और यहां के प्रशासन से हमें पूरा सहयोग मिला है। यही कारण है कि लीग में कई ऐसे खिलाड़ी ने हिस्सा लिया जो भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं। इसी तरह का सहयोग मिलता रहा तो हम सर्दियों के ओलंपिक तक अपनी पहुंच बना सकते हैं।'

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

आइस हॉकी लीग लद्दाख रॉयल एनफील्ड विज्ञात सिंह सर्दियों के खेल वैश्विक आयोजन

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कांग सिंग्स ने आइस हॉकी लीग सीजन 2 का खिताब बचायाकांग सिंग्स ने आइस हॉकी लीग सीजन 2 का खिताब बचायालेह में आयोजित आइस हॉकी लीग सीजन 2 के रोमांचक फाइनल में गत चैंपियन कांग सिंग्स ने 5-2 से जीत हासिल की और अपना खिताब बचाया।
और पढो »

मैरीयल स्पामो ने रोमांचक वापसी के साथ जीता आइस हॉकी लीग में महिला वर्ग का खिताबमैरीयल स्पामो ने रोमांचक वापसी के साथ जीता आइस हॉकी लीग में महिला वर्ग का खिताबआइस हॉकी लीग के दूसरे सीजन में महिला फाइनल में मैरीयल स्पामो ने दमदार खेल दिखाते हुए खिताब को अपने नाम कर लिया। मैच में कप्तान दमा चोरोल शानदार हैट्रिक गोल दागकर कमाल कर दिया।
और पढो »

आइस हॉकी लीग: चांगटन शांस ने शानदार शुरुआत कीआइस हॉकी लीग: चांगटन शांस ने शानदार शुरुआत कीचांगटन शांस ने पुरीग वारियर्स को 3-2 से हराकर आइस हॉकी लीग में शानदार शुरुआत की। कांग सिंग ने शाकर चिक्टन रॉयल्स को 6-0 से हराया और शम वुल्व्स ने जांस्कर चाडर टैमर्स को 4-0 से हराया।
और पढो »

हरिद्वार में हॉकी कोच से दुष्कर्म मामलाहरिद्वार में हॉकी कोच से दुष्कर्म मामलाहरिद्वार में एक हॉकी कोच पर नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म का आरोप है।
और पढो »

हॉकी इंडिया ने प्रो लीग भुवनेश्वर चरण के लिए 24 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कीहॉकी इंडिया ने प्रो लीग भुवनेश्वर चरण के लिए 24 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कीहॉकी इंडिया ने प्रो लीग भुवनेश्वर चरण के लिए 24 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की
और पढो »

जर्मनी ने उत्सर्जन लक्ष्य हासिल किया, लेकिन यूरोपीय लक्ष्य से पीछेजर्मनी ने उत्सर्जन लक्ष्य हासिल किया, लेकिन यूरोपीय लक्ष्य से पीछेजर्मनी ने ग्रीनहाउस गैसों में कटौती का अपना 2024 का राष्ट्रीय लक्ष्य हासिल कर लिया है, लेकिन यूरोपीय संघ के लक्ष्य से पीछे रह गया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 04:43:00