AUS vs PAK ODI 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मई 2026 के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी किया है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Aus tralia Tour of Pak istan 2026: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम तीन मैच की वनडे सीरीज खेलने के लिए इसी महीने के अंत में पाकिस्तान का दौरा करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान की वनडे सीरीज के शेड्यूल का एलान कर दिया है। जहां पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत वो दो टेस्ट मैच खेलेगी और इसी महीने के अंत में वो अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज ने आईपीएल 2026 की टीमों की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि जब पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया की ये सीरीज खेली जाएगी, उसी वक्त आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैच खेले जा रहे होंगे। इससे ये कयास लगाया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर देश के लिए खेलने के लिए घर लौट सकते हैं। AUS vs PAK ODI Series 2026: कब से शुरू होगी सीरीज?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया की तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 30 मई से होगा। पहला मैच रावलपिंडी में होगा। इसके बाद आखिरी दो मैच दो जून और 4 जून लाहौर में खेले जाएंगे। इससे पहले 23 मई को ही ऑस्ट्रेलियाई टीम इस्लामाबाद पहुंचेगी। पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई वनडे सीरीज का शेड्यूल 30 मई 2026- पहला वनडे- रावलवपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी 2 जून 2026- दूसरा वनडे- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर 4 जून 2026- तीसरा वनडे- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर बता दें कि पाकिस्तान ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना किया था। पीएसएल के खत्म होने के बाद अब वो दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश के लिए वापसी करेंगे। वनडे विश्व कप के लिहाज से अहम सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का इसी साल की शुरुआत में दौरा किया था, तब सारे मैच में पाकिस्तान ने कंगारू टीम को हराया था। वहीं, अब अगले साल वनडे विश्व कप के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, जिसमें टीमें अपने वनडे की तैयारियों का जायजा लेंगी। कैसे आईपीएल की टीमों की बढ़ी टेंशन?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज जब शुरू होगी, तब तक आईपीएल का लीग स्टेज खत्म हो चुका होगा, लेकिन प्लेऑफ मैच होने बाकी होंगे। लीग स्टेज से आगे प्लेऑफ में जो 6 टीमें नहीं जा पाएगी, उनके खिलाड़ी तो आसानी से पाकिस्तान चले जाएंगे, लेकिन प्लेऑफ की चार टीमों में जो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होंगे, वो कैसे जाएंगे। अगर वो अपनी आईपीएल टीम को छोड़कर देश के लिए खेलने जाएंगे तो टीमों को बड़ा झटका लगेगा। यह भी पढ़ें- 'भारत के खिलाफ जड़े छक्के...
', पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने किया बड़ा खुलासा यह भी पढ़ें- PAK vs BAN: पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, अस्पताल में हुआ भर्ती; टीम मैनजमेंट की बढ़ी टेंशन
Australia Vs Pakistan AUS Vs PAK ODI 2026 AUS PAK IPL 2026 Playoffs Australia Odi Tour To Pakistan Aus Vs Pak Schedule Pak Vs Aus Odi 2026 Pakistan National Cricket Team Aussies' ODI Tour Of Pakistan Overlap With Ipl Playoffs Ipl Final 2026 Australia's Men's ODI Tour Of Pakistan IPL 2026 Standings Pat Cummins Josh Hazlewood Mitchell Starc Travis Head Josh Inglish Mitchell Marsh Spencer Johnson Tim David Cooper Connolly Marcus Stoinis Cameron Green पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान Cricket News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL का गणित-लगातार दो जीत से चेन्नई की उम्मीदें कायम: दिल्ली के पास भी चांस; सनराइजर्स के पास नंबर-1 बनने क...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
IPL का गणित-लगातार दो जीत से चेन्नई की उम्मीदें कायम: दिल्ली के पास भी चांस; सनराइजर्स के पास नंबर-1 बनने क...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल जारी, अहमदाबाद में फाइनल: धर्मशाला और चंडीगढ़ में प्लेऑफ मुकाबले होंगे; फाइनल 31...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoffs Match Schedule Update
Read more »
IPL 2026 Playoffs Scenarios: संजू ने मुश्किल की DC की डगर, CSK की जीत से बदल गया पूरा समीकरणIPL 2026 Playoffs Equations DC vs CSK: दिल्ली के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करने के साथ ही सीएसके ने प्लेऑफ की रेस को रोमांचक बना दिया है।
Read more »
IPL का गणित- हैदराबाद नंबर-1, पंजाब दूसरे स्थान पर खिसकी: आज बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका, लखनऊ ह...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
IPL का गणित- हैदराबाद नंबर-1, पंजाब दूसरे स्थान पर खिसकी: आज बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका, लखनऊ ह...Indian Premier League (IPL) 2026 Playoff Qualification Scenario Update; Follow IPL 2026, MI, RCB, CSK, KKR, SRH, RR, DC, GT, PBKS Points Table Standing Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »




