DRDO ELINT satellite: यह सिस्टम भारत को दुश्मनों के सैन्य ठिकानों, उनके इलेक्ट्रॉनिक युद्ध की क्षमताओं और उनकी तैनाती के बारे में सटीक और लगातार खुफिया जानकारी देगा.
DRDO के इस 'जासूसी' हथियार से दुश्मनों में खलबली, अंतरिक्ष से 24x7 रखेगा नजर; भारत को यूं देगा खुफिया जानकारी DRDO ELINT satellite: यह सिस्टम भारत को दुश्मनों के सैन्य ठिकानों, उनके इलेक्ट्रॉनिक युद्ध की क्षमताओं और उनकी तैनाती के बारे में सटीक और लगातार खुफिया जानकारी देगा.
भारत का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन, जहां रोज उमड़ती है 2 लाख से ज्यादा यात्रियों की भीड़NASA का घातक योद्धा Voyager 1: 40 साल बाद भी 'अंतरिक्ष' में जिंदा, जानें कैसे अरबों KM दूर से धरती पर भेज रहा संदेशभारत की रक्षा क्षमताओं में एक बड़ा तकनीकी उछाल आने वाला है. देश का रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस सैटेलाइट बनाने की योजना बना रहा है, जिसे भू-स्थिर कक्षा में स्थापित किया जाएगा. यह सैटेलाइट दुश्मन के सैन्य संचार और रडार सिग्नलों पर 24 घंटे निगरानी रख सकेगा. आइए इसकी खासियत और काम करने के तरीके के बारे में जानते हैं.ELINT का मतलब है इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस. यह एक ऐसी तकनीक है, जिसके जरिए दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल, जैसे रडार और रेडियो संचार को पकड़ा जाता है और उनका विश्लेषण किया जाता है. अभी भारत के पास EMISAT जैसा सैटेलाइट है, जो लो-अर्थ ऑर्बिट में है, लेकिन यह किसी खास क्षेत्र के ऊपर से थोड़े समय के लिए ही गुजरता है. इसके विपरीत, एक भू-स्थिर कक्षा वाला सैटेलाइट पृथ्वी के एक ही हिस्से पर लगातार नजर रख सकेगा. इससे भारत को पाकिस्तान और चीन के साथ लगती सीमाओं, और हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र की लगातार निगरानी करने की क्षमता मिलेगी. जो करीब 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर होगा.यह नया सैटेलाइट DRDO द्वारा विकसित 'कौटिल्य' ELINT पेलोड के एक एडवांस वर्जन से लैस होगा. साथ ही, दुश्मन के रडार, संचार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्सर्जन को ट्रैक करके उनकी सटीक स्थिति का पता लगाएगा. वहीं, यह सैटेलाइट डेटा को तुरंत प्रोसेस करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेगा, जिससे रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी और राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन को तुरंत कार्रवाई करने योग्य जानकारी मिल सकेगी.रिपोर्ट के मुताबिक, यह सैटेलाइट भारत के 27,000 करोड़ रुपये के स्पेस-बेस्ड सर्विलांस प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसके तहत 2030 तक 52 सैन्य सैटेलाइट लॉन्च करने का लक्ष्य है. इस परियोजना में DRDO इसरो और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड जैसी निजी कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगा. यह सैटेलाइट भारत को विदेशी उपग्रहों पर निर्भरता कम करने में मदद करेगा और भारत को अंतरिक्ष में एक मजबूत निगरानी शक्ति के रूप में स्थापित करेगा. वहीं, इस सैटेलाइट का लॉन्च 2026 के अंत तक होने की उम्मीद है. DRDO बना रहा समंदर पर 'लोहे की दीवार', दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों का बनेगा कब्रगाह; जानें पूरी तैयारी: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करेंइंडियन एयरफोर्स के लिए DRDO ने बनाया 'सैटेलाइट बम', अब GPS से भी ज्यादा सटीक होगी 'SAAW' की मारअमेरिका ने नागासाकी पर गिराया 'फैट बॉय' परमाणु बम, 70000 लोगों की गई जान; जानें 9 अगस्त का इतिहासइंडियन एयरफोर्स की ये नई मिसाइल मचाएगी कोहराम, DRDO ने डाली 'ब्रह्मोस' जैसी जान; चुटकियों में होगा काम-तमामतीसरे विश्व युद्ध के लिए तैयार हो रहा हिंदुस्तान? अचानक बनाया मास्टरप्लान, इंडियन एयरफोर्स और नेवी संभालेंगी कमानइंडियन आर्मी को मिला बारूदी सुरंग उड़ाने वाला 'इंजीनियरिंग वाहन', जो जंग के मैदान में बना देगा आसान रास्ताIndian NavyIndian ArmyIndian Army
Indian Spy Satellite DRDO Space Surveillance GEO Spy Satellite India Kautilya Payload DRDO Indian Military Satellite Program DRDO Intelligence Satellite ELINT Technology India DRDO GEO ELINT Indian Defense Space Program Pakistan China Surveillance Satellite Hind-Pacific Monitoring Satellite Indian Space-Based Surveillance DRDO NTRO Collaboration AI Powered Spy Satellite India DRDO ISRO TASL Project 2026 ELINT Satellite Launch India
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारत में स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या: यूनिकॉर्न का उदयइस लेख में भारत में स्टार्टअपs के तेजी से बढ़ती संख्या और यूनिकॉर्न कंपनियों के उदय पर चर्चा की गई है। भारत दुनिया के शीर्ष 10 यूनिकॉर्न कंपनियों में शामिल है।
और पढो »
दो बॉलर पहले ही चोटिल होकर बाहर... जसप्रीत बुमराह पर भी आई बुरी खबर! टीम इंडिया खतरे मेंभारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग लाइन अप को लेकर डाउट है।
और पढो »
कारगिल युद्ध में जब जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ के फ़ोन से भारत को मिली अहम जानकारीयह फ़ोन बेहद संवेदनशील था और इस बातचीत में जनरल मुशर्रफ़ बीजिंग से शामिल थे. क्या था इस बातचीत में? जानिए पूरा मामला.
और पढो »
भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, अब भविष्य में कभी नहीं खेलेगा ये टूर्नामेंटभारत के एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घोषणा की है कि वह भविष्य में इस बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रहा है.
और पढो »
अजरबैजान को पाक से मिलेंगे JF-17 विमान, आर्मेनिया की भारत के Su-30 MKI पर नजर, ब्रह्मोस के साथ बनता है 'अजेय' हथियारआर्मेनिया की लंबे समय से अजरबैजान से तनातनी चल रही है। इस संघर्ष में अजरबैजान को पाकिस्तान-तुर्की से मदद मिली है तो आर्मेनिया को भारत से हथियार मिल रहे हैं।
और पढो »
भारतीय सामानों पर लगाए टैरिफ का अमेरिका में क्या हुआ असर? दाम बढ़ने की आशंका से यूजर परेशानभारत से भारी मात्रा में कपड़ा, दवा, इंजीनियरिंग सामान और कृषि उत्पाद को अमेरिका में भेजता है.Trump Tariff के कारण इन सामानों से प्रॉफिट मार्जिन को घटाया है.
और पढो »
