UP सिपाही भर्ती: क्या अभ्यर्थियों को रास नहीं आया योगी सरकार का सख्त रुख? 30% ने छोड़ दिया मैदान

Uttar Pradesh Constable Recruitment समाचार

UP सिपाही भर्ती: क्या अभ्यर्थियों को रास नहीं आया योगी सरकार का सख्त रुख? 30% ने छोड़ दिया मैदान
Constable Candidates Leave ExamUp NewsUttar Pradesh Samachar

यूपी में सिपाही के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए 48 लाख 17 हजार 442 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पहले दिन ही करीब 32% अभ्यर्थियों (3.

लखनऊ: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार का सख्त रुख अभ्यर्थियों को रास नहीं आ रहा है। पहले तीन दिन में करीब 30% यानी नौ लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं, जबकि अभी दो दिन की परीक्षा और बाकी है। ऐसे में यह संख्या और बढ़ने का अनुमान है। अभ्यर्थियों के परीक्षा छोड़ने की संख्या पिछले बार के मुकाबले करीब 20% अधिक है। पिछली बार दो दिन में चार पालियों में हुई परीक्षा में करीब 11% अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए थे। सिपाही के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए 48 लाख 17 हजार 442 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 17 और 18 फरवरी को कुल चार पालियों में हुई परीक्षा में पहले दिन दोनों पालियों में 11-11 लाख से अधिक और दूसरे दिन 10-10 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। चारों पालियों में अभ्यर्थियों का औसत 89.

54% के करीब था। अमूमन पहले हुई परीक्षाओं में भी परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थियों का औसत 10 से 11 प्रतिशत ही रहता था। लेकिन इस बार हुई परीक्षा में पहले दिन ही करीब 32% अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें करीब 11% अभ्यर्थी वे थे जिन्होंने प्रवेशपत्र तक डाउनलोड नहीं किए। परीक्षा के दूसरे दिन 24 अगस्त को भी तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों यानी करीब 31% ने परीक्षा नहीं दी। 1.39 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी ऐसे थे जिन्होंने अपने प्रवेशपत्र तक डाउनलोड नहीं किए। तीसरे दिन भी 29% से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। यूपी पुलिस परीक्षा: अभ्यर्थियों का सफर कितना मुश्किल, ट्रेनों में भयंकर भीड़, आपबीती सुनिएहर तरफ से कड़ी घेराबंदी दरअसल, सरकार की साख का सवाल बन चुकी सिपाही भर्ती परीक्षा में इस बार हर तरफ से घेराबंदी की गई। पेपर लीक और सॉल्वर गैंग पर शिकंजा तो कसा ही पेपर छपने से लेकर केंद्र तक पहुंचने में भी सुरक्षा घेरा टूटने नहीं दिया गया। बोर्ड, पुलिस और एसटीएफ ने परीक्षाएं शुरू होने से एक माह पहले से ही बीते 12 वर्षों में पेपर लीक गैंग से जुड़े 1500 से ज्यादा अपराधियों को निशाने पर रखा। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की वैज्ञानिक जांच ने सॉल्वर को पकड़वाने में मदद की।सख्ती और नए कानून का असर?इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा से दूरी बनाने के पीछे माना जा रहा है कि सरकार की सख्ती और नकल रोकने संबंधी नए कानून के कड़े प्रावधान ने असर दिखाया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी गंभीर नहीं थे, उन्होंने परीक्षा से दूरी बनाना ही बेहतर समझा। क्योंकि परीक्षा छोड़ने वाले नौ लाख में से करीब सवा चार लाख ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने अपने एडमिट कार्ड ही डाउनलोड नहीं किए। इसके बाद जिन्होंने एडमिट कार्ड डाउनलोड भी किए, उनमें से करीब चार लाख 80 हजार परीक्षा देने नहीं आए। अभी दो दिन की परीक्षा बाकी है। अगर इनमें भी पहले तीन दिन जैसा ट्रेंड देखने को मिला तो यह शायद पहली परीक्षा होगी, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहेंगे।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Constable Candidates Leave Exam Up News Uttar Pradesh Samachar Yogi Adityanath On Sipahi Bharti Exam यूपी सिपाही भर्ती उत्‍तर प्रदेश समाचार यूपी कॉन्‍स्‍टेबल भर्ती समाचार लखनऊ समाचार लखनऊ न्‍यूज इन हिंदी

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

69000 शिक्षक भर्ती: सक्रिय हुई प्रदेश सरकार, छुट्टी के दिन खुला रहा शिक्षा निदेशालय, सीएम कल करेंगे आपात बैठक69000 शिक्षक भर्ती: सक्रिय हुई प्रदेश सरकार, छुट्टी के दिन खुला रहा शिक्षा निदेशालय, सीएम कल करेंगे आपात बैठक69000 teacher recruitment : शिक्षक भर्ती पर कोर्ट का आदेश आने के बाद योगी सरकार सक्रिय हो गई है। रविवार को सीएम योगी इस मसले पर उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहे हैं।
और पढो »

UP Constable Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट... डाउनलोड करें एडमिट कार्ड; देखें कहां आपका सेंटरUP Constable Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट... डाउनलोड करें एडमिट कार्ड; देखें कहां आपका सेंटरउत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
और पढो »

UP Constable Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड; देखें कहां है आपका सेंटरUP Constable Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड; देखें कहां है आपका सेंटरउत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
और पढो »

उत्तर प्रदेश के 13 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों का क्या रुक जाएगा वेतन? जानिए कारणउत्तर प्रदेश के 13 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों का क्या रुक जाएगा वेतन? जानिए कारणYogi Adityanath Government Order : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सचिवों से लेकर फोर्थ ग्रेड तक के कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का विवरण देने का आदेश दिया है...जानें क्या है मामला
और पढो »

UP Police Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्‍यर्थियों में दिखा गजब का उत्‍साह, सुबह ही पहुंच गए एग्‍जाम सेंटरUP Police Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्‍यर्थियों में दिखा गजब का उत्‍साह, सुबह ही पहुंच गए एग्‍जाम सेंटरगाजीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 8 बजे से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश जारी Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

UP सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन आज, परीक्षार्थियों ने बताया कैसा आया है पेपरUP सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन आज, परीक्षार्थियों ने बताया कैसा आया है पेपरUP Police Constable Exam Paper Difficulty Level: शनिवार को यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की पहली शिफ्ट का पेपर शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. परीक्षा देने के बाद बाहर निकलने अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार का पेपर कैसा है.
और पढो »



Render Time: 2026-04-27 02:38:13