हिंदी न्यूज 27 जून, Aaj Ki Taaja Khabar: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है। संसद सत्र में आज का दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। दिल्ली में गर्मी के बाद मौसम बदल गया है। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला...
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा। दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। सुबह से बारिश के बाद पारे में गिरावट दर्ज की गई है।वहीं, नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस आज दिल्ली में संसद का घेराव करेगी। इसके अलावा सैम पित्रोदा का कांग्रेस ने एक बार फिर से ओवरसीज कांग्रेस का चेयरमैन नियुक्त किया है। ऐसे में इस मुद्दे पर संसद में हंगामा हो सकता है। खेल के मैदान से क्रिकेट के टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुयाना में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच होगा। जानते हैं दिन की बड़ी खबरों के बारे में।राष्ट्रपति का संसद भवन में होगा स्वागतनई लोकसभा का पहला सत्र गत सोमवार को शुरू हुआ। राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होगा। मुर्मू राष्ट्रपति भवन से घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ संसद भवन पहुंचेंगी। प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा तथा राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी संसद भवन के गज द्वार पर उनका स्वागत करेंगे। यहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड 'सेंगोल' की अगुवाई में निचले सदन के कक्ष तक ले जाया जाएगा।संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति को प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना आवश्यक है। राष्ट्रपति द्वारा हर साल संसद के पहले सत्र में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित किया जाता है। मुर्मू के अभिभाषण के बाद सत्तारूढ़ दल संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगा जिस पर सदस्य चर्चा करेंगे। दिल्ली-एनसीआर में बदल गया मौसमलू और गर्मी की मार झेल रही दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बृहस्पतिवार की सुबह राहत भरी रही। दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम बिल्कुल ठंडा हो गया। बारिश की वजह से लोगों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आईएमडी के सात दिवसीय अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में एक जुलाई तक बारिश का मौसम बना रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उसने बताया कि इस महीने के अंत तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। नीट पेपर लीक मामले में संसद का घेरावनीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का आक्रामक रुख बरकरार है। इस क्रम में यूथ कांग्रेस आज संसद का घेराव करेगी। इसके लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की अपील की गई है। इससे पहले जेएनयू छात्र संघ ने अन्य संगठनों के साथ मिलकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा -स्नातक में कथित गड़बड़ी के खिलाफ बुधवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया गया था। सैम पित्रोदा की बहाली पर हो सकता है हंगामासैम पित्रोदा को एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मामले को लेकर संसद के सत्र में हंगामा हो सकता है। सैम पित्रोदा ने अपने विवादित बयानों के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव के दौरान दिए गए पित्रोदा के इस बयान ने कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। बीजेपी ने बुधवार को निशाना साधते हुए लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पित्रोदा को कुछ दिनों बाद बहाल कर देगी। टी20 विश्व कप : फाइनल पर भारत की नजरटी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबला होगा। भारत गत चैंपियन इंग्लैंड से 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला पूरा करने के लिए उतरेगा। आक्रामक बल्लेबाजी रवैये के साथ भारत ने अब तक इस वर्ल्ड कप में कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए 56 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।.
