Beyond the Breaking News

Health and Fitness: सेहतमंद इंसान को भी आ सकता है स्ट्रोक, सेफ रहना है तो ये कारण जान लें

Heart Attack समाचार

Health and Fitness: सेहतमंद इंसान को भी आ सकता है स्ट्रोक, सेफ रहना है तो ये कारण जान लें
StrokeBrainLiver

Health and Fitness: हार्ट अटैक की तरह स्ट्रोक भी अचानक आने वाली एक जानलेवा मेडिकल इमरजेंसी है. हार्ट अटैक में अक्सर सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखते हैं. वहीं, स्ट्रोक में हाथ-पैर में कमजोरी, बोलने में कठिनाई और देखने में परेशानी जैसे संकेत नजर आते हैं.

कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति पूरी तरह फिट होता है और किसी भी दिक्कत के बावजूद स्ट्रोक जैसी कोई बड़ी मेडिकल कंडीशन सामने आ जाती है. हो सकता है कि आप सब कुछ ठीक कर रहे हों या शायद आपको ऐसा लग रहा हो लेकिन फिर भी आप पर खतरा मंडरा रहा है.

इससे बचने के लिए छिपे हुए कारणों को जानना जरूरी है जिन पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता है. अंग्रेजी वेबसाइट 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ बातचीत में पटियाला के मणिपाल अस्पताल में सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट कंसेल्टेंट डॉ. सतवंत सचदेवा ने बताया कि कुछ छिपे हुए फैक्टर्स हैं जो हेल्दी दिखने वाले व्यक्तियों में भी स्ट्रोक के जोखिम को चुपचाप बढ़ा देते हैं.स्ट्रोक क्या है और कैसे आता हैइसके बारे में उन्होंने कहा, 'स्ट्रोक तब होता है जब दिमाग में ब्लड फ्लो बाधित होता है जिससे दिमाग को जरूरी ऑक्सिजन और कई जरूरी पोषक तत्वों की मात्रा मिलना कम हो जाती है.'स्ट्रोक के क्या लक्षण होते हैंचेहरे का लटकनाशरीर के एक हिस्से का अचानक सुन्न पड़ता या कमजोरीबोलने में कठिनाई अचानक और तेज सिरदर्दचक्कर आना या संतुलन खोनादेखने में परेशानीस्ट्रोक के कारणन्यूरोलॉजिस्ट ने आगे कहा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज स्ट्रोक के दो सामान्य कारण हैं लेकिन तनाव, डिहाइड्रेशन और जेनेटिक फैक्टर्स जैसे छिपे हुए कारण भी इसे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं जो चुपचाप शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बिना किसी चेतावनी के व्यक्ति को स्ट्रोक की ओर धकेल सकते हैं. Advertisement तनाव बढ़ा सकता है स्ट्रोक का रिस्कडॉ. सचदेवा ने बताया, 'लॉन्ग टर्म तनाव और नींद की कमी कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ाते हैं जो ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है. जब आप नियमित रूप से तनावग्रस्त रहते हैं तो आपका शरीर तनाव की स्थिति में रहता है, तनाव हार्मोन, कोर्टिसोल का उत्पादन करता है जो आपकी ब्लड वेसल्स को कमजोर करता है जिससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और परिणामस्वरूप स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है.'शरीर में पानी की कमी खतरनाकउन्होंने आगे कहा कि दूसरा बड़ा फैक्टर है डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी. जैसे ही आप डिहाड्रेट होते हैं, खून गाढ़ा हो जाता है और शरीर में थक्के जमने लगते हैं. डॉ. सचदेवा के अनुसार, धूम्रपान, क्रैश डाइटिंग या अत्यधिक व्यायाम जैसी अनहेल्दी आदतें भी स्ट्रोक का कारण बन सकती हैं.स्ट्रोक से बचाव के ये तरीके जरूर अपनाएंजीवनशैली में कुछ आसान बदलावों की मदद से स्ट्रोक को रोका जा सकता है. हेल्दी रक्त प्रवाह बनाए रखने के लिए दिन भर पर्याप्त पानी पिएं.दिल में कोई दिक्कत ना हो रही है, इसकी जांच के लिए नियमित जांच करवाएंअगर आपके परिवार में स्ट्रोक या परिवार में किसी को ब्लड क्लॉट्स जमने की समस्या रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें और उनसे सलाह ले.धूम्रपान, शराब और क्रैश डाइटिंग से बचें. इसके बजाय संतुलित पौष्टिक भोजन और रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करें.हर दिन कम से कम 30 मिनट की मीडियम इंटेसिटी की फिजिकल एक्टिविटी ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में मदद करती हैं.---- समाप्त ----

