Choremance Dating Trend: डेटिंग का नया वायरल ट्रेंड जो छोटी-छोटी चीजों से बना रहा है प्यार और कनेक्शन

Choremance Dating Trend समाचार

Choremance Dating Trend: डेटिंग का नया वायरल ट्रेंड जो छोटी-छोटी चीजों से बना रहा है प्यार और कनेक्शन
Modern Dating 2026Relationship TrendsEveryday Romance

Choremance Dating Trend: Choremance डेटिंग का नया ट्रेंड है जो रोजमर्रा के कामों को रोमांस में बदल देता है. इसमें साथ में सब्जी लाना, घर साफ करना या खाना बनाना ही डेट बन जाता है. यह ट्रेंड प्रेशर फ्री और ज्यादा रियल कनेक्शन को बढ़ावा देता है. आज की बिजी लाइफ में यही छोटे पल रिश्तों को बचाए रखते हैं.

Choremance Dating Trend : आज की भागदौड भरी जिंदगी में प्यार को लेकर हमारी सोच भी बदल रही है. पहले डेट का मतलब होता था सज धज कर बाहर जाना, कैंडल लाइट डिनर, लंबे प्लान और खर्चीले सरप्राइज. लेकिन 2026 आते आते एक नया डेटिंग ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग Choremance Dating कह रहे हैं.

इस ट्रेंड की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्यार दिखाने के लिए कुछ एक्स्ट्रा करने की जरूरत नहीं, बल्कि रोजमर्रा के छोटे छोटे काम ही रिश्ते को और गहरा बना रहे हैं. कपडे धोना, घर साफ करना, सब्जी लाना, साथ में खाना बनाना या कुत्ते को घुमाने जाना, यही सब अब नए जमाने की रोमांस स्टोरी बन चुके हैं. अमेरिकी लेखक Kurt Vonnegut ने कभी कहा था कि जिंदगी की छोटी छोटी चीजों को एंजॉय करो, क्योंकि एक दिन वही सबसे बड़ी यादें बन जाती हैं. आज के कपल्स इस बात को सच में जी रहे हैं. Choremance उसी सोच का हिस्सा है, जहां रिश्ते की गर्माहट किसी फैंसी डेट से नहीं, बल्कि साथ बिताए गए सिंपल पलों से आती है. पजामे में रहते हुए वीकेंड की टू डू लिस्ट बनाना, किचन में खड़े होकर हंसते हुए सब्जी काटना या साथ मिलकर घर सहेजना, यही असली कनेक्शन बनाता है. Choremance आखिर है क्या: जब कोई डेट शब्द सुनता है, तो दिमाग में वही फिल्मी सीन आता है. फूलों के साथ दरवाजे पर खड़ा पार्टनर, खूबसूरत ड्रेस, महंगा रेस्टोरेंट और आखिर में गुड नाइट हग या किस. शुरू के कुछ महीनों तक यह अच्छा भी लगता है. लेकिन जब रिश्ता एक साल, पांच साल या दस साल का हो जाता है, तब वही प्लान बोरिंग लगने लगते हैं. यहीं से Choremance की एंट्री होती है. Choremance का मतलब है रोमांस को रोजमर्रा के कामों के साथ मिलाना. इसमें कोई स्क्रिप्ट नहीं, कोई दिखावा नहीं. बस साथ होना और साथ कुछ करना. कभी साथ में किराना स्टोर जाना, कभी घर की सफाई करते हुए म्यूजिक चलाना, कभी रविवार को पूरा खाना मिलकर बनाना. यह ट्रेंड कहता है कि प्यार सिर्फ खास मौकों का नाम नहीं, बल्कि आम दिनों को खास बनाने का तरीका है. Choremancing इतना पॉपुलर क्यों हो रहा है. आज हर कोई बिजी है. काम, ट्रैफिक, जिम्मेदारियां और फोन की दुनिया में लोग इतने उलझे रहते हैं कि रिश्ते अपने आप पीछे छूट जाते हैं. डेट प्लान करना भी एक टास्क जैसा लगने लगता है और अक्सर किसी जरूरी काम के कारण कैंसिल हो जाता है. ऐसे में रोमांस धीरे धीरे फीका पडने लगता है. Choremance इस प्रेशर को खत्म करता है. इसमें अलग से टाइम निकालने की जरूरत नहीं होती. जो काम वैसे भी करने हैं, वही साथ में हो जाते हैं. इससे काम भी पूरे होते हैं और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम भी मिल जाता है. लोग अब ज्यादा असली और नैचुरल कनेक्शन चाहते हैं, जहां उन्हें परफेक्ट दिखने या परफेक्ट प्लान बनाने का बोझ न हो. पॉप कल्चर में Choremance के पुराने उदाहरण: हालांकि यह शब्द नया है, लेकिन इसका आइडिया नया नहीं. पॉप कल्चर में इसके उदाहरण पहले से मौजूद हैं. टीवी शो फ्रेंड्स के एक एपिसोड में मोनिका, चैंडलर को घर पर पोटपौरी बनाना सिखाती है. मॉर्डन फैमिली में मिचेल और कैमरन का साथ में खाना बनाना उनके रिश्ते की खूबसूरती दिखाता है. एक इंटरव्यू में Prajakta Koli ने बताया था कि वह अपने पति Vrishank Khanal के साथ मोमो बनाना कितना पसंद करती हैं. ऐसे छोटे पल ही रिश्ते को मजबूत बनाते हैं, लेकिन हम अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. Choremance से रिश्ते में क्या बदलता है: जब आप साथ में काम करते हैं, तो बातचीत अपने आप शुरू हो जाती है. बिना किसी एजेंडे के, बिना किसी दिखावे के. इससे पार्टनर को समझने का मौका मिलता है. छोटी बातों पर हंसी, हल्की बहस और फिर साथ मिलकर काम पूरा करने की संतुष्टि, यह सब रिश्ते को और गहरा बनाता है. Choremance यह सिखाता है कि प्यार का मतलब हर बार बाहर जाना या पैसे खर्च करना नहीं होता. कभी कभी साथ मिलकर झाडू लगाना भी उतना ही रोमांटिक हो सकता है. एक errand, एक रिश्ता और ज्यादा मजबूत: आज के समय में जब सब कुछ फास्ट है, Choremance स्लो और सच्चा है. यह याद दिलाता है कि रिश्ते बड़े जेस्चर से नहीं, बल्कि रोज की छोटी कोशिशों से चलते हैं. अगली बार जब आप अपने पार्टनर के साथ कोई छोटा काम करें, तो उसे बोरिंग न समझें. हो सकता है वही पल आपके रिश्ते की सबसे खूबसूरत याद बन जाए. सच में, हमें प्यार को नए सिरे से परिभाषित करना चाहिए, एक errand at a time.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Modern Dating 2026 Relationship Trends Everyday Romance Couples Bonding कोरमेंट्स डेटिंग नया डेटिंग ट्रेंड रिश्तों में रोमांस कपल कनेक्शन मॉडर्न Choremance Dating चोरमैन्स डेटिंग Modern Romance Relationship Trends Everyday Romance Couples Activities Quality Time Pop Culture Romance

