SSB Constable Vacancy 2026: सशस्त्र सीमा बल ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर की भर्ती घोषित की है। भर्ती का विज्ञापन रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन भी जल्द ही शुरू होने वाले हैं। देखें इसमें कौन अप्लाई कर सकता है?
SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 : सशस्त्र सीमा बल में भर्ती होना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। एसएसबी ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर की भर्ती निकाली है। कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के पद वेटरनरी, गार्डनर, टेलर, धोबी, नाई, वेटर समेत विभिन्न ट्रेड्स के लिए निकाले गए हैं। कुल 800 से ज्यादा पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एसएसबी अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssb.
gov.in पर शुरू करने वाला है। सशस्त्र सीमा बल भारत की एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जो मुख्य रूप से भारत की नेपाल और भूटान से लगने वाली सीमाओं की सुरक्षा करता है। इस भर्ती के जरिए युवाओं को इसी बल में सेवा देने का मौका मिल रहा है। कैंडिडेट्स इसके लिए ऑनलाइन 21 मार्च से फॉर्म भर सकेंगे। SSB कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर भर्ती 2026 पद का नाम कुल रिक्तियां कॉन्स्टेबल 34 कॉन्स्टेबल ड्राइवर 553 कॉन्स्टेबल गार्डनर 41 कॉन्स्टेबल 05 कॉन्स्टेबल 25 कॉन्स्टेबल 41 कॉन्स्टेबल 74 कॉन्स्टेबल 43 कॉन्स्टेबल 03 कॉन्स्टेबल 07 कॉन्स्टेबल 01 कुल 827 SSB कॉन्स्टेबल ट्रेडसमैन के लिए योग्यता क्या चाहिए?सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। कॉन्स्टेबल वेटरनरी के लिए 10वीं के साथ एक साल का अनुभव होना चाहिए। कॉन्स्टेबल ड्राइवर के लिए 10वीं पास के साथ वैलिड हैवी व्हीकल ड्राइवर का लाइसेंस हासिल किया हो। गार्डनर, वॉटर कैरिज, मोची, टेलर, धोबी, नाई और वेटर के लिए 10वीं के साथ एक साल का आईटीआई किया हो या वोकेशनल इंस्टीट्यूट से एक साल का अनुभव होना चाहिए या दो साल का डिप्लोमा और ट्रेड टेस्ट पास किया हो। कॉन्स्टेबल कारपेंटर के लिए 10वीं के पास 2 साल का अनुभव 1 साल का आईटीआई या वोकेशनल के साथ 2 साल का डिप्लोमा और ट्रेड टेस्ट पास किया हो। कॉन्स्टेबल नर्सिंग के लिए 10वीं के साथ फर्स्ट एड सर्टिफिकेट किया हो और 1 साल का अनुभव होना चाहिए। योग्यता संबंधित ये जानकारी कैंडिडेट्स भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।एसएसबी कॉन्स्टेबस के लिए उम्र कितनी हो? आयुसीमा: न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तक हो। वहीं अधिकतम उम्र पोस्टवाइज 23-27 वर्ष तक तय की गई है। अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। दौड़: पुरुषों को 4.8 किमी की दौड़ 24 मिनट में लगानी होगी। वहीं महिलाओं को 2.4 किमी की रनिंग के लिए 18 मिनट की दिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया: पीईटी और पीएसटी, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्किल टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन, रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन, फाइनल सेलेक्शन आदि चरणों के जरिए चयन किया जाएगा। सैलरी: लेवल-03 ₹21700-69100 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन:SSB Constable Tradesman Driver Recruitment 2026 Notification PDFइस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म लिंक एक्टिव होने के बाद कोशिश करें कि आप सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ बिना ज्यादा देरी के आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। लास्ट डेट नजदीक आने का इंतजार ना करें।
Ssb Constable Tradesman Bharti 2026 10Th Pass Jobs 2026 Ssb Constable Driver Salary Ssb Constable Tradesman Eligibility Iti 10Th Pass Govt Job एसएसबी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 नोटिफिकेशन एसएसबी कांस्टेबल का वेतन कितना है? एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 योग्यता सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RRB ALP Bharti 2026: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की 11000+ भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, नोट करें डेट्सRailway ALP Bharti 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट की 11 हजार से ज्यादा पदों पर नई भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें आवेदन का संभावित शेड्यूल बताया गया है।
Read more »
IGNOU जून टीईई 2026 आवेदन शुरू: बिना विलंब शुल्क के 10 अप्रैल तक करें भरें फॉर्मइग्नू ने जून 2026 की टर्म एंड परीक्षा TEE के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र ignou.ac.in पर 10 अप्रैल, 2026 तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भर सकते हैं।
Read more »
Bihar Rajyasabha Election 2026: एनडीए का क्लीन स्वीप, सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीतBihar Rajyasabha Election 2026: बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव 2026 में सत्तारूढ़ एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सभी पांच सीटों पर कब्जा कर लिया.
Read more »
Rajaysabha Elections Result 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों पर क्या रहा परिणाम, यहां देखेंRajaysabha Elections Result 2026: देश के 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए सोमवार को चुनाव कराए गए. इनमें से सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए
Read more »
IPL 2026: इस सीजन तिकड़ी की धार बनाएगी पंजाब को 'किंग'! रनर्स अप के बॉलिंग अटैक के सामने बड़े-बड़े हो सकते हैं फेलPunjab Kings, IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की गेंदबाज कमाल कर सकते हैं। खासकर अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।
Read more »
West Bengal Elections 2026: ममता बनर्जी की ‘सियासी सर्जिकल स्ट्राइक’, 74 विधायकों के काट दिए नामWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पहली उम्मीदवार सूची ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है.
Read more »
