आपने अक्सर यह चीज नोटिस की होगी कि जब भी आप दोपहर में खाना खाने के लिए जाते है. तो आपको खाना खाने के बाद ही नींद और जमाई आनी शुरु हो जाती है. आइए आपको इसके पीछे का कारण बताते है. लाइफ़स्टाइल
खाना हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा जरूरी है. खाना खाने से हमारे शरीर को न्यूट्रिशियन मिलता है और इससे हमारे शरीर का सिस्टम सही रहता है. लेकिन अक्सर आपने महसूस किया होगा कि जब आप अपना मनपसंद खाना खाते हैं, तो उसे खाने के बाद दोपहर को आपको नींद और जमाई आने लगती है.
खाना खाते ही लोग सोने का बहाना खोजने लगते हैं. चाहे घर हो या ऑफिस अगर खाने के बाद तेज नींद आती है तो फिर सब्र नहीं होता है और मन सोने की जगह तलाशने लगता है. अब सवाल यह है कि आखिर खाने में ऐसा क्या होता है जिससे तुरंत नशा सा होने लगता है. Advertismentथका हुआ और स्लीपी महसूस रिपोर्ट के मुताबिक खाने के बाद थका हुआ और स्लीपी महसूस करना कॉमन होता है. आमतौर पर यह किसी बीमारी का संकेत नहीं है, बल्कि कॉमन बात है.कई सारे फूड्स में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे लोगों को नींद आने लगती है. खाने के समय भी लोग थका हुआ महसूस कर सकते हैं. एनर्जी का लेवल कम दरअसल खाने के बाद लोगों के शरीर में एनर्जी का लेवल कम होने लगता है, इसे प्रोस्टप्रांडियल सोमनोलेंस कहा जाता है. यह शरीर की नेचुरल प्रोसेस होती है. जिससे नींद आने लगती है. कई रिसर्च की मानें तो प्रोटीन और अन्य कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाना खाने के बाद ज्यादा नींद आना कॉमन होता है. कुछ रिसर्चर्स की मानें तो खाने के बाद लोगों को थकान महसूस होती है. सेरोटोनिन प्रोड्यूस इस वक्त शरीर से ज्यादा सेरोटोनिन प्रोड्यूस होता है, जो कि एक केमिकल है और मूड व स्लीप साइकल को रेगुलेट करने में मदद करता है. कार्बोहाइड्रेट शरीर को ट्रिप्टोफैन को अवशोषित करने में मदद करता है, यही वजह है कि प्रोटीन और कार्ब्स खाने के बाद लोगों को नींद ज्यादा आती है. ब्लड शुगर बढ़ना जब आप भर पेट हैवी मील खा लेते हैं तो भी आपको नींद आने लगती है. खाने से हमारा ब्लड शुगर बढ़ जाता है और इससे भी नींद व सुस्ती होती है. हालांकि अगर आपने रात में पर्याप्त नींद नहीं ली गै तो भी आप स्लीपी फील कर सकते हैं. ये भी पढ़ें- क्या है इन्फ्लूएंजा वायरस? जिसकी चपेट में आ गए थे अजीत डोभाल, जानिए इसके लक्षण Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Afternoon Meal Feel Sleepy In Office Sleepy Amazing Health Tips Lifestyle News In Hindi Health Tips
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
क्या आपको भी कॉफी पीने के बाद आती है नींद, क्यों होता है ऐसा, कहीं खतरे की निशानी तो नहीं?कई बार ऐसा होता है कि कॉफी पीने के बाद नींद भगाने की जगह और हावी होने लगती है। लेकिन ऐसा क्यों होता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
और पढो »
ट्रंप टॉवर के पेंटहाउस में ऐसा क्या खास जो 125 करोड़ में बिका, क्या-क्या सुट्रंप टॉवर के पेंटहाउस में ऐसा क्या खास जो 125 करोड़ में बिका, कितना बड़ा है और क्या सुविधाएं मिलेंगी
और पढो »
भूने हुए चने में ऐसा क्या है, जो हर डाइटीशियन इसे खाने को कहते हैं?भूने हुए चने में ऐसा क्या है, जो हर डाइटीशियन इसे खाने को कहते हैं?
और पढो »
क्या चारकोल वाला टूथपेस्ट सच में काम करता है? जानिए दांतों के लिए सेफ है या नहींकाले रंग के चारकोल टूथपेस्ट का विज्ञापन तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्या इससे आपके दांतों ये चमक आ सकती है, क्या इसका यूज सेफ्टी स्टैंडर्ड में खरा उतरता है?
और पढो »
क्या आपने देखे हैं यूट्यूबर ज्योति के ये 3 वीडियो, जिसमें दिख रहा है पाकिस्तान कनेक्शन?क्या आपने देखे हैं यूट्यूबर ज्योति के ये 3 वीडियो, जिसमें दिख रहा है पाकिस्तान कनेक्शन?
और पढो »
पेरिमेनोपॉज़ के लक्षण और इनसे निपटने के ये 6 मददगार तरीक़ेमहिलाओं में पेरिमेनोपॉज़ क्या होता है, इसके लक्षण क्या हैं. जानिए ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए..
और पढो »
