जहानाबाद में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में शराब लदी वैन को पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar Liquor Ban समाचार

जहानाबाद में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में शराब लदी वैन को पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार
Jahanabad Liquor SmugglingPolice Chase Liquor VanForeign Liquor Seized Bihar

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. जहानाबाद में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में एक शराब लदी वैन का पीछा कर उसे पकड़ लिया. तस्कर वैन को तेजी से भगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की. जब्त शराब झारखंड निर्मित बताई जा रही है.

जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब लदी एक वैन को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की. वैन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसके बाद 12 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद वैन एक बिजली के पोल से टकरा गई.

Sepaktakraw World Cup 2025: सेपकटाकरा वर्ल्ड कप 2025 का CM नीतीश ने किया शुभारंभ, देखिए तस्वीरेंWest Champaran News: नीतीश जी का विकास खोज रहा मंगरी देवी का परिवार! बासगीत भूमि के लिए भटक रहे दर बदरजहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब और बीयर से भरी वैन को जब्त किया है. इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया, जबकि वैन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें शराब की बड़ी खेप को पकड़ा गया.पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वैन में शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान एक तेज रफ्तार वैन पुलिस के पास से गुजरने लगी. जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह और तेज गति से भागने लगी. इसके बाद पुलिस ने लगभग 12 किलोमीटर तक वैन का पीछा किया.तेजी से भाग रही वैन आखिरकार अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकरा गई. इस दौरान चालक मौका देखकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने वैन में फंसे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. घटना में बिजली का पोल और वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.पुलिस ने जब वैन की तलाशी ली, तो उसमें 965 केन बीयर और 22 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब झारखंड निर्मित बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, तस्कर पकड़ी गई शराब को बिहार के अन्य हिस्सों में सप्लाई करने की फिराक में थे.गिरफ्तार तस्कर की पहचान पटना जिले के संपतचक थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी नयन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. वहीं, पुलिस फरार वैन चालक की भी तलाश कर रही है.इस घटना के बाद पुलिस को शक है कि यह एक बड़े शराब तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकता है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब की तस्करी लगातार जारी है. पुलिस जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की बात कह रही है.Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी . बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!Bihar politicsराष्ट्रगान के समय लालू-राबड़ी कभी खुद चिपके रह गए थे कुर्सी से, आज मांग रहे इस्तीफाMob lynching: मुजफ्फरपुर में भीड़ का कहर, निर्दोष कमलेश साहनी की एक शक ने ले ली जानBihar Smart Meter'अब बेहतर विकल्प ढूंढ रहा बिहार', लालू-नीतीश के साथ भाजपा पर भी बरसे प्रशांत किशोरGuru Kashi Universityकिराए पर कमरा लिया...पत्नी को धंधे पर बैठा दिया और पति वसूलने लगा पैसा,फिर जो हुआ...

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

Jahanabad Liquor Smuggling Police Chase Liquor Van Foreign Liquor Seized Bihar Beer Smuggling In Bihar Illegal Liquor Trade Bihar Jahanabad Crime News Bihar Police Action Liquor Smuggling Racket Bihar Police Intercepts Smuggler Van

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

5 KM तक पुलिस के पीछा करने के बाद पकड़ा गया मोस्ट वांटेड, जाने पूरा मामला5 KM तक पुलिस के पीछा करने के बाद पकड़ा गया मोस्ट वांटेड, जाने पूरा मामलासिंघम स्टाइल में पुलिस ने 5 KM तक दौड़ाया, खेतों में भागते-भागते पकड़ा मोस्ट वांटेड अपराधी
और पढो »

हिमानी नरवाल हत्याकांड: पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कियाहिमानी नरवाल हत्याकांड: पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कियाहरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नरवाल का शव रोहतक में सूटकेस में मिला था।
और पढो »

असम राइफल्स ने 15.4 करोड़ की ड्रग्स के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तारअसम राइफल्स ने 15.4 करोड़ की ड्रग्स के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तारअसम राइफल्स ने 15.4 करोड़ की ड्रग्स के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
और पढो »

सिवान पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कीसिवान पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कीसिवान पुलिस ने भागर और मैरवा में अलग-अलग छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे।
और पढो »

एटीएम कार्ड धोखाधड़ी में गिरफ्तार चार अपराधीएटीएम कार्ड धोखाधड़ी में गिरफ्तार चार अपराधीUP के बलिया जिले में पुलिस ने एटीएम कार्ड धोखाधड़ी मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को गोली लगी है।
और पढो »

पुष्पा वाला तस्करी का प्लान! ट्रक में पुट्टी की बोरी के नीचे था 'खेल', बिहार सप्लाई हो रही थी 70 लाख की शराबपुष्पा वाला तस्करी का प्लान! ट्रक में पुट्टी की बोरी के नीचे था 'खेल', बिहार सप्लाई हो रही थी 70 लाख की शराबचंदौली पुलिस ने ट्रेलर ट्रक से 70 लाख रुपये कीमती शराब बरामद किया है। शराब की खेप, बिहार सप्लाई होनी थी। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
और पढो »



Render Time: 2026-05-04 16:12:46