क्या है ये तीन हरे गुंबद वाली इमारत, जहां राष्ट्रगान बजाकर पीएम मोदी का हुआ स्वागत; मुगलों से क्या है संबंध?

PM Modi Malaysia Visit समाचार

क्या है ये तीन हरे गुंबद वाली इमारत, जहां राष्ट्रगान बजाकर पीएम मोदी का हुआ स्वागत; मुगलों से क्या है संबंध?
Perdana Putra BuildingThree Green Domes PutrajayaPM Modi Ceremonial Welcome Malaysia

PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया दौरे पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इन तस्वीरों में पीएम मोदी के साथ ही चर्चा उस इमारत की हो रही है जिसके सामने खड़े होकर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर पहुंचे हुए हैं. आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है. मलेशिया की धरती पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ. पीएम मोदी के स्वागत की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

मलेशिया के परदाना पुत्र के प्रांगण में जब भारतीय राष्ट्रगान की धुन गूंजी तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. मलेशिया के प्रधानमंत्री कार्यालय परदाना पुत्र में हुए स्वागत समारोह के दौरान जब राष्ट्रगान गूंजा तो पीएम मोदी के पीछे दिखाई दी एक ऐसी संरचना जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया तीन हरे गुंबदों वाली एक भव्य इमारत. Sekilas suasana daripada majlis sambutan rasmi di Perdana Putra, Putrajaya. India dan Malaysia terus memperkukuh kerjasama yang berakar umbi dalam kepercayaan, persahabatan dan aspirasi bersama.@anwaribrahim pic.twitter.com8COc0j6lkN — Narendra Modi February 8, 2026 क्या है यह तीन हरे गुंबद वाली इमारत? जिस इमारत के सामने पीएम मोदी का स्वागत हुआ उसे परदाना पुत्र कहते हैं. यह मलेशिया के प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यालय. कुआलालंपुर से कुछ दूर स्थित पुत्रजया शहर में बनी यह इमारत मलेशिया की प्रशासनिक शक्ति का भी सेंटर है. लेकिन इसकी चर्चा इसकी शक्ति से ज्यादा इसकी वास्तुकला के लिए हो रही है. आइए जानते हैं क्यों मुगल डिजाइन का प्रभाव इस इमारत को देखते ही भारत के ताजमहल या हुमायूं के मकबरे जैसे मुगल स्मारकों की याद लोगों के मन में तुरंत आ रही है. इसके ऊंचे स्तंभ और मेहराब इंडो-इस्लामिक शैली से प्रेरित हैं. इस इमारत का सबसे खास आकर्षण इसके हरे गुंबद हैं. मुख्य गुंबद के बारे में कहा जाता है कि यह केडाह प्रांत की मशहूर जाहिर मस्जिद के गुंबद के जैसे ही है. बता दें कि जाहिर मस्जिद को दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में शामिल किया जाता है. ये भी पढे़ंः ट्रंप का दावा vs भारत की चुप्पी! क्या वाकई रूस से तेल खरीदना बंद करेगा इंडिया... विश्वास और मित्रता का नया अध्याय खास बात यह रही कि इन गुंबदों की डिजाइन मुगल स्थापत्य कला की याद दिलाती है. यही वजह है कि कई विशेषज्ञ इसे सनातन स्थापत्य संकेतों और सूफी कला के मेल के रूप में देख रहे हैं. पीएम मोदी का यहां स्वागत होना केवल एक कूटनीतिक प्रोटोकॉल नहीं है. बल्कि भारत और मलेशिया के बीच विश्वास, मित्रता का भी प्रतीक है. तीन हरे गुंबदों वाली यह संरचना उस साझा विरासत का प्रतीक बनकर उभरी जहां सूफी परंपरा की भावना और सनातन की सोच एक साथ नजर आती है. जिस तरह इस इमारत की जड़ों में प्राचीन वास्तुकला और आधुनिक प्रशासन का मेल है, ठीक उसी तरह भारत और मलेशिया के संबंध भी प्राचीन व्यापारिक रिश्तों से निकलकर आज डिजिटल इकोनॉमी और रक्षा सहयोग तक पहुंच गए हैं. ये भी पढ़ेंः साथ मिलकर लड़ेंगे आतंकवाद की लड़ाई...मलेशिया में PM मोदी ने बताई दोस्ती की परिभाषा

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

Perdana Putra Building Three Green Domes Putrajaya PM Modi Ceremonial Welcome Malaysia Architecture Of Perdana Putra Indo-Islamic Style Malaysia PM Modi Guard Of Honour Sanatan And Sufism Influence Malaysia PM Office Putrajaya मलेशिया पीएम मोदी दौरा परदाना पुत्र मलेशिया तीन हरे गुंबद वाली इमारत पीएम मोदी का मलेशिया में स्वागत सनातन और सूफिज्म संगम पुत्रजया मलेशिया मुगल वास्तुकला मलेशिया जाहिर मस्जिद मलेशिया भारत मलेशिया संबंध 2026

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

PM Modi Brazil Visit: G20 Summit 2024 में कुछ यूं मिले PM Modi और Giorgia MeloniPM Modi Brazil Visit: G20 Summit 2024 में कुछ यूं मिले PM Modi और Giorgia MeloniPM Modi In Brazil: G20 Summit 2024 में कुछ यूं मिले PM Modi और Giorgia Meloni | Rio De Janeiro | Brazil | PM Modi Brazil Visit
और पढो »

PM Modi Thailand Visit: अगले महीने थाईलैंड की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, BIMSTEC शिखर सम्मेलन होंगे शामिलPM Modi Thailand Visit: अगले महीने थाईलैंड की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, BIMSTEC शिखर सम्मेलन होंगे शामिलPM Modi Thailand Visit: PM Modi may visit Thailand next month, will attend BIMSTEC summit । अगले महीने थाईलैंड की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, BIMSTEC शिखर सम्मेलन होंगे शामिल । देश
और पढो »

PM Modi UK Visit: लंदन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहरPM Modi UK Visit: लंदन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहरPM Modi UK Visit: लंदन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर PM Modi UK Visit today UK PM Keir Starmer News in hindi
और पढो »

PM Modi Japan Visit: जापान में पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन में किया सफर, जापानी प्रधानमंत्री भी थे साथPM Modi Japan Visit: जापान में पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन में किया सफर, जापानी प्रधानमंत्री भी थे साथPM Modi Japan Visit: जापान में पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन में किया सफर, जापानी प्रधानमंत्री भी थे साथ PM Modi Bullet Train journey With Japanese PM during Japan Visit
और पढो »

PM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम अनवर इब्राहिम ने किया स्वागतPM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम अनवर इब्राहिम ने किया स्वागतमलयेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत उनके मलयेशियाई समकक्ष पीएम अनवर इब्राहिम ने किया। प्रधानमंत्री का स्वागत करने एयरपोर्ट गए इब्राहिम के साथ तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने
और पढो »

PM Modi Malaysia Visit: 'भारत और मलयेशिया की साझेदारी ऐतिहासिक', द्विपक्षीय वार्ता में बोले पीएम मोदीPM Modi Malaysia Visit: 'भारत और मलयेशिया की साझेदारी ऐतिहासिक', द्विपक्षीय वार्ता में बोले पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मलयेशिया की प्रशासनिक राजधानी पुत्रजाया के पर्दाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका
और पढो »



Render Time: 2026-04-21 13:34:46