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Man Romancing With Step-Mother: অনলাইন রোম্যান্স! ৭ মাস ধরে সত্‍ মায়ের সঙ্গেই প্রেম, জানতে পেরেই যুবক গলায়...Man Romancing With Step-Mother: অনলাইন রোম্যান্স! ৭ মাস ধরে সত্‍ মায়ের সঙ্গেই প্রেম, জানতে পেরেই যুবক গলায়...Murshidabad news attempted suicide after learning that he had been dating his stepmother
और पढो »

Watch: বেডরুমে অর্ধনগ্ন মডেল, ঘরে লুকিয়ে বিশ্বকাপজয়ী অলরাউন্ডার! এশিয়া কাপের মাঝেই...Watch: বেডরুমে অর্ধনগ্ন মডেল, ঘরে লুকিয়ে বিশ্বকাপজয়ী অলরাউন্ডার! এশিয়া কাপের মাঝেই...hardik pandya is dating mahieka sharma what we know so far
और पढो »

Kerala Horror: ডেটিং অ্যাপে আলাপ, নেতা-আমলা-সহ ১৪ পারভার্টের নৃশংস কদর্যতার শিকার ক্লাস টেনের পড়ুয়া...Kerala Horror: ডেটিং অ্যাপে আলাপ, নেতা-আমলা-সহ ১৪ পারভার্টের নৃশংস কদর্যতার শিকার ক্লাস টেনের পড়ুয়া...Politician Among 14 Accused Of Raping Kerala Boy They Met On Gay Dating App
और पढो »

ಈ ಸ್ಟಾರ್‌ ಹೀರೋ ಜೊತೆ ಸಾನಿಯಾ ಮಿರ್ಜಾ ಡೇಟಿಂಗ್.!ಈ ಸ್ಟಾರ್‌ ಹೀರೋ ಜೊತೆ ಸಾನಿಯಾ ಮಿರ್ಜಾ ಡೇಟಿಂಗ್.!sania mirza dating rumors : ಶೋಯೆಬ್ ಮೂರನೇ ಮದುವೆಯಾದ ನಂತರ ಸಾನಿಯಾ ಅವರ ಎರಡನೇ ಮದುವೆ ವಿಚಾರವಾಗಿ ಹಲವಾರು ವದಂತಿಗಳು ಶುರುವಾಗಿವೆ.
और पढो »

बेंगलुरु में 'AI गर्ल' का कहर... 26 साल के युवक का न्यूड वीडियो बनाकर हड़प लिए 1.53 लाख रुपयेबेंगलुरु में 'AI गर्ल' का कहर... 26 साल के युवक का न्यूड वीडियो बनाकर हड़प लिए 1.53 लाख रुपयेDATING APP SCAM ALERT: बेंगलुरु में एक युवक से AI डेटिंग ऐप स्कैम के जरिए 1.53 लाख रुपए की ठगी की गई. एक AI-जनरेटेड महिला अवतार ने वीडियो कॉल पर युवक को ब्लैकमेल किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
और पढो »

Mahhi Vij का फूटा गुस्सा, नदीम विवाद पर वीडियो में जमकर लगाई फटकार, बोलीं-मैं तुम लोगों पर थूकती हूंMahhi Vij का फूटा गुस्सा, नदीम विवाद पर वीडियो में जमकर लगाई फटकार, बोलीं-मैं तुम लोगों पर थूकती हूंMahhi Vij Angry On Dating Rumours: टीवी एक्ट्रेस माही विज ने हाल ही में वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसमें एक्ट्रेस गुस्से में लोगों पर भड़कती हुई नजर आ रही है. मनोरंजन | बॉलीवुड
और पढो »



Render Time: 2026-04-18 03:54:45