बड़ौत में जैन महोत्सव में स्टेज टूटने से सात की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

NEWS समाचार

बड़ौत में जैन महोत्सव में स्टेज टूटने से सात की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
HAADSAJAIN MAHOTSAVBADAUT
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 48 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव में दर्दनाक हादसा हुआ है। स्टेज टूटने के कारण सात लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस दुखद घटना में सात लोगों की जान गई है और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में लगा स्टेज टूटने के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती करवाया। बागपत के एसपी और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।यह जैन समाज का आयोजन था जिसमें आदिनाथ भगवान के निर्वाण के अवसर पर लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम चल

रहा था। यह कार्यक्रम बड़ौत के जैन कॉलेज फील्ड में आयोजित किया जा रहा था। बागपत के एसपी के मुताबिक अब तक इस हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बागपत की डीएम अस्मिता ने भी पुष्टि की है कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हुए हैं। एडीएम बागपत ने फोन पर 6 श्रद्धालुओं की मौत होने की बात कही है। मौके पर मौजूद अधिकारी घायलों और मृतकों की लिस्ट बना रहे हैं। 40 से भी अधिक घायलों का मेरठ, बागपत और बड़ौत के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।इस हादसे के बाद घायलों और मृतकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बागपत की घटना को लेकर सीएम योगी के कार्यालय से ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा गया है, ‘मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने जनपद बागपत में हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने व घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं. महाराज जी ने प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.’

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

HAADSA JAIN MAHOTSAV BADAUT STAGES DEATH INJURIES UP CM YOGI

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

निर्वाण महोत्सव में हादसा: बागपत में 65 फीट ऊँचे मंच की सीढ़ियां टूटी, 80 से अधिक घायलनिर्वाण महोत्सव में हादसा: बागपत में 65 फीट ऊँचे मंच की सीढ़ियां टूटी, 80 से अधिक घायलबागपत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव में मंच की सीढ़ियां टूटने से बड़ा हादसा हुआ। कई श्रद्धालु गिरने से घायल हो गए।
और पढो »

आगरा : कोहरे में बस और मैक्स की भिड़ंत, एक की मौत, कई घायलआगरा : कोहरे में बस और मैक्स की भिड़ंत, एक की मौत, कई घायलकिरावली में जयपुर हाईवे पर घने कोहरे के कारण बस और मैक्स की भिड़ंत में एक की मौत और एक दर्जन से अधिक घायल हुए।
और पढो »

बिहार के गोपालगंज में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायलबिहार के गोपालगंज में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायलबिहार के गोपालगंज में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल
और पढो »

बागपत के बड़ौत में जैन निर्वाण महोत्सव में मंच टूटने से हुआ हादसा, सात लोगों की मौत, कई घायलबागपत के बड़ौत में जैन निर्वाण महोत्सव में मंच टूटने से हुआ हादसा, सात लोगों की मौत, कई घायलजैन शांत की मौजूदगी में आदिनाथ भगवान के निर्वाण के लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था और इसी दौरान यह हादसा हो गया.
और पढो »

धौलपुर में ट्रैक्टर-मैक्स की भीषण टक्कर, दो दर्जन से अधिक घायल, 4 की हालत गंभीरधौलपुर में ट्रैक्टर-मैक्स की भीषण टक्कर, दो दर्जन से अधिक घायल, 4 की हालत गंभीरDholpur Tractor-Max Collision : राजस्थान के धौलपुर जिले में एनएच 44 पर ट्रैक्टर और मैक्स की टक्कर से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर में सवार यात्री आगरा से भात देकर लौट रहे थे। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जिनमें से 3-4 की हालत गंभीर...
और पढो »

बुलंदशहर फैक्ट्री में गैस लीक: दो मृत, एक गंभीरबुलंदशहर फैक्ट्री में गैस लीक: दो मृत, एक गंभीरबुलंदशहर में फैक्टरी में गैस रिसाव से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 08:53:50