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

Stroke Brain Liver Kidney Health Weight Loss Fitness Skin Anti Aging Stroke Causes Stroke Symptoms Stroke Treatment स्ट्रोक स्ट्रोक क्यों होता है स्ट्रोक क्या है स्ट्रोक के कारण और इलाज बचाव लिवर हार्ट दिल किडनी

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Health Tips: कच्चा प्याज स्वाद के साथ ही खराब कर सकता है सेहत, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?Health Tips: कच्चा प्याज स्वाद के साथ ही खराब कर सकता है सेहत, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य Health Tips: कच्चा प्याज सेहत के लिए फायदेमंद तो होता है लेकिन कई तरह की दिक्कतें खड़ी कर सकता है जिसका सीधा असर आपके हेल्थ पर पड़ सकता है.
और पढो »

Health and Fitness: अपने पार्टनर से अलग बिस्तर पर सो रहे लोग, हैरान कर देगी वजहHealth and Fitness: अपने पार्टनर से अलग बिस्तर पर सो रहे लोग, हैरान कर देगी वजहHealth and Fitness: क्या आपने कभी सोचा है कि अपने पार्टनर के साथ सोने से आपकी नींद डिस्टर्ब होती है. यूरोप में कुछ जगहों पर स्लीप डिवोर्स नामक ट्रेंड चल रहा है जिसमें कपल्स अपनी नींद की गुणवत्ता को अच्छा बनाए रखने के लिए अलग-अलग सोते हैं. हालांकि ताइवान में हुई रिसर्च बताती है कि यह ट्रेंड आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है.
और पढो »

Health and Fitness: सलमान की हीरोइन भाग्यश्री जैसी फिट बॉडी चाहिए, पीना शुरू करें ये ड्रिंकHealth and Fitness: सलमान की हीरोइन भाग्यश्री जैसी फिट बॉडी चाहिए, पीना शुरू करें ये ड्रिंकHealth and Fitness of Bhagyashree: भाग्यश्री अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खाने-पीने और फिटनेस के टिप्स शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि कैसे साधारण कॉफी को आप एक पावर ड्रिंक में बदल सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं.
और पढो »

हाई BP को कहो बाय-बाय... डेली करें ये 5 योगासन, डॉक्टर भी रह जाएंगे हैरान!हाई BP को कहो बाय-बाय... डेली करें ये 5 योगासन, डॉक्टर भी रह जाएंगे हैरान!Health Tips: हाई बीपी को कहो बाय-बाय... सिर्फ डेली करें ये 5 योगासन, डॉक्टर भी रह जाएंगे हैरान!
और पढो »

Health and Fitness: क्या होगा अगर आप एक महीने तक हर दिन भीगे हुए बादाम खाएंगे, डॉक्टर ने दिया जवाबHealth and Fitness: क्या होगा अगर आप एक महीने तक हर दिन भीगे हुए बादाम खाएंगे, डॉक्टर ने दिया जवाबHealth and Fitness: बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है कि एक महीने तक लगातार भीगे बादाम खाने से आपके शरीर में क्या बदलाव आ सकते हैं.
और पढो »

संजय राऊतांच्या प्रकृतीत गंभीर स्वरुपाचा बिघाड, गर्दीत मिसळण्यावर निर्बंध; स्वत: दिली माहिती!संजय राऊतांच्या प्रकृतीत गंभीर स्वरुपाचा बिघाड, गर्दीत मिसळण्यावर निर्बंध; स्वत: दिली माहिती!Sanjay Rauts health Update:संजय राऊतांच्या प्रकृतीत गंभीर स्वरुपाचा बिघाड झालाय.
और पढो »



Render Time: 2026-06-02 23:48:14