NEET Paper Leak : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीट पेपर लीक मामले में पहली बार अपने सरकारी पीएस पर चुप्पी तोड़ी है. तेजस्वी ने कहा है जो भी दोषी हैं, गिरफ्तार करें. तेजस्वी ने और क्या कुछ कहा, आइये जानते हैं...
पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीट पेपर लीक मामले में पहली बार अपने सरकारी पीएस को लेकर बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी ने कहा है कि जरूरत इस बात की है तो बुलाकर पूछताछ कर लें. जो भी दोषी हैं, गिरफ्तार करें.
अगर इन लोगों से नहीं हो रहा है तो मैं मुख्यमंत्री को बोल देता हूं जो भी दोषी हैं उनको गिरफ्तार करें. तेजस्वी ने सीधा तौर पर कहा कि जो इंजीनियर गिरफ्तार हुआ है, वह बेनिफिशियरी हो सकता है लेकिन मास्टरमाइंड अमित आनंद है. मास्टरमाइंड नितेश कुमार है. हम लोगों ने फोटो भी साझा कर दिया है. तेजस्वी ने कहा कि शिक्षक भर्ती के जो आरोपी थे, वो जेल नहीं गए. बाहरी बाहर उन्होंने बेल भी ले लिया, हम लोगों को सारी जानकारी है. पूरे मामले को डायवर्ट किया जा रहा है और हमसे जो जोड़ा जा रहा है. हम तो स्पष्ट तौर पर बोलते हैं कि जिनको जो जांच करनी है, कर ले. तेजस्वी ने कहा, ‘ईओयू ने मेरे पीएस के खिलाफ कुछ नहीं कहा है. केवल बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा इस तरह के दावे कर रहे हैं. मैं डिप्टी सीएम से कहना चाहता हूं कि अगर जरूरी हो तो मेरे पीए को पूछताछ के लिए बुला लें. यह पूरा प्रयास असली मास्टरमाइंड को बचाने के लिए किया जा रहा है. एक आरोपी अमित आनंद के फोटो बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के साथ सामने आई है. अगर मेरा पीए दोषी पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए लेकिन मेरे नाम को जबरन घसीटने से कोई फायदा नहीं होगा.’ इधर, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आज तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम कुमार से पूछताछ की है. प्रीतम कुमार पर नीट पेपर लीक मामले में एनएच डिविजन के गेस्ट हाउस में आरोपियों को ठहराने का आरोप है. पीएस प्रीतम यादव ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों के सवालों का जवाब दिया. एनच गेस्ट हाउस के सुपरवाइजर राकेश कुमार से भी आर्थिक अपराध इकाई ने पूछताछ की. पूछताछ तीन घंटे तक चली. गेस्ट हाउस मामले में प्रीतम और सिकंदर कनेक्शन को लेकर पूछताछ हुई.
NEET Paper Leak Latest Update Tejashwi Yadav First Reaction On Aide Preetam Kum NEET Paper Leak Charge Amit Anand Mastermind Neet Paper Leak Bihar News Bihar Latest News Bihar News Today Bihar News Latest Bihar News Hindi Bihar Hindi News
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी ने नीतीश कुमार की कमजोरी पर दिया बड़ा बयानबिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
YRKKH से रातों-रात निकाले जाने पर शहजादा धामी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- राजन शाही के लिए...YRKKH से रातों-रात निकाले जाने पर शहजादा धामी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- राजन शाही के लिए...
और पढो »
Bihar: रंगदारी केस पर पप्पू यादव बोले- मेरे खिलाफ गहरी राजनीतिक साजिश, ऐसा करें नहीं तो धरने पर बैठूंगापप्पू यादव ने कहा कि फर्नीचर कारोबारी राजा कुमार को मैं जानता भी नहीं हूं। मैंने अपने वकील से मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी करने को कहा है।
और पढो »
NEET पेपर लीक मामले पर डिप्टी सीएम Vijay Sinha का Tejashwi Yadav पर हमला, कहा-RJD से जुड़े हैं तारNEET paper leak case: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर नीट पेपर लीक Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
Neet Paper Leak: बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा का दावा- सिंकदर के लिए तेजस्वी के PS ने बुक कराया था कमराNeet Paper Leak: बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा का दावा- सिंकदर के लिए तेजस्वी के PS ने बुक कराया था कमरा
और पढो »
NEET पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयाननीट पेपर लीक मामला बिहार की राजनीति में नई चुनौतियों और तनावों को उजागर कर रहा है. तेजस्वी यादव का सख्त रुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाए गए आरोप ने इस मामले को और भी जटिल बना दिया है.
और पढो »
