BRO 125 Infrastructure Projects: लद्दाख की हाड़ कंपा देने वाली ठंड, खतरनाक पहाड़ी दर्रों और बर्फ से ढकी ऊंचाइयों के बीच भारत ने अपनी पकड़ को अब और मजबूत बना लिया है.
Rajnath Singh Ladakh Projects : लद्दाख की दुर्गम चोटियों और माइनस तापमान के बीच भारत ने बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन यानी BRO द्वारा तैयार किए गए 5,000 करोड़ रुपये की लागत वाले 125 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया.
इस प्रोजेक्ट्स में सबसे अहम है 920 मीटर लंबी श्योक टनल जो -40°C जैसी भयंकर ठंड में भी सेना को तेज और भरोसेमंद पहुंच मुहैया कराएगी. ये प्रोजेक्ट्स न सिर्फ रणनीतिक मोर्चे पर भारत की क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि बार्डर वाले इलाकों में भी कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगे. लेह में BRO प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने मुझे आज 125 BRO परियोजनाओं और एक युद्ध स्मारक को राष्ट्र को समर्पित करते हुए खुशी हो रही है. हमारे सैनिकों की बहादुरी हम सबके लिए प्रेरणा है. ये सभी प्रोजेक्ट्स हमारे होरी को श्रद्धांजलि हैं. राजनाथ सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में परियोजनाओं का उद्घाटन पहले कभी नहीं हुआ और इसे न केवल BRO बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया. Major achievement: Rajnath Singh inaugurates 125 infra projects constructed by BRO in Ladakh Read @ANI Story | https:t.coAkbq7PXMwh#RajnathSingh #BRO #Ladakh pic.twitter.comMQLrfLmiaU — ANI Digital December 7, 2025 श्याोक टनल कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार BRO प्रोजेक्ट के 125 परियोजनाओं में से सबसे खास लद्दाख में दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड पर बनी 920 मीटर लंबी श्योक सुरंग है. इसको लेकर रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि यह इंजीनियरिंग का चमत्कार इस क्षेत्र में हर मौसम में कनेक्टिविटी बेहतर बनाएगा. उन्होंने कहा कि यह सुरंग दुनिया के सबसे कठिन और मुश्किल इलाकों में से एक में बनी है जो भयंकर बर्फबारी, हिमस्खलन और माइनस में जाने वाले तापमान वाले इस इलाके में सुरक्षा और ठंड के दिनों भी पूरे साल ऑल-वेदर कनेक्टिविटी देगी. भारत के इस प्रोजेक्ट से दुश्मनों के खेमें में हडकंप है! ये भी पढ़ेंः सामने बैठे थे नीतीश और पीठ पीछे चल रही थी चाल...CM उमर अब्दुल्ला ने खोली पोल! BRO के इतिहास का सबसे महंगा उद्घाटन राजनाथ सिंह ने बताया कि करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई ये 125 प्रोजेक्ट अंब तक के BRO के इतिहास में सबसे वैल्यू वाले प्रोजेक्ट्स हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लद्दाख के साथ-साथ आज जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में भी दूसरी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की जा रही हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि बीते कुछ सालों में जिस रफ्तार के साथ BRO ने बार्डर वाले इलाकों में बुनियादी ढांचे का विकास किया है उससे राष्ट्रीय विकास को भी बल मिला है. सिंह ने कहा कि स्वदेशी समाधानों के जरिए से कठिन से कठिन प्रोजेक्ट को पूरा करके BRO आज संचार और कनेक्टिविटी का पर्याय बनकर सामने आया है. ये भी पढे़ंः बाबर से मेरा कोई मतलब नहीं लेकिन... बाबरी मस्जिद के शिलान्यास पर बोले हुमायूं कबीर
BRO 125 Infrastructure Projects Shyok Tunnel Durbuk-Shyok-Daulat Beg Oldie Road Defence Minister ₹5000 Crore Projects All-Weather Connectivity Ladakh Army BRO Most Expensive Inauguration Rajnath Singh Leh BRO Event Infrastructure Development Near China Border Shyok Tunnel -40°C Temperature राजनाथ सिंह लद्दाख प्रोजेक्ट्स श्योक टनल BRO रक्षा मंत्री ₹5000 करोड़ प्रोजेक्ट्स BRO 125 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स लद्दाख में सेना कनेक्टिविटी -40°C श्योक टनल दारबुक श्योक दौलत बेग ओल्डी रोड टनल बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन रिकॉर्ड लेह में राजनाथ सिंह उद्घाटन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मात्र 40 रुपये में मिलेंगे खीरे के बेस्ट क्वालिटी बीज, घर बैठे यहां से करें ऑर्डरघर पर हेल्दी और स्वादिष्ट खीरे उगाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. सही बीजों का चुनाव करके आप खीरे की ग्रोथ को और बेहतर बना सकते हैं. आप एनएससी स्टोर से मात्र 40 रुपये में उच्च गुणवत्ता वाले खीरे के बीज ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और घर पर उगा सकते हैं.
और पढो »
टी20 में 5000+ रन, 500 विकेट और 500+ छक्के, दुनिया में इस इकलौते क्रिकेटर ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्डवेस्टइंडीज के धुरंधर क्रिकेटर आंद्रे रसेल ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. आंद्रे रसेल ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है.
और पढो »
₹40.51 लाख का गबन: नूंह पुलिस ने क्लर्क कृष्ण कुमार को दबोचा, पूर्व जनसंपर्क अधिकारी- अकाउंटेंट फरारनूंह पुलिस ने जिला जनसंपर्क विभाग से 40.
और पढो »
40 की उम्र में झुर्रियों से चाहिए छुटकारा? आजमाएं UK डॉक्टर का ये स्किनकेयर फॉर्मूला40+ की उम्र में भी डॉक्टर क्रिस्टीन हॉल अपनी त्वचा को झुर्रियों से बचाने के लिए कोरियन + वेस्टर्न स्किनकेयर का कॉम्बो अपनाती हैं.
और पढो »
SIR In Bengal Big Update: রাজ্য়ে শুনানির মুখে পড়তে চলেছেন ৪০ লক্ষ ভোটার! SIR-এ বিগ আপডেট...SIR In Bengal Big Update: 40 lakhs voters have to face election commission hearing to prove he she is voter of India
और पढो »
40 मिनट में कार से सिर्फ 400 मीटर चले... दिल्ली के ट्रैफिक जाम ने रुला दियादिल्ली में वीकेंड पर फिर भयंकर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। कार में सवाल लोगों को 400 मीटर तक जाने में ही 40 मिनट का समय गंवाना पड़ा।
और पढो »