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा। दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। सुबह से बारिश के बाद पारे में गिरावट दर्ज की गई है।वहीं, नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस आज दिल्ली में संसद का घेराव करेगी। इसके अलावा सैम पित्रोदा का कांग्रेस ने एक बार फिर से ओवरसीज कांग्रेस का चेयरमैन नियुक्त किया है। ऐसे में इस मुद्दे पर संसद में हंगामा हो सकता है। खेल के मैदान से क्रिकेट के टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुयाना में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच होगा। जानते हैं दिन की बड़ी खबरों के बारे में।राष्ट्रपति का संसद भवन में होगा स्वागतनई लोकसभा का पहला सत्र गत सोमवार को शुरू हुआ। राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होगा। मुर्मू राष्ट्रपति भवन से घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ संसद भवन पहुंचेंगी। प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा तथा राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी संसद भवन के गज द्वार पर उनका स्वागत करेंगे। यहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड 'सेंगोल' की अगुवाई में निचले सदन के कक्ष तक ले जाया जाएगा।संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति को प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना आवश्यक है। राष्ट्रपति द्वारा हर साल संसद के पहले सत्र में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित किया जाता है। मुर्मू के अभिभाषण के बाद सत्तारूढ़ दल संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगा जिस पर सदस्य चर्चा करेंगे। दिल्ली-एनसीआर में बदल गया मौसमलू और गर्मी की मार झेल रही दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बृहस्पतिवार की सुबह राहत भरी रही। दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम बिल्कुल ठंडा हो गया। बारिश की वजह से लोगों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आईएमडी के सात दिवसीय अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में एक जुलाई तक बारिश का मौसम बना रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उसने बताया कि इस महीने के अंत तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। नीट पेपर लीक मामले में संसद का घेरावनीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का आक्रामक रुख बरकरार है। इस क्रम में यूथ कांग्रेस आज संसद का घेराव करेगी। इसके लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की अपील की गई है। इससे पहले जेएनयू छात्र संघ ने अन्य संगठनों के साथ मिलकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा -स्नातक में कथित गड़बड़ी के खिलाफ बुधवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया गया था। सैम पित्रोदा की बहाली पर हो सकता है हंगामासैम पित्रोदा को एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मामले को लेकर संसद के सत्र में हंगामा हो सकता है। सैम पित्रोदा ने अपने विवादित बयानों के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव के दौरान दिए गए पित्रोदा के इस बयान ने कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। बीजेपी ने बुधवार को निशाना साधते हुए लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पित्रोदा को कुछ दिनों बाद बहाल कर देगी। टी20 विश्व कप : फाइनल पर भारत की नजरटी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबला होगा। भारत गत चैंपियन इंग्लैंड से 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला पूरा करने के लिए उतरेगा। आक्रामक बल्लेबाजी रवैये के साथ भारत ने अब तक इस वर्ल्ड कप में कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए 56 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ हिंदी समाचार आज के समाचार Aaj Ki Taaja Khabar 27 June Latest Hindi News Hindi Samachar Breaking News In Hindi Delhi Weather Google News
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
UGC NET June Exam 2024: दो शिफ्ट में आयोजित होगी यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा, सिटी स्लिप जारी होने की ये है तारीखUGC NET June 2024 Exam Schedule Released: यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा का आयोजि 18 जून को होगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
और पढो »
मोदी मंत्रीमंडल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी विदाई डिनर, 5 जून को राष्ट्रपति भवन में होगा आयोजन5 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रीपरिषद को फेयरवेल डिनर देंगी।
और पढो »
आज की ताजा खबरें, 8th Juneएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया शपथ ग्रहण का न्योता। 9 जून को शाम 6:30 बजे शपथ ग्रहण Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया नियुक्ति पत्र, लिखा- ‘प्रिय श्री नरेंद्र मोदी जी,आपको भारत का प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए…’एनडीए संसदीय दल द्वारा सर्वसम्मति से अपना नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
और पढो »
आज की ताजा खबर: पढ़ें 13 जून सुबह की 5 बड़ी खबरों का अपडेटहिंदी न्यूज 13 जून Aaj Ki Taaja Khabar: जम्मू-कश्मीर में क्या आतंकी संगठन फिर एक्टिव होने लगे हैं। बीते चार दिनों में जिस तरह से बैक टू बैक घटनाएं हुईं वो चौंकाने वाली है। उधर, कुवैत की बिल्डिंग में आग लगने से 42 भारतीयों की मौत हो गई। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने ये अपडेट दिया है। वो खुद कुवैत जा रहे हैं। उधर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने...
और पढो »
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण आज, दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को करेंगी संबोधितराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति का अभिभाषण सुबह 11 बजे होगा. इसके लिए सभी सांसदों को सुबह साढ़े दस बजे तक संसद पहुंचने को कहा गया है.
और पढो »
