Asteroids Near Earth: धरती से टकराने वाले एस्टेरॉयड बहुत ही दुर्लभ होते हैं. नासा के मुताबिक कार जितने आकार के उल्कापिंड साल में एक बार धरती से टकराते हैं. जबकि फुटबॉल मैदान जितने बड़े एस्टेरॉयड लगभग हर 2000 साल में पास से गुजरते हैं.
Asteroids Near Earth : धरती से टकराने वाले एस्टेरॉयड बहुत ही दुर्लभ होते हैं. नासा के मुताबिक कार जितने आकार के उल्कापिंड साल में एक बार धरती से टकराते हैं. जबकि फुटबॉल मैदान जितने बड़े एस्टेरॉयड लगभग हर 2000 साल में पास से गुजरते हैं.
इतनी गर्मी में भी नहीं पी रहे पानी, काम के चक्कर में नहीं रहता याद? हाइड्रेट रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्सजून में ग्रहों का बड़ा उलटफेर, इन 5 राशि वालों की अचानक पलटेगी किस्मत, चमकेगा कारोबारटीवी एंकर से सुपरस्टार बनी वो हसीना, जिसने अपने दौर में लगा दी थी हिट फिल्मों की लाइन, महज 31 की उम्र में छोड़ गईं दुनिया: अंतरिक्ष की दुनिया जितनी आकर्षक है उतनी ही चौंकाने वाली भी है. इसी कड़ी में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अलर्ट दिया है कि आने वाले दिनों में चार विशाल एस्टेरॉयड यानि कि अंतरिक्ष चट्टानें धरती के पास से गुजरेंगे. हालांकि यह भी बताया गया कि इनसे किसी तरह का खतरा नहीं है. NASA की रिपोर्ट के मुताबिक 23 से 25 मई 2025 के बीच ये एस्टेरॉयड धरती के बेहद करीब आएंगे. इनमें सबसे बड़ा एस्टेरॉयड 387746 है. जो लगभग 1100 फीट लंबा है. यानी एक स्टेडियम जितना बड़ा है.नासा की रिपोर्ट के मुताबिक 23 मई को सबसे पहले 2025 KC नाम का एस्टेरॉयड धरती से करीब 6.36 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा. ये आकार में एक घर जितना है. इसके बाद 24 मई को दो एस्टेरॉयड 2025 KL और 2003 MH4 धरती के नजदीक आएंगे. KL करीब 19.10 लाख किलोमीटर और MH4 लगभग 41.5 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेंगे. अंत में 25 मई को 2025 KM नाम का एस्टेरॉयड 9.6 लाख किलोमीटर की दूरी से धरती के पास से जाएगा.एस्टेरॉयड वो पत्थरनुमा पिंड होते हैं जो सूरज की परिक्रमा करते हैं. अधिकतर एस्टेरॉयड मंगल और बृहस्पति के बीच मौजूद 'एस्टेरॉयड बेल्ट' में पाए जाते हैं. हालांकि ये अक्सर धरती के पास से गुजरते हैं. लेकिन अधिकतर नुकसान नहीं पहुंचाते. NASA और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां ऐसे एस्टेरॉयड्स पर लगातार नजर रखती हैं ताकि समय रहते किसी खतरे को पहचाना जा सके. धरती से टकराने वाले एस्टेरॉयड बहुत ही दुर्लभ होते हैं. नासा के मुताबिक कार जितने आकार के उल्कापिंड साल में एक बार धरती से टकराते हैं. जबकि फुटबॉल मैदान जितने बड़े एस्टेरॉयड लगभग हर 2000 साल में पास से गुजरते हैं. अधिकतर एस्टेरॉयड या तो समंदर में गिरते हैं या फिर खाली जगहों पर. इस बार जो घटना होने वाली है उसमें भी कुछ ऐसा ही होने वाला है.#breakingnews
NASA Asteroid Alert 2003 MH4 Asteroid Asteroid Flyby May 2025 Planetary Defense NASA धरती के पास एस्टेरॉयड नासा की चेतावनी स्टेडियम जितना बड़ा एस्टेरॉयड
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
26 से 30 अप्रैल तक आसमान से बरसेगी आफत. IMD ने जारी किया येलो अलर्टबच के रहना रे बाबा! 26 से 30 अप्रैल तक आसमान से बरसेगी आफत, तेज आंधी और बारिश का जारी हुआ अलर्ट
और पढो »
यूपी के 20 जिलों में होगी झमाझम बारिश, 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएंUP Weather Today: यूपी के 20 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
और पढो »
सावधान! यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट, 22 जिलों में बारिश की चेतावनीUP Weather Today: सावधान! यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट, 22 जिलों में बारिश की चेतावनी, 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
और पढो »
सावधान! यूपी के 75 जिलों में आज बरसेंगे बादल, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएंUP Weather Today: आंधी-तूफान... यूपी के 75 जिलों में आज बरसेंगे बादल, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट
और पढो »
भारत-यूके के बीच व्यापार समझौते पर तेजी से आगे बढ़ रही बातचीत, पीयूष गोयल ने सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स की सराहना कीभारत-यूके के बीच व्यापार समझौते पर तेजी से आगे बढ़ रही बातचीत, पीयूष गोयल ने सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स की सराहना की
और पढो »
पटना, गया सहित इन जिलों में मूसलाधार बारिश, आज से सताएगी गर्मीBihar Weather Report: बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा, IMD का येलो अलर्ट
और पढो »
